Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
30 May 2023
Automobile

भारतबेंज 1926 सी VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 : कौनसा है अधिक शक्तिशाली टिपर

By News Date 30 May 2023

भारतबेंज 1926 सी VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 : कौनसा है अधिक शक्तिशाली टिपर

भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर का कंप्लीट कंपेरिजन

भारतीय ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में अलग-अलग कैटेगरी के ट्रकों की बहुत बड़ी श्रृंखला है। इनमें लोडिंग थ्री व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक से लेकर टिपर, ट्रेलर और कंटेनर शामिल हैं। इनकी अलग-अलग उपयोगिताएं और लोडिंग कैपेसिटी आती है। ट्रकों की टिपर श्रेणी में बेहतर मॉडलों की बात करें तो भारत की दो बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों का नाम सबसे पहले आता है, जिसमें भारतबेंज और अशोक लेलैंड शामिल है। ये दोनों सीवी निर्माता बेस्ट इन क्लास एवं हाई टेक्निक के साथ टिपर्स का निर्माण करती है। आपको यदि इन दोनों कंपनियों में से किसी एक का सबसे बेस्ट टिपर खरीदना हो तो निश्चित रूप से आप उसकी जांच-परख के लिए ऐसे दो मॉडल की तुलना करके देखना चाहेंगे। आपकी सुविधा के लिए यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में भारतबेंज 1926 सी टिपर और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर के बीच कंपेयरिंग की जा रही है। प्रारंभिक तौर देखा जाए तो ये दोनों टिपर 6 चक्के के हैं। दोनों के इंजन में 6-6 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। इनकी जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है। वहीं भारतबेंज 1926 सी टिपर की इंजन पावर 260 hp है, जबकि अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर 200 hp इंजन पावर प्रदान करता है। ये दोनो ही टिपर ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के साथ अच्छा प्रॉफिट देने वाले हैं।  इनकी पूरी तुलना से स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी और आप ज्यादा शक्तिशाली एवं ज्यादा प्रॉफिटेबल टिपर का सही चयन कर पाएंगे।

जानें, कुछ स्पेसिफिकेशंस में बेसिक अंतर

  • भारतबेंज 1926 सी टिपर और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर के कुछ स्पेसिफिकेशंस ऐसे हैं जिनकी तुलना करने पर बेसिक अंतर नजर आता है। जो इस प्रकार हैं-:
  • भारतबेंज 1926 सी टिपर में 215 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है, जबकि अशोक लेलैंड  1920 4x4 टिपर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 220 लीटर है।
  • भारतबेंज 1926 सी टिपर का माइलेज 2.75 से 3.75 kmpl है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर 3.5 से  4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है।
  • भारतबेंज 1926 सी टिपर में एसी सिस्टम दिया गया है, लेकिन अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में एसी नहीं है।
  • भारतबेंज 1926 सी टिपर में 41 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है, वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में 41.6%/ 44.5% ग्रेडेबिलिटी है।
  • भारतबेंज 1926 सी टिपर बॉडी ऑप्शन केबिन के साथ आता है, इसमें डे टाइप केबिन है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर का केबिन रॉक / स्कूप बॉडी केबिन है, यह चेचिस के साथ आता है. यह एक डे एंड स्लीपर टाइप केबिन  है।

इंजन कैपेसिटी और तकनीक तुलना

भारतबेंज 1926 सी टिपर का इंजन ओएम 926 टेक्निक के साथ आता है, यह काफी एडवांस्ड तकनीक है। इसमें 7200 cc कैपेसिटी मिलती है। इससे 900 nm टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन बीएस 6 फेज -2 के एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर का इंजन i-Gen तकनीक पर आधारित एच सीरीज विद सीआरएस  इंजन है। इससे 700 nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस इंजन की कैपेसिटी 5660 cc है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

भारतबेंज 1926 सी टिपर में Improved G85, 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। यह Hydraulic Power Assisted  स्टीयरिंग के साथ पेश किया गया है और इसमें सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में FGR 8.91 / 9.01, 6 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स है। इसमें Hydraulic assisted power स्टीयरिंग मिलता है और ट्रांसमिशन सिंक्रोमेश है।

ब्रेक और सस्पेंशन कंपेयर

भारतबेंज 1926 सी टिपर में Pneumatically Operated Hand Control Valve पार्किंग ब्रेक के साथ Pneumatic Foot Operated, Dual Line with ABS ब्रेक आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Type Leaf Spring with 2 Hydraulic Shock Absorbers और रियर सस्पेंशन Semi-Elliptical Leaf Spring आता है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only ब्रेक्स आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Semi-elliptic multi leaf, Optional - Parabolic और रियर सस्पेंशन Semi-elliptic multi leaf/Optional - Hybrid Suspension है। ABS सिस्टम आपको इन दोनों ही टिपर्स में देखने को मिल जाता है।

व्हीलबेस और टायर्स

भारतबेंज 1926 सी टिपर का व्हीलबेस 3600 mm है। इसमें Radial Tyres (11R20) Nylon Tyre (11x20) फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर का व्हीलबेस 3100 mm है। इसमें 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

कीमत कंपेयरिंग

भारतबेंज 1926 सी टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 35.00 लाख से 39.60 लाख रुपये तक है।वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर की एक्स शोरूम कीमत 30.13 लाख से 32.18 लाख रुपये है। इनकी ऑनरोड कीमत यदि आप जानना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट अवश्य करें।

भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर की तुलना के बाद पूछे जाने वाले सवाल :

सवाल- 1. भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 में कौनसा टिपर सस्ता है?
जवाब- इनमें अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर सस्ता, इसकी कीमत 30.13 लाख से 32.18 लाख रुपये है।

सवाल-2. भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में किसकी माइलेज ज्यादा है?
जवाब- अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर 3.5 से 4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है, जो ज्यादा है।

सवाल-3. भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में किसके इंजन टॉर्क ज्यादा है?
जवाब- भारतबेंज 1926 सी टिपर का इंजन 900 mm टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4. भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में किसका व्हीलबेस बड़ा है?
जवाब- इनमें भारतबेंज 1926 सी टिपर का व्हीलबेस ज्यादा है, जो 3600 mm में आता है।

सवाल-5. भारतबेंज 1926 सी और अशोक लेलैंड 1920 4x4 टिपर में क्या मुख्य समानता है?
जवाब- ये दोनों टिपर 6 चक्के में आते  हैं और इनकी जीवीडब्ल्यू 18.5 टन है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us