Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 Jun 2023
Automobile

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी : जानें कौन है बेस्ट परफॉर्मेंस वाला थ्री व्हीलर

By News Date 27 Jun 2023

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी : जानें कौन है बेस्ट परफॉर्मेंस वाला थ्री व्हीलर

यूलर हाईलोड ईवी और बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर की संपूर्ण तुलना

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में कार्गो थ्री व्हीलर्स की हमेशा खास डिमांड रहती है। किफायती कीमत के कारण कार्गो थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं और इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान होता है। इनसे शहरी इलाकों में माल डिलीवरी करना बेहद सरल होता है। थ्री व्हीलर में इस्तेमाल होने वाला छोटा टर्निंग रेडियस इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाके में चलने लिए पर्याप्त बनाता है। भारतीय कमर्शियल मार्केट में वैसे तो कई बड़ी कंपनियां है जो कार्गो थ्री व्हीलर का निर्माण करती है, लेकिन देश में यूलर मोटर्स और बैक्सी के थ्री व्हीलर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। यूलर मोटर्स का यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर और बैक्सी कंपनी का बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कार्गो वाहनों में शामिल है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर और बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का कंपेरिजन करने जा रहे हैं। 

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम भारत के इन दो पॉपुलर थ्री व्हीलर्स के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर में 12.4 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली AC Induction Motor Zero Tailpipe मोटर आती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 88.55 NM है। वहीं बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर में 10.24 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली शक्तिशाली मोटर आती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 39 NM है। यूलर मोटर्स के इस थ्री व्हीलर में 688 किलोग्राम की पेलोड क्षमता आती है। वहीं बैक्सी कंपनी के इस थ्री व्हीलर की लोडिंग कैपेसिटी 520 किलोग्राम है। इस यूलर थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 690 किलोग्राम है और यह व्हीकल 1413 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। वहीं बैक्सी के इस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 470 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 990 किलोग्राम है। यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है और इसे फुल चार्ज करने के लिए 3.5 से 4 घंटे का समय लगता है। वहीं बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है और इसे 0 से 100% चार्ज करने के लिए 4 घंटे का समय लगता है। यूलर के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 42 KMPH रखी गई है। वहीं बैक्सी कंपनी का यह लोडिंग थ्री व्हीलर 50 KMPH की हाई स्पीड के साथ आता है।

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर के फीचर्स

कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट के इन लोकप्रिय थ्री व्हीलर्स के यदि हम फीचर्स का कंपेरिजन करें, तो यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर में आपको Handle Bar के साथ 1 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर Handle Bar के साथ 2 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है। यूलर कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Automatic ट्रांसमिशन है। वहीं बैक्सी के इस 3 व्हीलर में Synchromesh ट्रांसमिशन आता है। यूलर थ्री व्हीलर में Mechanical lever पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic/Single Pedal Actuation ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं बैक्सी के ईवी थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brake hydraulically actuated internal expanding shoe type Dia -180mm ब्रेक्स आते हैं। यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर को Hydraulic Shock absorber with helical Spring फ्रंट सस्पेंशन और Traling arm with hydraulic Shock absorber with helical Spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर Helical Spring With Hydraulic Dampener फ्रंट सस्पेंशन और Rubber Spring With Hydraulic Dampener रियर सस्पेंशन में पेश किया गया है। दोनों ही थ्री व्हीलर आपको केवल ड्राइवर सीट में देखने को मिल जाते हैं। यूलर के इस थ्री व्हीलर में Lithium-ion battery/ Chassis integration बैटरी आती है। वहीं बैक्सी के इस थ्री व्हीलर में 51v/3kw बैटरी दी गई है।

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर का प्राइस

यूलर मोटर्स और बैक्सी कंपनी भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाले वाहनों को पेश करते आए हैं। Euler Motors ने अपने इस यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.78 लाख से 4.03 लाख रुपये रखी है। वहीं Baxy कंपनी ने अपने इस बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर का प्राइस सावर्जनिक नहीं किया है। यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद इनमें से किसी एक कार्गो थ्री व्हीलर को पंसद कर लिया है और खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसनी से खरीद सकते हैं। 

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
यूलर हाईलोड ईवी डीवी 1413 ₹ 3.78 - 4.01 लाखऑन रोड कीमत
यूलर हाईलोड ईवी पीवी 1413 ₹ 3.78 - 4.02 लाखऑन रोड कीमत
यूलर हाईलोड ईवी एफबी 1413 ₹ 3.78 - 4.03 लाखऑन रोड कीमत
यूलर हाईलोड ईवी एचडी 1413 ₹ 3.78 - 4.03 लाखऑन रोड कीमत

वहीं बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर में आपको एक भी वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।

यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी में अधिक पेलोड वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक पेलोड वाला यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर है, इसमें 688 KG पेलोड कैपेसिटी आती है।

Q.2 यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी में अधिक जीवीब्ल्यू वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक GVW वाला यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर है, इसका जीवीडब्ल्यू 1413 किलोग्राम है।

Q.3 यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी में अधिक कर्ब वेट वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक कर्ब वेट वाला यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर है, यह वाहन 690 KG कर्ब वेट में आता है।

Q.4 यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी में अधिक रेंज वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर में आपको अधिक रेंज मिल जाती है, इसमें सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की रेंज आती है।

Q.5 यूलर हाईलोड ईवी Vs बैक्सी सुपीरियर ईवी में कम चार्जिंग टाइम वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें यूलर हाईलोड ईवी थ्री व्हीलर चार्ज होने के लिए कम टाइम लेता है, इसे 3.5 से 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us