Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
5 दिसंबर 2023

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भारत के सुपर इकोनॉमिक ग्रोथ का बन रहा हिस्सा, उठाएं लाभ

By News Date 05 Dec 2023

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भारत के सुपर इकोनॉमिक ग्रोथ का बन रहा हिस्सा, उठाएं लाभ

इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर से बदला लाखों ड्राइवर का जीवन, स्वरोजगार को भी मिला बढ़ावा

देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत में छोटी दूरी के परिवहन के लिए लोग अक्सर 3 व्हीलर या ऑटो का उपयोग करना पसंद करते हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग कार और महंगी गाड़ियों को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए छोटी दूरी का सफर तय करने के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि जब से पैडल वाले रिक्शा से ज्यादा सुविधाएं इलेक्ट्रिक ऑटो में मिल रही है, तब से बहुत से लोग छोटी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन का विकल्प चुन रहे हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में बेहद कम श्रम की जरूरत होती है। साथ ही इस ऑटो से यात्रा करने पर समय की भी बचत होती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में भारत के सुपर इकोनॉमिक ग्रोथ में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की भूमिका, ड्राइवर के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव, लाभ आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो का फ्यूचर?

भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का फ्यूचर लगातार सुनहरा दिख रहा है। शहरी और अर्धशहरी परिवहन के क्षेत्र में ई रिक्शा गेमचेंजर साबित हुआ है। वर्तमान में थ्री व्हीलर व्हीकल सेगमेंट में 83% तक की हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का ही दबदबा है। साथ ही हर साल 11% की चक्रवृद्धि ग्रोथ से यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस सुनहरे बाजार का हिस्सा बनकर लाखों लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। आने वाला समय भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के दृष्टिकोण से बहुत भी सुनहरा हो सकता है। ईवी सेगमेंट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर लगातार तैयार हो रहा है। लगातार नए चार्जिंग स्टेशन बनने की वजह से थ्री व्हीलर ऑटो भी लंबी दूरी तक का सफर तय कर पाएंगे और इससे इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का दायरा और बढ़ेगा। 

इलेक्ट्रिक परिवहन के फायदे

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो का प्रचलन भारत में लगातार बढ़ा है क्योंकि बहुत से लोग थ्री व्हीलर या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से यात्रा करना पसंद करते हैं। सार्वजनिक परिवहन के कुछ फायदे हैं जो इस प्रकार हैं:

  • महिला सुरक्षा : अक्सर महिलाएं सार्वजनिक परिवहन का ही विकल्प चुनती हैं क्योंकि सार्वजनिक परिवहन के जरिए महिलाएं सुरक्षित सफर कर पाती हैं।

  • प्रदूषण में कमी : प्रदूषण न होने की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल से सफर करना बहुत से लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। न सिर्फ़ वायु प्रदूषण बल्कि इलेक्ट्रिक रिक्शा से ध्वनि प्रदूषण से भी राहत मिलती है।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भारत के सुपर इकोनॉमिक ग्रोथ का कैसे बन रहा हिस्सा?

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर या तीन पहिया वाहन भारत के सुपर इकोनॉमिक ग्रोथ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके कुछ कारण हैं :

1) प्रदूषण नियंत्रण 

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, प्रदूषण नियंत्रण का एक बेहतरीन विकल्प है। इलेक्ट्रिक वाहन से बढ़ते कार्बन एमिशन में 25% तक राहत मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में उत्सर्जित होने वाले कुल कार्बन मोनोऑक्साइड का 25% वाहनों से ही आता है।

2) ऊर्जा सुरक्षा 

इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से बड़ी मात्रा में ऊर्जा संरक्षण हो पाता है। पेट्रोल या डीजल का उपयोग कम होने से भारत के ऊर्जा आयात में कमी आती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत 80 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत तक महंगे क्रूड ऑयल का आयात करता है, इसलिए भारत में जितना ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग हो, भारत के ऊर्जा भविष्य के लिए यह बेहतर साबित होने वाला है।

3) सरकारी नीतियां 

इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार भी लगातार प्रोत्साहन दे रही है। भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियों को लागू किया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी, टैक्स छूट आदि का लाभ मिलता है।

चालकों के जीवन को कैसे प्रभावित कर रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन?

इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए भारत के ड्राइवरों का जीवन भी काफी बदला है और बेहतर हुआ है।

1) ड्राइविंग का शानदार अनुभव 

इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए ड्राइवर के वाहन चलाने का अनुभव बेहतर हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहन में अच्छी टॉर्क क्षमता होने से और परेशानी रहित ड्राइविंग फीचर्स होने की वजह से ड्राइवर इलेक्ट्रिक वाहन को पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में पेट्रोल,डीजल या सीएनजी चालित वाहनों की अपेक्षा ड्राइविंग के ज्यादा आसान फीचर्स होते हैं।

2) बचत और लाभ 

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लोगों को ऊर्जा बचत का फायदा तो देते ही हैं, साथ ही इससे वाहन चलाने की लागत में भी कमी आती है। जिससे वाहन मालिकों को बचत और लाभ होता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस बढ़ते और सुनहरे दौर का हिस्सा बनना चाहते हैं। अपने नए अथवा पुराने बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के पेज पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में आप अपने लिए सबसे अच्छा वाहन चुन सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की विस्तृत जानकारी के लिए आप इंक्वायरी दर्ज कर ट्रक जंक्शन टीम से संपर्क कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी के लिए आप चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अगर आप साइट पर मौजूद कोई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक फॉर्म खुल कर आएगा। फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भर कर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us