Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
सौरजेश कुमार
8 अक्टूबर 2024

फाड़ा 3-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2024 : 0.66% वृद्धि के साथ 1,06,524 वाहन बेचे

By सौरजेश कुमार News Date 08 Oct 2024

फाड़ा 3-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2024 : 0.66% वृद्धि के साथ 1,06,524 वाहन बेचे

जानें फाड़ी 3-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट सितम्बर 2024 के आंकड़े

सितंबर 2024 महीने में, फाड़ा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ताजा आंकड़ों के हिसाब से, 3-व्हीलर वाहनों की रिटेल सेल्स में 0.66% की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी ने कुल 1,06,524 यूनिट्स बेची, जो सितंबर 2023 में किए गए बिक्री 1,05,827 यूनिट्स से ज्यादा है। इस बिक्री में विभिन्न  थ्री व्हीलर ब्रांड्स ने अपना योगदान दिया, जिसमें टीवीएस मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मुख्य रूप से प्रदर्शन किया है।

ब्रांड-वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट (सितंबर 2024)

ब्रांड्स सितंबर 2024 सितंबर 2023 % वार्षिक वृद्धि
बजाज 37,425 38,025 -1.58%
पियाजियो  7,778 8,280 -6.06%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 6,716 5,860 14.61%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,826 3,992 -4.16%
मयूरी 2,514 3,140 -19.94%
अतुल ऑटो 2,182 2,162 0.93%
सिटीलाइफ 2,097 2,338 -10.31%
टीवीएस मोटर्स 2,009 1,422 41.28%
मिनी मेट्रो 1,175 1,395 -15.77%
अन्य (ईवी सहित) 40,802 39,213 4.05%
कुल 1,06,524 1,05,827 0.66%

ब्रांड वाइज परफॉर्मेंस पर एक नजर :

ब्रांड वाइज बिक्री परफॉर्मेंस और तुलना पर अगर एक नजर डालें तो टीवीएस मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जबरदस्त वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। टीवीएस ने जहां 41.28% वार्षिक वृद्धि दर्ज की, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 14.61% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। चलिए अन्य सभी ब्रांडों के थ्री व्हीलर सेल्स के आंकड़ों को देखते हैं।

बजाज :

भारत के सबसे बड़े थ्री व्हीलर निर्माता में से एक होते हुए भी, बजाज ने सितंबर 2024 में 37,425 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की, वहीं सितंबर 2023 में  बजाज ने 38,025 यूनिट वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी ने 1.58% की गिरावट दर्ज की।

पियाजियो :

पियाजियो की बिक्री में 6.06% की कमी दर्ज की गई और उन्होंने सितंबर 2024 में जहां 7,778 यूनिट्स बेचीं, वहीं कंपनी की बिक्री का आंकड़ा सितंबर 2023 में 8280 यूनिट रहा था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा :

महिंद्रा एंड महिंद्रा 14.61% की वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कंपनी ने सितंबर 2024 में कुल 6,716 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। 

वाई.सी. इलेक्ट्रिक और मयूरी :

दोनों ब्रांड्स ने बड़ी गिरावट का सामना किया, जिनमें वाईसी इलेक्ट्रिक क्रमशः 4.16% और मयूरी 19.94% की कमी दर्ज की। वाईसी इलेक्ट्रिक और मयूरी ने सितंबर 2024 में क्रमशः 3826 और 2514 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं सितंबर 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा क्रमशः 3992 और 3140 है। 

अतुल ऑटो :

0.93 प्रतिशत वृद्धि के साथ अतुल ऑटो ने सितंबर 2024 में 2182 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं सितंबर 2023 में यह बिक्री 2162 यूनिट की रही थी।

सिटी लाइफ :

10.31% की गिरावट के साथ सिटीलाइफ ने सितंबर 2024 में 2097 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं सितंबर 2023 में यह बिक्री 2338 यूनिट की रही थी।

टीवीएस मोटर्स :

41.28% की प्रभावशाली वृद्धि के साथ टीवीएस मोटर ने सितंबर 2024 में 2009 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं सितंबर 2023 में यह बिक्री 1422 यूनिट की रही है।

मिनी मेट्रो :

15.77% की गिरावट के साथ मिनी मेट्रो ने सितंबर 2024 में 1175 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं सितंबर 2023 में यह बिक्री 1395 यूनिट की रही थी।

अन्य :

अन्य लोकल थ्री व्हीलर निर्माता ब्रांड की बिक्री में 4.05% की तेजी देखी गई। अन्य कंपनियों ने जहां सितंबर 2024 में 40,802 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की, वहीं सितंबर 2023 में 39,213 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की थी। 

कुल बिक्री : 

कुल बिक्री की बात करें तो सभी कंपनियों ने सितंबर 2024 में 1,06,524 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की, वहीं सितंबर 2023 में सभी कंपनियों ने 1,05,827 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की थी।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए थ्री व्हीलर वाहन, पिकअप, ट्रक, मिनी ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़ी इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन को विजिट कर सकते हैं। इस तरह आप अपने लिए बेहतरीन वाहनों का भी चुनाव कर पाएंगे। इसके अलावा आप आप उस वाहन पर चल रहे ऑफर और उसके कीमत की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks