user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 : अब इस महीने में जुटेंगे इंडस्ट्री के दिग्गज

Posted On : 19 February, 2024

जानें कब आयोजित होगा अगला भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो

भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2024 की समाप्ति 3 फरवरी 2024 को हो चुकी है। इस आयोजन के बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। देश की तमाम वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने इनोवेशन और नवीनतम तकनीक वाले वाहनों को इस इवेंट में प्रदर्शित किया। जिससे ग्राहकों को नई तकनीक के उत्कृष्ट वाहनों की जानकारी प्राप्त हुई। इस इवेंट में दुनिया भर की वाहन निर्माता कंपनियां जैसे टाटा, महिंद्रा, अशोक लेलैंड आदि ने अपने उत्कृष्ट वाहनों और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया है। इस इवेंट की अपार सफलता के बाद अब अगले इवेंट को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 को लेकर सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि सरकार और उद्योग संघ अब अगला एक्सपो इवेंट 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच करेगी। इस इवेंट के लिए स्थान का निर्धारण भी किया जा चुका है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 के बारे में, इवेंट की लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कहां होगा भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 इवेंट का आयोजन?

भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो इवेंट अब वार्षिक इवेंट बन चुका है। ऑटो उद्योगों और प्रमुख एसोसिएशन की मदद से यह इवेंट वार्षिक इवेंट के तौर पर आयोजित होगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के अगले इवेंट की तारीख पर चर्चा करने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ, इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और अन्य प्रमुख संघों ने आपसी बैठक की। यह बैठक आभासी स्वरूप में की गई। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अगला वाहन प्रदर्शन इवेंट दिल्ली प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। वहीं व्हीकल कंपोनेंट शो 18 से 21 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। व्हीकल कंपोनेंट शो का आयोजन नया यशोभूमि ( इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ) द्वारका में आयोजित किया जाएगा।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us