Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
27 जून 2023

बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा: बड़ी बैटरी और नई टेक्नोलॉजी

By News Date 27 Jun 2023

बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा: बड़ी बैटरी और नई टेक्नोलॉजी

बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में देगा 178 km की रेंज

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बजाज कंपनी .का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह कंपनी वर्षों से एडवांस्ड टेक्निक के साथ बेस्ट कमर्शियल व्हीकल्स का निर्माण करती आ रही है। थ्री व्हीलर में तो इसका कोई मुकाबला नहीं। हाल ही बजाज ने इलेक्ट्रिक वेरिएंट में नया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा लांच किया है जो BAJAJ Re E-Tec-9.0 ऑटो रिक्शा है। इसमें नई टेक्नोलॉजी और बिग बैटरी सहित कई शानदार फीचर्स और एडवांस्ड स्पेसिफिकेशन्स शामिल किए गए हैं यानी टेक्नोलॉजी नई और भरोसा वही। बजाज का यह नया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 178 km तक की बेहतर रेंज प्रदान करता है। ड्राइवर के अलावा 3 पैंसेजर सीटिंग कैपेसिटी वाला यह थ्री व्हीलर आपको कम से कम मेंटीनेंस और फ्यूल लागत में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा दिलाता है। यहां ट्रक जंक्शन पर न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा के बारे में आपको फुल जानकारी दी जा रही है। इसे लाइक और शेयर करें।

न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा ही क्यों खरीदें?

अगर आप बजाज का नया ऑटो रिक्शा खरीदना चाहते हैं तो न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा ही खरीदें। इस ऑटो रिक्शा में आपको कई नए स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे जो आपके ऑटो व्यवसाय में ज्यादा प्रॉफिट देने वाले साबित होते हैं। ये स्पेसिफिकेशन्स और मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं-:

  • इस ऑटो रिक्शा में आपको ऑन बोर्ड चार्जर मिलता है। इससे आपको अलग से चार्जर बोर्ड लेकर नहीं चलना पड़ता।
  • न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा में एडवांस्ड पीएमएस मोटर है जो इसे बेहतर परफोर्मेंस प्रदान करती है।
  • इस थ्री व्हीलर में 36 NM टॉर्क जनरेट होता है।
  • यह थ्री व्हीलर 8.9 kwh कैपेसिटी की बिग बैटरी के साथ आता है।
  • इसमें 29 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है, यह फ्लाईओवर या चढ़ाई वाले रास्तों में ड्राइविंग को आसान कर देती है।
  • इसका चेचिस स्ट्रांग और आता है और इसकी बॉडी मैटल से निर्मित है।
  • कंपनी ने इस ऑटो रिक्शा पर 36 महीने या 80,000 km की वारंटी प्रदान की है।
  • इसमें सीवी ड्राइव शॉफ्ट है जो मेंटीनेंस लागत को कम करता है और व्हीकल को ज्यादा ड्यूरेबल बनाता है।
  • न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा के मुख्य फीचर्स काफी शानदार हैं। इनमें Regenerative Brcking System with Sensing Mechanism आता है। इसके अलावा हिल होल्ड एसिस्ट भी है। वहीं 2 स्पीड ऑटोमैटिव ट्रांसमिशन है।

अन्य खासियतें

न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा में कई और भी खासियतें आती हैं। इसका केबिन कंफर्टेबल और अधिक स्पेस वाला है। इसमें ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर की आरामदायक सीटें आती हैं। यह थ्री व्हीलर ट्यूबलैस रेडियल मजबूत टायरों के साथ आता है। वहीं इसकी बडी विंडशील्ड के साथ इसका फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसमें दो हेलोजेन, इंडीकेटर्स दिए गए हैं। इस थ्री व्हीलर को आप ब्ल्यू या व्हाइट इन दो कलर्स में पसंद कर सकते हैं।

कैसे होगी इस ऑटो रिक्शा से ज्यादा कमाई?

आपको यह जानकार बहुत खुशी होगी कि न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा से आप कम लागत में ज्यादा कमाई कर सकते हैं। इसमें बिग बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 178 km की रेंज प्रदान करती है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड 45 kmph है। यह ऑटो रिक्शा मात्र 4.30 घंटे में चार्ज हो सकता है। इससे आपका समय बचता है और इससे  आप एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। इसमें ईको मोड सिस्टम होने से यह ज्यादा किमी तक चलता है। इसमें मेंटीनेंस लागत कम आती है। इसमें सीवी ड्राइवर शॉफ्ट मेंटीनेंस लागत को कम करता है और व्हीकल को ज्यादा टिकाऊ बनाता है।

पॉकेट फ्रेंडली कीमत 

इतने सारे एडवांस्ड स्पेसिफिकेशंस और शानदार फीचर्स के बावजूद न्यू बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा की कीमत 3.07 लाख से 3.17 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में है और पॉकिट फ्रेंडली कही जा सकती है। इसे आप ऑन रोड प्राइस पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट करना जरूरी है।

बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1 बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस ऑटो रिक्शा की बैटरी 8 से 9 kwh कैपेसिटी की है।

Q.2  बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा की माइलेज क्या है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 178 km की रेंज प्रदान कर सकता है।

Q.3  बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा की मोटर कितना टॉर्क जनरेट करती है?

Ans- इससे 36 NM टॉर्क जनरेट होता है।

Q.4 बजाज आरई ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की कीमत 3.07 लाख से 3.17 लाख रुपये तक  है।

Q.5  न्यू बजाज आरई ई-टेक 9.0 थ्री व्हीलर की ग्रेडेबिलिटी क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की  ग्रेडेबिलिटी 29 प्रतिशत है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us