Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

ई-श्रम पोर्टल : 38 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने की स्कीम

News Date 28 Aug 2021

ई-श्रम पोर्टल : 38 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने की स्कीम

ई श्रम पोर्टल ( e Shram portal) : रजिस्ट्रेशन कराते ही होंगे 2 लाख रुपए हकदार

केंद्र और राज्य सरकारों की अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं जिनका लाभ अधिकांश असंगठित वर्ग के  श्रमिक समय रहते नहीं उठा पाते हैं। अभी कोविड 19 महामारी की पहली और दूसरी लहर की बात की जाए तो श्रम विभाग से पंजीयन कराने वाले और श्रमिक कार्ड धारी लाभार्थियों के खातों में केंद्र और राज्य सरकारों ने अलग-अलग सहायता राशि डाली थी। यह सहायता राशि इनके लिए संकट में काफी काम आई। इसके अलावा ऐसे लाखों लोग  गरीब और पात्र होते हुए भी इस सहायता राशि से वंचित हो गए जिनके श्रमिक कार्ड नहीं बन पाए थे। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने और इनका डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से ई श्रम पोर्टल लांच किया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई श्रम पोर्टल का लांच किया। 

ट्रक व्यवसाय के कामगारों के भी बनेंगे ई श्रम कार्ड  

ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और उनके ई श्रम कार्ड भी ऑनलाइन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद ई श्रम कार्ड धारी श्रमिक सरकार की विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं का फायदा ले सकेंगे। असंगठित श्रमिकों के लिए शुरू की गई इस सुविधा का लाभ ट्रक व्यवसाय से जुड़े कामगार जैसे ड्राइवर, तकनीकी कर्मचारी,  ट्रक मिस्त्री, बॉडी मेकिंग का काम करने वाले, पेंटिंग करने वाले आदि भी ले पाएंगे। 

ई-श्रम पोर्टल : ई श्रम पर पंजीयन कराते ही मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई श्रम पोर्टल पर कोई श्रमिक यदि रजिस्ट्रेशन कराता है तो वह 2 लाख रुपये दुर्घटना बीमा कवर पाने का हकदार भी बन जाता है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी स्वीकृति दे दी है कि रजिस्टर्ड श्रमिकों को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। इसके अलावा ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाला श्रमिक दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है अथवा संपूर्ण विकलांगता की श्रेणी में आ जाते  है या फिर उनकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसे श्रमिक 2 लाख रुपये का बीमा कवर  का लाभ पा सकते हैं। अगर श्रमिक दुर्घटना में आंशिक तौर पर विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ मिलेगा।

ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) पर श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए ये है जरूरी 

ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) लांच होने के बाद अब इस पर असंगठित क्षेत्र के कोई भी श्रमिक अपना  रजिस्टे्रशन करवा सकेंगे। इसके लिए श्रमिक की जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, सामाजिक श्रेणी, मूल निवास आदि जानकारियां दर्ज करानी होंगी। इनके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है। 

ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन : ये रहेगा तरीका 

ई श्रम पोर्टल पर श्रमिकों द्वारा कैसे रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए आपको बता दें कि सबसे पहले आवेदक को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम ई मित्र या सीएससी पर जाना होगा।  वहां ई श्रम पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।  यहां अपना आधार कार्ड नंबर और अन्य जरूरी प्रविष्टियां भरें। अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इससे आधार कार्ड के साथ पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसके बाद एक आवेदन फार्म खुलेगा। इसमें आधार के अनुसार अपना नाम, पता, शिक्षा, व्यवसाय और कौशल के साथ बैंक खाते का विवरण भरें। फार्म कंपलीट होने पर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। आपका आवेदन पूरा हो गया।  अब आपको ई श्रम कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा। इसके पीछे सरकार का मकसद यह है कि केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। श्रमिकों का यह डेटाबेस राज्य सरकारों के साथ साझा किया जाएगा। 

भीम योजना में एक साल का मिलेगा मुफ्त बीमा कवर 

केंद्र सरकार की ओर से जारी ई श्रम पोर्टल की सुविधा के कई लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिल सकेंगे। इनमें मजदूरों के लिए संचालित होने वाली सरकारी योजनाओं के अलावा कई बडे फायदे भी हो सकते हैं।  वर्तमान में सरकार ने भीम योजना में ई श्रम कार्ड पर संबंधित श्रमिकों के लिए एक साल का बीमा कवर प्रदान किया है वह भी एकदम फ्री यानि प्रीमियम राशि माफ कर दी गई है। इसी तरह से वित्तीय सहायता, सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक लाभ पाने के हकदार ई श्रम कार्ड धारी श्रमिक हो जाएंगे। 

देश भर में 38 करोड़ श्रमिकों का होगा रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी ई श्रम पोर्टल पर  केंद्र सरकार ने देश के 38 लाख असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें निर्माण श्रमिकों के अलावा प्रवासी कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा।  इसके आधार पर खुद का रजिस्ट्रेशन श्रमिक करवा सकेंगे।  

जागरूकता लाने  से होगा श्रमिकों को लाभ 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों के हित में ई श्रम पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूकता की जरूरत है। श्रम विभाग को चाहिए कि इस योजना के प्रति श्रमिकों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए। श्रमिकों को इस योजना के लाभों की जानकारी दी जाए। अधिकांश श्रमिक कम पढे-लिखे होते हैं। ऐसे में पंचायत स्तर भी ई श्रम पोर्टल और श्रमिकों के पंजीयन के लिए कैंप आयोजित हों। इसके अलावा विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से भी समय-समय पर श्रमिको के हित में कार्यक्रमों का संचालन किया जाना चाहिए। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

 

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 4225T
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक