Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

आयशर मोटर्स के एमडी विनोद अग्रवाल बने सियाम के उपाध्यक्ष

News Date 18 Dec 2021

आयशर मोटर्स के एमडी विनोद अग्रवाल बने सियाम के उपाध्यक्ष

विनोद अग्रवाल को सियाम का उपाध्यक्ष 2021-22 के लिए बनाया

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हाल ही कई बदलाव हुए हैं। कुछ दिन पहले अशोक लेलैंड के शीर्ष अधिकारी पद और सियाम के उपाध्यक्ष पद से विपिन सौंधी ने त्याग पत्र दे दिया था। इसके बाद सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम ) की कार्यकारी समिति ने विनोद अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुन लिया। बता दें कि अग्रवाल वर्तमान में वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ हैं।  उन्हे वर्ष 2021-22 के लिए सियाम का उपाध्यक्ष चुना गया है। 

इस मौके पर सियाम (SIAM) के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि हम विपिन सौंधी को सियाम के उपाध्यक्ष पद के रूप में उनके मूल्यवान और सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वहीं नये उपाध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रवाल का स्वागत करते हैं। सियाम से उनका पुराना नाता है। उन्होंने कोषाध्यक्ष पद पर कार्य किया है। 

जानें, सियाम के बारे में 

यहां आपको जानकारी के लिए सियाम के बारे में बता दें कि इस का पूरा नाम सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स है। यह संगठन भारत में सभी प्रमुख वाहनों के इंजन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाला एक गैर लाभकारी सबसे बड़ा राष्ट्रीय निकाय है। भारत के उद्योगों के निरंतर विकास के लिए समर्थन की दिशा में सियाम काम करता है। इसका प्रमुख उद्देश्य ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना, वाहनों की लागत को कम करना, गुणवत्ता एवं मानकों को बनाए रखना है। सियाम भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग में इससे संबंधित आर्थिक और वाणिज्यिक नीतियों, विनियमों एवं मानकों के निर्माण में हितधारकों के साथ मिल कर काम करता है। 

सियाम करती है कार्यशालाओं का आयोजन 

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम ) समय-समय पर सम सामयिक प्रासंगिक और रुचि के विषयों पर सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन करती है। वहीं इसकी रिपोर्ट भी प्रकाशित होती रहती हैं। सियाम ने कई हितधारकों के साथ भागीदारी की है और सोसाइटी फॉर ऑटोमोटिव फिटनेस एंड एनवायरनमेंट की स्थापना की है। 

इन संगठनों के साथ भी सियाम करता है काम 

बता दें कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय निकायो जैसे मोटर वाहन निर्माताओं, अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल निर्माता संघ के अलावा  जर्मन ऑटोमोटिव उद्योग संघ एवं जापान ऑटोमोबाइल निर्माता संघ के साथ समन्वय करता है। कुल मिलाकर सियाम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा  को बढ़ावा देना, वायु गुणवत्त्ता  में सुधार को ध्यान में रखना और मानको का अनुपालन करना है।

जानें, वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के बारे में 

बता दें कि वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड वोल्वो समूह और आयशर मोटर्स लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसका परिचालन वर्ष 2008 से शुरू हो गया था। वीई कमर्शियल व्हीकल्स मल्टी ब्रांड , मल्टी डिवीजन कंपनी है। इसमें आयशर ट्रकों और बसों के अलावा वोल्वो बसों का निर्माण होता है। भारत में वोल्वो ट्रक का निर्माण भी यह कंपनी करती है। वहीं इसके ट्रकों की पूरी श्रृंखला शामिल है। वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी का इंजन और आयशर कंपोनंट बिजनेस भी भारत भर में फैला हुआ है।  यह कंपनी भारत में 9 विनिर्माण सुविधाओं के माध्यम से लगातार नवीन तकनीकों एवं सुविधाओं की शुरूआत कर रही है। भारत में वीई कमर्शियल व्हीकल्स के 500 से अधिक आउटलेट्स और मजबूत डीलरशिप नेटवर्क है। बता दें कि यह कंपनी 34 से अधिक देशों को अपने द्वारा निर्मित व्हीकल्स निर्यात करती है। यही कारण है कि वीईसीवी भारत सहित दुनिया के विकासशील देशों के वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में आधुनिकीकरण को चलाने में अग्रणी उद्योग है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक