Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज
By Saurjesh Kumar
19 Feb 2024
Automobile

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो नया कार्गो थ्री व्हीलर : जानें कीमत और लोडिंग कैपेसिटी

By Saurjesh Kumar News Date 19 Feb 2024

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो नया कार्गो थ्री व्हीलर : जानें कीमत और लोडिंग कैपेसिटी

बजाज मैक्सिमा एक्सएल :183 किलोमीटर की रेंज देने वाला बेहतरीन 3 व्हीलर कार्गो

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 भारत का बेहद लोकप्रिय 3 व्हीलर कार्गो वाहन है, जो अपने फीचर्स और जबरदस्त रेंज की वजह से भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। इस व्हीकल में 11.8 Kwh का जबरदस्त बैटरी क्षमता मिल जाती है जिससे यह वाहन लंबी रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग की मदद से यह स्लो चार्जिंग में 5 घंटे 50 मिनट का वक्त लेती है, जिसके बाद इसे लंबी रेंज के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक कार्गो 3 व्हीलर बहुत से लोगों के दैनिक आय और स्वरोजगार का जरिया बना है। अगर आप भी अपने स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो 3 व्हीलर की तलाश में हैं और अपने बिजनेस के लिए एक अच्छा व्हीलर कार्गो लेना चाहते हैं तो बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 के बारे में, फीचर्स, कीमत, लाभ और इसकी उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0  की खासियत

बीते कुछ वर्षों में बजाज का यह इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर बेहद लोकप्रिय हुआ है और यह कई मायनों में ग्राहकों के लिए खास है। जिसका बड़ा कारण यह है कि यह लोगों की मांग और जरूरतों के बेहद अनुरूप है। गौरतलब है कि वर्तमान में किफायती परिवहन की मांग ज्यादा बढ़ी है। लोग किफायती परिवहन पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसके जरिए माल का परिवहन सस्ता और वैल्यू फॉर मनी हो जाता है। भारत में आज भी बहुत से इलाकों में गुड्स के ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की कमी दिखती है। बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 वाहन इन जरूरतों को पूरा कर सकता है। सामान्य डिलीवरी के अलावा बड़ी पेलोड का परिवहन भी यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से कर सकता है। 

कीमत, बैटरी और व्हीलबेस

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 की कीमत 3.77 लाख रुपए से 3.82 लाख रुपए के बीच है। वहीं इस वाहन की बैटरी क्षमता 11.8 किलोवाट घंटा है। इस 3 पहिया वाहन की चार्जिंग टाइम 5 घंटे 50 मिनट है और इसकी व्हीलबेस 2274 MM है।

रेंज, स्पीड और टॉर्क

बता दें कि इस तिपहिया वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसका रेंज है जो 183 किलोमीटर प्रति चार्ज है। वहीं इस 3 व्हीलर की अधिकतम चाल 36 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो काफी अच्छी मानी जा सकती है। साथ ही इस व्हीकल की अधिकतम टॉर्क क्षमता 7.37 न्यूटन मीटर है, जिसकी मदद से इस व्हीकल का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो पाता है।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 के फायदे

बिजनेस के लिए अगर आप एक अच्छी पेलोड कैपेसिटी और कार्य क्षमता वाला 3 व्हीलर कार्गो लेना चाहते हैं तो बजाज द्वारा निर्मित बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 को भारत के बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में से एक माना जाता है। जिसका बड़ा कारण इस व्हीकल की मजबूती और माइलेज है, यह वजनदार और मजबूत होने की वजह से न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करता है बल्कि चालक को भी आरामदायक सफर का अहसास देता है। यह तिपहिया वाहन भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी प्रभावी तरीके से चलने में सक्षम है और इसका रखरखाव खर्च भी बहुत कम है। कम रखरखाव खर्च की वजह से यह वाहन ट्रांसपोर्ट को बेहद किफायती बना देता है।

कैसे खरीदें यह 3 व्हीलर कार्गो?

बजाज, देश की उत्कृष्ट 3 व्हीलर वाहन निर्माता कम्पनियों में से एक है। इस व्हीकल में कम से कम कीमत में अत्याधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं और यह अच्छी ड्राइविंग फैसिलिटी से लैस है जिससे यह 3 व्हीलर कार्गो और छोटी एवं मध्यम दूरी के कार्गो वाहनों के तौर पर उपयोग किया जाता है। 

अगर आप बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर इस प्रोडक्ट के पेज पर जाएं। जहां इस वाहन पर नवीनतम ऑफर प्राप्त करने और लोन अप्लाई करने आदि का विकल्प मौजूद है। आप किसी भी विकल्प पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरते हुए फॉर्म सबमिट कर सकते हैं, हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us