आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की संपूर्ण तुलना
भारतीय ट्रक बाजार में आयशर मोटर्स और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियां अपने लोकप्रिय कमर्शियल वाहनों के लिए पहचानी जाती है। ये दोनों वाणिज्यिक वाहन निर्माता एलसीवी, एचसीवी, आईसीवी और एमएंडएचसीवी सेगमेंट की सभी कैटेगरीज में एक से बढ़कर एक ट्रकों का निर्माण करते आए हैं। आयशर मोटर्स और अशोक लेलैंड के ट्रक ग्राहकों के लिए पूर्ण विश्वसनीय और विशेष गुणवत्ता वाले होते हैं। आयशर प्रो 2049 ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक को अपने ग्राहकों का समर्थन हासिल है। आयशर प्रो 2049 ट्रक एलसीवी सेगमेंट में आता है। डीजल वेरिएंट के इस ट्रक का सीधा मुकाबला अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक से है। 4 चक्के के इन दोनों ट्रकों में कौनसा ज्यादा शक्तिशाली है, इसके लिए यहां इनकी तुलना की जा रही है। इनमें आयशर मोटर्स का ट्रक 4995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का जीवीडब्ल्यू 6250 किलोग्राम है। इसी तरह आयशर प्रो 2049 ट्रक 3500 किलोग्राम और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 ट्रक 3760 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि की जानकारी के साथ ट्रक जंक्शन पर पूरी तुलना के रूप में यह आर्टिकल पेश है, इसे अवश्य पढ़ें और लाइक करें।
क्या हैं इन दोनो ट्रकों के बीच मुख्य समानताएं ?
आयशर प्रो 2049 ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की कई स्पेसिफिकेशन्स में कुछ समानताएं देखने को मिलती हैं जो इस प्रकार हैं -
- इन दोनों ही ट्रकों का इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार निर्मित है जो पर्यावरण की शुद्धता में सहायक है।
- दोनों ही चार चक्के में आने वाले भारत के बेस्ट ट्रक हैं।
- ये दोनों ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ आते हैं।
- आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में ट्रांसमिशन मैन्युअल टाइप का आता है।
- ये दोनों ट्रक टिल्टेबल स्टीयरिंग के साथ आते हैं।
- दोनों ही ट्रकों में ड्राइवर इंफोरमेशन डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है।
- दोनों ट्रकों में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है।
इंजन निर्माण और कैपेसिटी
यदि इन दोनों ट्रकों के इंजन की तुलना की जाए, तो इनमें आयशर प्रो 2049 ट्रक का इंजन E- 366, 3 सिलेंडर, 4 वॉल्व, 2 लीटर बीएस 6 सीआरएस डीजल इंजन है। यह 1250- 2500 आरपीएम पर 285 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह 3200 आरपीएम पर 100 एचपी / 75 kw की पावर प्रदान करता है। इस इंजन की कैपेसिटी 2000 सीसी है।
इसके अलावा अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का इंजन 2953 सीसी का है। यह इंजन 310 Dimeter, diaphragm, plate, type single dry plate, hydraulic actuated के साथ अलाइंड किया गया है।
गियरबॉक्स और स्टीयरिंग
आयशर प्रो 2049 ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक दोनों ही 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर वाले गियरबॉक्स में आते हैं। इन दोनों के साथ पावर स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है।
केबिन तुलना
आयशर प्रो 2049 ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल डे केबिन है, जो कि वॉक थ्रू बॉडी केबिन है और 10 डिग्री तक तापमान कूल कर सकता है। इसमें 4 टी हाइड्रोलिक जैक और कई अन्य फीचर्स हैं। इस केबिन में ड्राइवर सीट के अलावा 1 व्यक्ति की सीट है।
जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 4 ट्रक में ड्राइवर के अतिरिक्त 2 यात्री सीटें हैं। इसके अलावा अशोक लेलैंड पार्टनर 4 ट्रक का केबिन डेक बॉडी केबिन है। यह भी डे टाइप का है और चेचिस विद केबिन है। इसमें टिल्टेबल स्टीयरिंग है। इसमें क्रूज कंट्रोल सिस्टम नहीं है जबकि आयशर प्रो 2049 में यह सुविधा है।
माइलेज कंपेयर
आयशर प्रो 2049 ट्रक का माइलेज 11 kmpl है, इसकी फ्यूल एफिशिएंसी ईंधन की बचत प्रदान करती है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का माइलेज 7 kmpl है। यह भी ईंधन की कम खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है।
फ्यूल टैंक कैपेसिटी
आयशर प्रो 2049 ट्रक के ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर है। जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 90 लीटर है।
ब्रेक सिस्टम
आयशर और अशोक लेलैंड के इन दोनो ही ट्रकों में पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा आयशर प्रो 2049 ट्रक में डिस्क ब्रेक्स आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में हाइड्रोलिक ब्रेक दिए गए हैं।
अन्य तुलना
आयशर प्रो 2049 ट्रक का व्हीलबेस 2580 mm और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का व्हीलबेस 2685 mm है। इसी तरह आयशर प्रो 2049 ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है, जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 238 mm है। आयशर प्रो 2049 ट्रक में 34 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 25 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी है।
कीमत कंपेयर
कीमत की तुलना की जाए तो आयशर प्रो 2049 ट्रक सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.16 लाख से 12.91 लाख रुपये है। जबकि अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 13.45 लाख से 14.67 लाख रुपये है।
आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
सवाल-1. आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में कौनसा ट्रक सस्ता है?
जवाब- इनमें आयशर प्रो 2049 ट्रक सस्ता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 12.16 लाख से 12.91 लाख रुपये है।
सवाल-2. आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में किसकी जीवीडब्ल्यू ज्यादा है?
जवाब- इनमें अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का जीवीडब्ल्यू 6250 kg है, जो आयशर प्रो 2049 से ज्यादा है।
सवाल-3. अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में कैसे ब्रेक आते हैं?
जवाब- अशोक लेलैंड के इस ट्रक में हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम आते है।
सवाल-4. आयशर प्रो 2049 ट्रक का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- यह ट्रक 2580 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
सवाल-5. अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
जवाब- यह 3760 kg पेलोड कैपेसिटी का ट्रक है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT