user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

यूलर मोटर्स ने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के साथ की साझेदारी

Posted On : 12 November, 2022

यूलर मोटर्स ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के साथ की साझेदारी - कम ब्याज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर ऋण

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माण में तेजी से आगे आ रहे यूलर मोटर्स समूह ने ईवी की मांग को भुनाने के लिए फाइनेंस कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट के साथ साझेदारी की है। तिपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यूलर मोटर्स इनकी खरीद को अपने ग्राहकों के लिए और आसान बनाना चाहता है। इसके लिए इस समूह की नई साझेदारी से कम ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको यूलर मोटर्स की श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के साथ हुई साझेदारी के बारे में  पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

यूलर मोटर्स ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए वित्त प्रबंधन करेगा

भारत में इलेकंपनी के साथ जो साझेदारी की है उसके पीछे एक खास मकसद है। कंपनी का मानना है कि भारत में ईवी लहर लगातार बढ़ रही है। इस दिशा में सबसे अधिक टिकाऊ और बिकाऊ अंतिम मील तक डिलीवरी करने में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन ई- रिक्शा से बेहतर कोई नहीं हो सकता। इसके लिए यूलर मोटर्स शक्तिशाली, विश्वसनीय और किफायती इलेक्ट्रिक वाहन ई- थ्री व्हीलर की मांग की आपूर्ति करेगा। ग्राहकों को कम ब्याज और आसान किश्तों में ई- रिक्शा उपलब्ध होगा।

हायलोड की 2,0000 से अधिक इकाइयां तैयार करने की योजना

बता दें कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के साथ यूलर मोटर्स ने साझेदारी से उत्साहित होकर अगले दो वर्षों में हाईलोड प्रोडक्ट की 20,000 ईवी इकाइयों को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात करने की योजना भी बना ली है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए साझेदारी का भी कंपनी को व्यापक लाभ मिलेगा। ग्राहकों तक पहुंचने और इन्हे हाइलोड इकाइयां उपलब्ध कराना आसान होगा। यूलर मोटर्स के हायलोड ईवी खरीदने के लिए ग्राहकों को सस्ती दरों पर लोन की सुविधा दी जाएगी।

जानें, यूलर हायलोड ई ऑटो के बारे में

यूलर मोटर्स ने भारत में इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर हायलोड को कई स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया है। यह 2021 में पेश किया गया था। इसकी खुदरा बिक्री तेजी से बढ़ी जिससे हायलोड भारत का एक शक्तिशाली और ज्यादा पेलोड प्रदान करने वाला इलेक्ट्रिक ऑटो बन गया। इसमें 12.5 केवी की बैटरी है वहीं 688 केजी की पेलोड क्षमता है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो 150 केएम की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। निश्चित रूप से यदि कहा जाए कि यूलर मोटर्स का यह प्रोडक्ट एक आदर्श इलेक्ट्रिक वाहन है तो इसमें कोई दोराय नहीं हो सकती।

जानें, यूलर मोटर्स के बारे में

यूलर मोटर्स की स्थापना भारत में 2018 में की गई थी। यह दिल्ली स्थित स्टार्टअप है जो अब एक कंपनी बन गई है। यूलर मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की गतिशीलता में तेजी लाने का लगातार प्रयास कर रही है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में आगे रह कर काम कर रही है। इसीलिए इसने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में हायलोड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच किया। अब इसने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर  की मांग को पूरा करने के लिए श्रीराम टांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है। इसके थ्री व्हीलर्स मॉडलों में विश्वसनीयता, ईकोफ्रेंडली, पैसे की बचत प्रदान  करने एवं ऑपरेटर्स की सुरक्षा आदि विशेषताएं हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  http://bit.ly/3XwQk1v

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us