Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज
By Rakesh Khandelwal
20 Apr 2024
Automobile

बजाज ऑटो की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत तक पहुंची, FY 24 में 4,63,413 तिपहिया वाहन बेचे

By Rakesh Khandelwal News Date 20 Apr 2024

बजाज ऑटो की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत तक पहुंची, FY 24 में 4,63,413 तिपहिया वाहन बेचे

तिपहिया वाहन निर्माण कंपनियों के स्वर्णिम दौर की वापसी, कुल 6 लाख 91 हजार 749 वाहनों की बिक्री

देश की तिपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए वित्तवर्ष 2023-24 को स्वर्णिम काल माना जाएगा। यह समय कंपनियों के दूसरा सबसे अच्छा वित्तीय वर्ष है जब कंपनियों ने इतिहास में दूसरी बार सबसे ज्यादा 6 लाख 91 हजार 749 वाहनों की बिक्री की है। इससे पहले 2019 में तिपहिया वाहन उद्योग ने 7 लाख 1 हजार 5 यूनिट की बिक्री की थी जो अब तक सबसे ज्यादा थी। इस सेगमेंट के मजबूत प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक बजाज ऑटो को दिया जा सकता है, जिसने वित्तवर्ष 24 में 67 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ 4,63,413 तिपहिया वाहन बेचे हैं। बजाज ऑटो ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन के साथ पैसेंजर और कार्गो मॉडल दोनों की बिक्री में अपना प्रभुत्व बढ़ाया। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 61% थी। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में थ्री व्हीलर वाहन सेगमेंट में बजाज सहित टॉप 5 कंपनियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर्स की बिक्री FY 24 में की है।

तिपहिया वाहन बिक्री रिपोर्ट 2023-24 : सालाना बिक्री में 42 प्रतिशत की ग्रोथ

वित्तवर्ष 2023-24 में तिपहिया वाहन सेगमेंट की बिक्री में 42 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार वित्तवर्ष 24 में थ्री व्हीलर सेगमेंट में 6,91,749 तिपहिया वाहन बेचे गए हैं जबकि वित्तवर्ष 22-23 में 4,88,768 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस प्रकार 2,02,981 यूनिट अधिक बेची गई हैं। तिपहिया वाहनों की बिक्री में पैंसेजर, कार्गो, ई-रिक्शा व ई-कार्ट की बिक्री शामिल है।

कार्गो की तुलना में पैसेंजर थ्री व्हीलर्स की अधिक बिक्री

सियाम (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार वित्तवर्ष 24 में यात्री तिपहिया वाहनों की बिक्री में 51 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। जबकि माल वाहक तिपहिया वाहनों की बिक्री में 14 प्रतिशत की ग्रोथ रही। सियाम की सूची में शामिल 7 कंपनियों ने FY24 में कुल 5,45,038 पैसेंजर थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है जबकि FY23 में 3,61,094 यूनिट को बेचा गया था। इस प्रकार 1 लाख 83 हजार 944 यूनिट की अधिक बिक्री हुई है। अगर थ्री व्हीलर गुड्स कार्गो की सेल पर नजर डालें तो इन 7 प्रमुख कंपनियों ने 14 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,11,519 यूनिट की बिक्री की है जबकि FY23 में 97,540 कार्गो थ्री व्हीलर व्हीकल बेचे गए थे। FY24 में कुल 13,979 वाहन अधिक बेचे गए हैं।

पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट में बजाज ऑटो का दबदबा

थ्री व्हीलर बाजार में बजाज ऑटो का दबदबा बरकरार है। कंपनी पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहन बेचने के मामले में नंबर वन की पॉजिशन पर है। पैसेंजर सेगमेंट की बात करें तो FY24 में बजाज ने 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,11,607 यूनिट की बिक्री की है जबकि FY23 में कंपनी ने 2,61,386 यूनिट को बेचा था। कुल मिलाकर बजाज ने 1,50, 221 यूनिट की अधिक बिक्री की है। कार्गो सेगमेंट में बजाज ऑटो ने 34 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 51,806 यूनिट की बिक्री की है जबकि FY23 में 38,623 वाहन बेचे गए थे। कंपनी ने 13,183 अधिक कार्गो थ्री व्हीलर बेचे हैं।

थ्री व्हीलर होल सेल बिक्री रिपोर्ट 2023-24 : जानें किस कंपनी ने कितने वाहन बेचे

सियाम की सात सदस्य कंपनियों में से पांच ने वृद्धि दर्ज की है, उनमें से चार कंपनियां दोहरे अंक में हैं। आइए इन ओईएम के बिक्री आंकड़ों को देखें।

कंपनी वाहन बिक्री FY 2024 वाहन बिक्री FY 2023 परिवर्तन (यूनिट) परिवर्तन (प्रतिशत में) मार्केट शेयर 2024 मार्केट शेयर 2023
बजाज ऑटो 4,63,413 3,00,009 1,63,404 54% 67% 61.38%
पियाजियो व्हीकल्स 1,00,060 84,680 15,380 18% 14.46% 17.32%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 77,589 58,520 19,069 33% 11.21% 12%
अतुल ऑटो 23,798 22,983 815 4% 3.44% 4.70%
टीवीएस 20791 16075 4716 29% 3% 3.28%
कॉन्टिनेंटल इंजंस 6098 6501 -403 -6% 0.88% 1.33%
फोर्स मोटर्स 0 0 0 0 0 0
कुल बिक्री 6,91,749 4,88,768 2,02,981 42% 100% 100%

वित्तवर्ष 2023-24 में पैसेंजर थ्री व्हीलर की बिक्री

कंपनी वाहन बिक्री FY 2024 वाहन बिक्री FY 2023 परिवर्तन (यूनिट में) परिवर्तन (प्रतिशत में)
बजाज ऑटो 4,11,607 2,61,386 1,50,221 57%
पियाजियो व्हीकल्स 67,028 54,269 12,759 24%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 37,667 20,066 17,601 88%
टीवीएस 20,425 15,640 4,785 31%
अतुल ऑटो 7,335 7,936 -601 -8%
कॉन्टिनेंटल इंजंस 976 1,797 -821 -46%
कुल बिक्री 5,45,038 3,61,094 1,83,944 51%

वित्तवर्ष 2023-24 में कार्गो (गुड्स कैरियर)थ्री व्हीलर की बिक्री

कंपनी वाहन बिक्री FY 2024 वाहन बिक्री FY 2023 परिवर्तन (यूनिट में) परिवर्तन (प्रतिशत में)
बजाज ऑटो 51,806 38,623 13,183 34%
पियाजियो व्हीकल्स 33,032 30,411 2,621 9%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 16,544 14,869 1,675 11%
अतुल ऑटो 9,104 10,319 -1215 -12%
कॉन्टिनेंटल इंजंस 667 2,883 -2216 -77%
टीवीएस 366 435 -69 -16%
कुल बिक्री 1,11,519 97,540 13,979 14%

 नोट : उपरोक्त आंकड़ों SIAM के अनुसार है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us