Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
Saurjesh Kumar
18 मई 2024

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे

By Saurjesh Kumar News Date 18 May 2024

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे

जानें अप्रैल 2024 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

FADA ने कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में एक बड़ी वृद्धि दर्ज की है। FADA द्वारा जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल 4.34% की वृद्धि देखी गई है। अप्रैल 2024 में कंपनियों ने जहां कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की 261,519 यूनिट बेची वहीं अप्रैल 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 250,636 यूनिट रहा था। सालाना ग्रोथ देखें तो यह 4.34% सकारात्मक रहा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों ने अप्रैल 2024 में 3 व्हीलर, सीवी, एमसीवी आदि की बेहद अच्छी बिक्री ग्रोथ दर्ज की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में 4.34% की ग्रोथ 

सेगमेंट का नाम अप्रैल 2024 अप्रैल 2023 YOY बदलाव प्रतिशत
3 व्हीलर 80,105 73, 310 9.27% 
सीवी 90,707 88,663 2.31% 
एलसीवी 47,009 45,191 4.02%
एमसीवी 6,704  6,651 0.80% 
एचसीवी 32,191 33,293 -3.31% 
अन्य 4,803 3,528 36.14%
कुल 261,519  250,636 4.34%

ऊपर दिए गए आंकड़ों से स्पष्ट है कि अप्रैल 2024 में अप्रैल 2023 के मुकाबले 4.34% ज्यादा कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई। इसमें सबसे ज्यादा ग्रोथ 3 व्हीलर सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों को मिली है। कंपनियों ने अप्रैल 2024 में 9.27% ज्यादा थ्री व्हीलर कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है। वहीं हेवी कमर्शियल वाहनों यानी एचसीवी में 3.31% की गिरावट दर्ज की गई है। 

फाडा सेल्स रिपोर्ट - थ्री व्हीलर (सेगमेंट वाइज)

3 व्हीलर की बिक्री के आंकड़े काफी अच्छे आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री हुई। बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान ई-रिक्शा (पी),ई रिक्शा कार्ट (जी),थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर), थ्री व्हीलर (पर्सनल) आदि सेगमेंट का रहा है, जो इस प्रकार है

ई रिक्शा ( पी )

अप्रैल 2024 में ई रिक्शा पैसेंजर सेगमेंट में 0.69% की ग्रोथ देखने को मिली। थ्री व्हीलर कंपनियों ने जहां अप्रैल 2024 में जहां 31,808 यूनिट ई रिक्शा बेचे। वहीं अप्रैल 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 31,591 रहा था। 

ई रिक्शा कार्ट ( जी )

अप्रैल 2024 में इस सेगमेंट में 56.35% की वृद्धि के साथ कंपनियों ने 4223 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचे। जबकि वर्ष 2023 के अप्रैल में यह आंकड़ा 2701 यूनिट रहा था।

थ्री व्हीलर ( गुड्स )

अप्रैल 2024 में इस सेगमेंट में 11.35% की अच्छी ग्रोथ देखी गई। कंपनियों ने इस सेगमेंट में 9072 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। जबकि वर्ष 2023 के अप्रैल में बिक्री का यह आंकड़ा 8147 रहा था।

थ्री व्हीलर ( पैसेंजर )

वर्ष 2024 के अप्रैल माह में 13.37% की अच्छी ग्रोथ के साथ कंपनियों ने थ्री व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में 34,938 यूनिट यात्री वाहनों की बिक्री की। जबकि अप्रैल 2023 में यह आंकड़ा 30,817 रहा था। 

थ्री व्हीलर ( पर्सनल )

अप्रैल 2024 में पर्सनल थ्री व्हीलर सेगमेंट में अच्छी बिक्री दर्ज हुई। कंपनियों ने इस सेगमेंट में कुल 64 यूनिट थ्री व्हीलर पर्सनल कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं अप्रैल 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 54 था। इस प्रकार सालाना ग्रोथ 18.52% रहा।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - कमर्शियल व्हीकल (सेगमेंट वाइज)

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 के आंकड़ों को देखें तो कंपनियों ने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी बिक्री के अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। 

एलसीवी

कंपनियों के द्वारा एलसीवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री 4.02% पॉजिटिव रही। इस ग्रोथ के साथ अप्रैल 2024 में एलसीवी वाहनों की बिक्री 47,009 यूनिट रही। वहीं अप्रैल 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 45,191 यूनिट था।

एमसीवी

एमसीवी यानी मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 0.80% की साधारण सकारात्मक ग्रोथ देखी गई। अप्रैल 2024 में इस सेगमेंट के वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 6704 यूनिट रहा। जबकि अप्रैल 2023 में कंपनियों ने 6651 एमसीवी वाहनों की बिक्री दर्ज की थी।

एचसीवी

एचसीवी वाहनों या हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री साल 2024 के अप्रैल महीने में 32,191 यूनिट हुई थी। जबकि अप्रैल 2023 में वाहनों की बिक्री का यह आंकड़ा 33,293 यूनिट थी। इस सेगमेंट में 3.31% की गिरावट देखी गई।

अन्य

इसके अलावा अन्य कंपनियां जो कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करती है, उनके संयुक्त बिक्री आंकड़ों को देखें तो उनका ग्रोथ भी लगातार बढ़ रहा है। अन्य कंपनियों ने 36.14% का अच्छा ग्रोथ दर्ज किया है। अप्रैल 2024 में अन्य कंपनियों ने कुल 4803 यूनिट वाहन बेचे। जबकि अप्रैल 2023 में यह आंकड़ा मात्र 3528 यूनिट था।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us