जानें, सीएट कैसे बनी दुनिया की नंबर वन टायर ब्रांड
भारत में दोपहिया वाहनों से लेकर लाइट कमर्शियल व्हीकल जैसे ट्रक और बस, कार आदि वाहनों के टायर निर्माताओं में सीएट अग्रणी कंपनी है। सीएट को वर्ष 2023 का डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सीएट यह विश्वस्तरीय गौरवपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाली टायर निर्माताओं में पहली कंपनी है। CEAT को यह पुरस्कार उसकी तीन वर्षों से अधिक समय की TQM यानि टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट परंपरा को बनाए रखने और इसे एडवांस्ड रूप प्रदान करते रहने के लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले 2017 में टायर निर्माता सीएट को डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, तब यह कंपनी जापान के बाहर पहली टायर कंपनी थी लेकिन अब डेमिंग ग्रैंड अवार्ड मिलने के बाद यह दुनिया की एकमात्र टायर कंपनी है। यहां ट्रक जंक्शन की इस खबर में आपको सीएट कंपनी को मिले इस महत्वपूर्ण सम्मान के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
वैश्विक मंच पर आई सीएट
भारत में टायर निर्माता कंपनी सीएट डेमिंग ग्रैंड अवार्ड मिलने के बाद वैश्विक मंच पर आ गई है। यह सम्मान पाने वाली सीएट दुनिया की 33 कंपनियों में एक है जिन्हें डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। बता दें कि डेमिंग ग्रैंड 1969 में संस्था के रूप में गठित हुई। यह किसी भी संस्थान के प्रोडक्ट की गुणवत्ता प्रबंधन के लिए अवार्ड घोषित करती है। डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार जापानी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के संघ द्वारा तय किया जाता है। सीएट के उपाध्यक्ष अनंत गोयनका ने कहा कि हम डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार पाकर अपने आपको बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दरअसल यह सम्मान उनकी बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी इसके लिए आभारी है। इस सम्मान से उनके साझेदारों और विक्रेताओं का भी उत्साहवर्द्धन हुआ है। इस उपलब्धि से हमारी गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि पर और अधिक ध्यान देने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। गौरतलब है कि सीएट कंपनी ने 1958 में भारतीय बाजार में कदम रखा और आज यह दुनिया की नंबर एक टायर निर्माता कंपनी बन गई है जिसे डेमिंग ग्रैंड अवार्ड का सम्मान मिला है।
सीएट एमडी और सीईओ ने क्या कहा ?
सीएट के एमडी और सीईओ अर्नब बनर्जी ने कहा है कि हम इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। यह पुरस्कार हमारी व्यावसायिक प्रणालियों और गतिविधियों को दर्शाता है। इससे कंपनी की विश्वनीयता और उत्पादों की सेवाओं का निर्माण होता है। इस सम्मान के लिए कंपनी के ग्राहक और कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जानें, सीएट कंपनी के बारे में
सीएट आरपीजी समूह की मुख्य कंपनी है जो टायरों का उत्पादन करती है। यह एक वर्ष में 165 मिलियन से भी अधिक टायर बनाती है। इसके टायर दोपहिया वाहनों से लेकर कार, ट्रक, बस आदि हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए निर्मित किए जाते हैं। इसका मुख्यालय वर्ली और भारत में है। वर्तमान में हर्ष गोयनका इसके प्रबंध निदेशक हैं।
सीएट डीलरशिप के लिए क्या करें?
भारत में निजी वाहनों के अलावा कमर्शियल वाहनों की संख्या करोड़ों में है। यहां का ऑटोमोबाइल उद्योग काफी विकसित है। ऐसे में वाहन मालिकों को टायरों की जरूरत अक्सर रहती है। टायर के लिए लोग क्वालिटी अवश्य देखते हैं। सीएट गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करती। इसके टायर गुणवत्तापूर्ण आते हैं। आप अगर सीएट टायर कंपनी की डीलरशिप लेना चाहते हैं इससे बेहतर दूसरा विकल्प नहीं है। आप चाहें तो टायरशॉप भी संचालित कर सकते हैं। इसके लिए 800 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है। सीएट की डीलरशिप लेने के लिए आपको अपनी दुकान का स्थान , लाइसेंस प्रक्रिया एवं पंजीकरण आदि की जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इस टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
सीएट डीलरशिप प्राप्त करने के लिए सबसे पहले सीएट टायर बिक्री प्रबंधन से संपर्क करना होगा। इसके लिए सीएट टायर कंपनी ने टोल फ्री नंबर 1800 221 213 उपलब्ध करा रखा है। इस नंबर पर आप कॉल कर सीएट दुकान या डीलरशिप के लिए संपर्क कर सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT