user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

आयशर प्रो 2055 टी - 120 HP का पावरफुल लोडिंग कैपेसिटी टिपर

Posted On : 12 November, 2022

आयशर प्रो 2055 टी टिपर के माइलेज, कीमत और लोडिंग कैपेसिटी सहित पूरी जानकारी 

भारत में केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न परियोजनाएं संचालित होती रहती हैं। इनके तहत बुनियादी ढांचा तैयार किया जाता है। इनके निर्माण में आवश्यक खनन सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन के लिए कुशल और उच्च प्रदर्शन वाले टिपर्स की जरूरत होती है। इसके अलावा निजी तौर पर भी अनेक निर्माण कार्यों में टिपर बेहद उपयोगी है। आप भी इसका फायदा उठाएं और बेहतरीन टिपर्स की श्रेणियों में शामिल आयशर प्रो 2055 टी टिपर खरीद सकते हैं। यह इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में शामिल है।  6.9 टन जीवीडब्ल्यू और 4.5 टन पेलोड क्षमता का 6 चक्के वाला यह टिपर आपको सालों-साल जमकर कमाई कराएगा। इसे बिजनेस बादशाह कहा जाता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आयशर प्रो 2055 टी टिपर की फुल जानकारी प्रदान की जा रही है। 

आयशर प्रो 2955 टी टिपर माइलेज, पावर शक्तिशाली इंजन

  • इस टिपर के कई खास स्पेक्स हैं जो इस प्रकार हैं-: 
  • यह टिपर 2.9 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले टिपर बॉडी के साथ केबिन और चेचिस कॉन्फिगरेशन में आता है। 
  • इसके इंजन में 120 HP की पावर मिलती है। 
  • यह टिपर कस्टमाइजेबल विकल्प के साथ पेश किया गया है। 
  • इसमें बीएस 6 एमिशन इंजन नोम्र्स का विकल्प है। 
  • इसका व्हीलबेस 2670 MM है। 
  • आयशर प्रो 2055 टी टिपर में कॉम्पैक्ट और विशाल केबिन है जो आराम प्रदान करने के साथ बहुत सुरक्षित डिजायन में बनाया गया है। 
  • इसकी शानदार माइलेज  7 से 8 किलोमीटर तक है। 
  • इस टिपर में 60 लीटर क्षमता के साथ ईंधन टैंक आता है। 
  • इसका इंजन 4 सिलेंडर के साथ है। 
  • यह अपने शक्तिशाली इंजन के कारण उच्च प्रदर्शन वाला टिपर है। 
  • इसकी ग्रेडेबिलिटी 37% है। 

मुख्य उपयोगिता

बता दें कि इस टिपर का उपयोग सीमेंट, लेटरेट पत्थर, ईंट, रोडिय़ां, ब्लंडर स्टोन, रेत सहित कई प्रकार के भारी और कठोर सामान को ढोने के लिए किया जाता है।

केबिन की बेहतर क्वालिटी 

आयशर प्रो 2025 टी टिपर के केबिन को कस्टमाइजेबल विकल्प के साथ निर्मित किया गया है। ये चेचिस के साथ डे केबिन के रूप मेंं है। 
केबिन में 11 स्टोरेज की स्पेस हैं। इनमें बोतल बॉक्स, पेपर बॉक्स, मैग्जीनबॉक्स, लोकेबल ग्लोब्ज, मोबाइल चार्जर शॉकिट, आदि हैं। वहीं केबिन में बेहतर सुरक्षा के लिए डबल मैटल में तीन स्टेज में खुलने वाला डोर है। एंटी रोल बार है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और बेस्ट ट्रेवल वाली है। केबिन में 4 टन का जैक मिलता है। वहीं यह केबिन 8 डिग्री तक कूलिंग का अहसास देता है। 

शक्तिशाली इंजन 

इस टिपर का इंजन काफी दमदार है। यह 350 NM का टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। वहीं इसका इंजन ई- 474  4 सिलेंडर, 4 वॉल्व के साथ बीएस 6 इंजन के आता है। 

गियरबॉक्स 

इस टिपर में  5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। स्टीयरिंग टिल एंड टेलीस्कोपिंग वेक्यूम एसिस्टेड स्टैंडर्ड का पावर स्टीयरिंग है। यह गियरबॉक्स आयशर 35 एमएसआर पीटीओ ऑप्सनल विकल्प में है। वहीं क्लच 310 MM डाया की है। 

सस्पेंशन 

इसमें ग्रीस फ्री सेमी एलिप्टिकल लैमिनेटेड लीव्स शॉक एब्जॉर्बर और एंटी रोल बार फं्रट सस्पेंशन एवं ग्रीस फ्री सेमी एलिप्टिकल लैमिनेटेड लीव्स हेल्पर रियर सस्पेंशन के साथ आता है। 

ब्रेक्स और टायर 

आयशर प्रो 2055 टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक आते हैं। इसके टायरों का साइज 7.50 & 16- 16 पीआर में आते हैं। 

कीमत 

आयशर प्रो 2055 टी टिपर की कीमत 13.38 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये है जो कि एक्स शोरूम कीमत है। 

वारंटी 

इस टिपर पर कंपनी ने दो तरह से वारंटी प्रदान की है। पहली वाहन के 2 साल तक अनलिमिटेड केएम चलने तक और दूसरी इंजन एवं गियरबॉक्स पर तीन साल तक अनलिमिटेड चलने की वारंटी है। 

वेरिएंट

आयशर प्रो 2055 टी टिपर के तीन वेरिएंट हैं, 

  • आयशर प्रो 2055 टी 2670/ एफबीटी/ 2.8 कम,
  • आयशर प्रो 2055 टी 2670/ डीएसडी/ 2.8 कम
  • आयशर प्रो 2055 टी 2670 / सीबीसी 2.8 कम 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckY

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us