user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 34.45% की वृद्धि, मई में बेचे गए 156,568 वाहन

Posted On : 06 June, 2023

मई 2023 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 7.19% की ग्रोथ, बेचे गए 77,135 यूनिट्स

फाडा यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की मई 2023 में सभी सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। FADA ने कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लगभग सभी सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार कुल बिक्री में 34.45% की दमदार वृद्धि दर्ज की गई है। मई 2022 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स की 116,446 यूनिट्स बेची गई थी, जबकि इस साल मई में 156,568 वाहनों को बेचा जा चुका है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, किस सेगमेंट के वाहनों को भारत में सबसे ज्यादा खरीदा गया है और किसकी सेल्स में पहले से कमी आई है।

फाडा सेल्स रिपोर्ट मई 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स

Combined Commercial Vehicle Retail Sales of May 2023
Category May' 23 May' 22 YOY%
3W 79,433 44,482 78.57%
CV 77,135 71,964 7.19%
LCV 41,149 42,176 -2.44%
MCV 6,047 4,768 26.82%
HCV 26,399 22,927 15.14%
Others 3,540 2,093 69.14%
Total 156,568 116,446 34.45%

थ्री व्हीलर

फाडा द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 78.57% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल मई में 79,433 थ्री व्हीलर्स बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में सिर्फ 44,482 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें ई-रिक्शा (पैसेंजर), कार्ट विथ ई-रिक्शा (गुड्स), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर) और थ्री व्हीलर (पर्सनल) की बिक्री भी शामिल है।

कमर्शियल व्हीकल्स

मई में कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री में 7.19% की वृद्धि दर्ज की गई है। मई 2023 में 77,135 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में 71,964 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

एलसीवी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 2.44% की गिरावट आई है। मई 2023 में एलसीवी सेगमेंट के 41,149 वाहनों की बिक्री की गई है, जबकि मई 2022 में इस सेंगमेंट के 42,176 यूनिट्स को बेचा गया था।

एमसीवी 

मई 2023 में मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 26.82% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस साल के मई माह में एमसीवी सेगमेंट के 6,047 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है, जबकि पिछले साल इसी महीनें में 4,768 यूनिट्स को बेचा गया था। 

एचसीवी

FADA द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, एचसीवी यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री में 15.14% की ग्रोथ हासिल की गई है। मई 2022 में इस सेगमेंट के 22,927 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया था, जबकि इस साल मई में 26,399 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

अन्य

भारत में वाणिज्यिक वाहनों की अन्य सभी कैटेगिरी के व्हीकल्स की बिक्री में 69.14% की वृद्धि देखने को मिली है। मई 2023 में अन्य सेगमेंट के 3,540 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया है, जबकि मई 2022 में केवल 2,093 यूनिट्स को ही बेचा गया था।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us