Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक भारत में सस्ता ट्रक कैसे खरीदें, जानें ट्रक की कीमत पूरी जानकारी भारत में 55 टन के दमदार टॉप 5 ट्रेलर: जानें, ट्रेलर ट्रक कीमत और लोडिंग क्षमता महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस : जानें कौनसा मिनी ट्रक है ज़्यादा दमदार एरो इको ई रिक्शा : किफायती दाम में 100 से 120 km की रेंज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023: इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां : जानें, टॉप 5 ट्रक कंपनियों के बारे में राजहंस डिलीवरी वैन: 1000 वॉट की पावरफुल मोटर का बेस्ट 3 व्हीलर

जनवरी 2023, भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 16.34% की वृद्धि, बिके 82,428 यूनिट्स

News Date 06 Feb 2023

जनवरी 2023, भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 16.34% की वृद्धि, बिके 82,428 यूनिट्स

FADA सेल्स रिपोर्ट, जनवरी 2023 में टाटा मोटर्स ने बेचे 31,847 कमर्शियल व्हीकल

FADA यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। जनवरी 2023 में भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में किन किन कंपनियों का कितना प्रतिशत वृद्धि और नुक्सान हुआ है इसकी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी में 82,428 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 70,853 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस हिसाब से जनवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 16.34% की ग्रोथ हुई है। चलिए जाने आकड़ो से जाने जनवरी 2023 में किस कंपनी ने अधिक वाहन बेच की है ज्यादा वृद्धि।

टाटा मोटर्स

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने जनवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 1.88% की वृद्धि दर्ज कर 31,847 वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 31,258 यूनिट्स ही सीवी बेचे थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

Fada की रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा कंपनी ने जनवरी 2023 की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 43.92% की ग्रोथ दर्ज की है। इस साल के जनवरी में कंपनी ने 20,609 वाहनों की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2022 में 14,319 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

अशोक लेलैंड

जनवरी 2023 में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 27.83% की वृद्धि दर्ज कर 13,372 वाहन बेचे है। जबकि पिछले साल के जनवरी में 10,460 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

वीईसीवी

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल (VECV) ने जनवरी 2023 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 22.81% की बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने इस साल के जनवरी में 5,545 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2022 में 4,515 व्हीकल ही बेचे गए थे।

मारुति सुजुकी

फाडा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 1.28% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 3,812 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल के जनवरी में कंपनी ने 3,861 यूनिट्स बेचे है।

डेमलर

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) ने इस साल जनवरी में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 54.35% की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने जनवरी 2023 में 1,789 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,159 यूनिट्स बेचे गए थे।

फोर्स मोटर्स

FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, फोर्स मोटर्स ने जनवरी 2023 में 840 कमर्शियल व्हीकल की बिक्री कर 57.89% की वृद्धि दर्ज की है। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने केवल 532 वाहनों को ही बेचा था।

एस.एम.एल. इसुजु

SML Isuzu Limited ( एसएमएल इसुज़ु ) कंपनी ने जनवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 32.58% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने इस साल जनवरी में 704 वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में कंपनी 531 वाहनों को ही बेच पाई थी।

अन्य ब्रांड

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अन्य ब्रांडो के वाहनों की बिक्री में -9.51% की गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2022 में 4267 अन्य ब्राडों के कमर्शियल व्हीकल्स बेचे गए थे, जबकि इस साल जनवरी में केवल 3,861 यूनिट्स ही बिके है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक