Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
06 Feb 2023
Automobile

आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली

By News Date 06 Feb 2023

आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली

आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी OR अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक की संपूर्ण तुलना

भारत में माल ढुलाई के लिए सबसे ज्यादा सड़क परिवहन का ही इस्तेमाल किया जाता है, इससे कम समय में अधिक सुरक्षा के साथ सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंच जाता है। देश में अधिकतर इस काम के लिए ट्रकों का ही उपयोग किया जाता है। आपको बता दें, ट्रकों का अधिकतर इस्तेमाल फल–सब्जियों, सीमेंट, एफएमसीजी, व्हाइट गुड्स, पेय पदार्थ, पार्सल एंड कूरियर, पोल्ट्री और इंडस्ट्रियल गुड्स के लिए किया जाता है। क्या आपको भी एक ऐसे ट्रक की तलाश है जिसकी मदद से आप खुद का कारोबार शुरू कर सके। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई ट्रक मौजूद हैं, लेकिन यदि हम कम कीमत के साथ शानदार माइलेज देने वाले ट्रक की बात करें, तो इसमें आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ही ट्रक आपको अधिक पेलोड कैपेसिटी और कमाल के माइलेज के साथ में देखने को मिल जाते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आयशर प्रो 2095 एक्स पी सीएनजी ट्रक और अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे।

आयशर प्रो 2095XP CNG Vs अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम भारत के इन दो पॉपुलर ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करते हैं, तो अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक में आपको 4 सिलेंडर और H Series CNG Turbocharged के साथ 144 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 450 एनएम है। वहीं आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक में 4 सिलेंडर और ई 483 2 वाल्व 3.3 लीटर इंजन दिया गया है जो 95/114 हॉर्स पावर जनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 245/360 एनएम है। आयशर के इस ट्रक में आपको 445 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक में 360 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। इन दोनों ही ट्रकों में आपको काफी ज्यादा पेलोड क्षमता देखने को मिलती है। यदि इनके जीवीडब्ल्यू की बात करें, तो आयशर के इस ट्रक का 11450 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक का 11500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। यदि हम इन ट्रकों के माइलेज का कंपेयर करें, तो आयशर प्रो 2095XP CNG ट्रक में 7.5 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक में 6.5 से 7.5 Km/Kg का माइलेज कंपनी देने का दावा करती है।

आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक का बॉडी लुक

कंपनियों के इन दोनों ही ट्रकों का लगभग एक जैसा ही लुक रखा गया है। दोनों ही कंपनियों ने अपने इन CNG ट्रकों को काफी बेहतर डिजाइन में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इन्हें पसंद कर लेता है। इन दोनों ही ट्रकों के आगे आपको एक बड़ी मजबूत विंडशील्ड देखने को मिलती है, जिसमें डबल वाइपर लगे हुए हैं। आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक को 3970 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक 3950 MM व्हीलबेस में आता है। कंपनियों के इन दोंनों ही ट्रकों में 6 चक्के आते हैं, लेकिन इनके टायरों का साइज अलग-अलग है। आयशर ट्रक में 8.25X16- 16PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक में 235/75R 17.5 Tubeless फ्रंट और रियर टायर देखने को मिलते हैं।

आयशर प्रो 2095XP CNG Vs अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक के फीचर्स

आयशर और अशोक लेलैंड के इन ट्रकों के यदि हम फीचर्स का कंपेयर करते है, तो आयशर प्रो 2095XP CNG ट्रक में 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक में 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। दोनों ही ट्रकों में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स देखने को मिलते हैं। आयशर का ये प्रो सीरीज वाला ट्रक ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर सीट में आता है। वहीं अशोक लेलैंड के ट्रक में ड्राइवर सीट के साथ 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। आयशर ट्रक में ट्रांसमिशन Hybird gear shift lever में आता है। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक में Manual ट्रांसमिशन दिया गया है। आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक को Grease free semi elliptical laminated leaves फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical laminated leafs with helper springs grooved springs रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक semi elliptical leaf springs फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

आयशर प्रो 2095 एक्स पी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में आयशर और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियां अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के साथ साथ उनकी सुरक्षा का भी खास ख्याल रखती है। दोनों ही कंपनियां कम कीमत में न्यू टेक्नोलॉजी वाले व्हीकल्स को पेश करती आई है। Eicher Motors ने अपने आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 15.96 से 18.90 लाख रुपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 20.00 लाख से 24.50 लाख रुपये रखा है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इस तुलना के बाद इन ट्रकों में से किसी को पसंद कर लिया और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

आयशर प्रो 2095XP CNG Vs अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक के वेरिएंट और कीमत

आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक में आपको 6 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 4770/सीबीसी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 4770/एचएसडी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 4420/सीबीसी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 3970/एचएसडी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 4420/एचएसडी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख
आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी 3970/सीबीसी 11100 ₹ 17.83 - 18.58 लाख

 

वहीं अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक में कोई वेरिएंट नहीं आता है।

आयशर प्रो 2095XP CNG Vs अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1  आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी OR अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक में सस्ता कौन सा है?
Ans इन दोनों ट्रकों में सस्ता आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.96 लाख से 18.90 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 आयशर प्रो 2095XP CNG और अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG में अधिक माइलेज वाला ट्रक कौनसा है?
Ans दोनों ही ट्रको में लगभग एक जैसा ही माइलेज देखने को मिलता है। आयशर ट्रक में 7.5 kmpl और अशोक लेलैंड ट्रक में 6.5 से 7.5 Km/Kg माइलेज आता है।

Q.3 आयशर प्रो 2095XP CNG और अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG में बड़े व्हीलबेस वाला ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों ट्रकों में बड़ा व्हीलबेस वाला आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक का है, इसे 3970 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.4 आयशर प्रो 2095XP CNG और अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों ट्रकों में अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड ईकोमेट स्टार 1115 सीएनजी ट्रक है, इसका 11500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

Q.5 आयशर प्रो 2095XP CNG और अशोक लेलैंड Ecomet STAR 1115 CNG में अधिक सीट क्षमता  वाला ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों ट्रकों में अधिक सीट क्षमता वाला आयशर प्रो 2095एक्स पी सीएनजी ट्रक है, इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us