user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

जनवरी में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 31.83% वृद्धि, बेचे गए 1,48,224 वाहन

Posted On : 08 February, 2023

थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 58.59% वृद्धि, सीवी सेल्स में दर्ज की गई 16.34% की ग्रोथ

FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने जनवरी 2023 में सभी सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार साल के पहले महीने में ही बिक्री काफी अच्छी रही है। जनवरी 2023 में कुल बिक्री में 31.83% की वृद्धि के साथ 1,48,224 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये संख्या 1,12,430 यूनिट्स की थी।

अगर हम फाडा की इस सेल्स रिपोर्ट को अलग अलग खंड में देखे तो, जनवरी 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री में 16.34% की वृद्धि के साथ 82,428 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि जनवरी 2022 में 70,853 यूनिट्स ही बेचे गए थे। इसके अलावा जनवरी 2023 में थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 58.59% की ग्रोथ के साथ 65,796 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 41,487 यूनिट्स बेचे गए थे।

कैटेगिरी में जनवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट

ई-रिक्शा (P) – जनवरी 2023 में ई-रिक्शा यात्री सेगमेंट में 72.89% वृद्धि के साथ 28,534 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 16,504 यूनिट्स बेचे गए थे।

कार्ट विथ ई-रिक्शा (G) – इस कैटेगिरी में जनवरी 2023 की बिक्री में 45.65% वृद्धि के साथ 1,857 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल जनवरी में 1,275 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

थ्री व्हीलर (Goods)थ्री व्हीलर की इस कैटेगिरी में भी काफी बेहतर बिक्री देखने को मिली है। जनवरी 2023 में 19.96% वृद्धि के साथ 7,229 वाहन बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,026 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी।

थ्री व्हीलर (पैसेंजर) – थ्री व्हीलर की पैसेंजर कैटेगिरी में 59.54% की ग्रोथ देखने को मिली है। जनवरी 2023 में इस कैटेगिरी के 28,123 व्हीकल्स की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2022 में 17,628 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

थ्री व्हीलर (पर्सनल) - इस सेगमेंट के पर्सनल थ्री-व्हीलर कैटेगरी में जनवरी 2023 में -1.85% की गिरावट के साथ केवल 53 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 54 यूनिट्स बेचे गए थे।

अलग अलग सेगमेंट में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स रिपोर्ट

LCV -  जनवरी 2023 में लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 12.75% वृद्धि के साथ 48,115 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि जनवरी 2022 में इस सेगमेंट के कुल 42,675 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

MCV -  जनवरी 2023 में मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में -1.58%  की गिरावट के साथ 4,670 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,745 यूनिट्स बेचे गए थे।

HCV – साल के पहले महीने में भारी कमर्शियल वाहन ने बिक्री में 24.71% की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2023 में 26,881 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि जनवरी 2022 में इस सेगमेंट के 21,554 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

अन्य - वाणिज्यिक वाहनों की अन्य सभी कैटेगिरी में 46.99% की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2023 में अन्य कैटेगरी के 2,762 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,879 यूनिट्स ही बिके थे।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us