Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

फैडा सेल्स रिपोर्ट: वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में हुई 25.40 प्रतिशत की सालाना वृद्धि

News Date 08 Nov 2022

फैडा सेल्स रिपोर्ट: वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में हुई 25.40  प्रतिशत की सालाना वृद्धि

वाणिज्यिक वाहनों की अक्टूबर 2022 में एचसीवी सेगमेंट बिक्री में 22.74 प्रतिशत की वृद्धि 

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर एसोसिएशन ने हाल ही अक्टूबर 2022 की सभी प्रकार के वाहन बिक्री के तुलनात्मक आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 42 दिवस के फेस्टिवल अवधि के अलग से बिक्री डाटा भी पेश किए हैं। फाड़ा  की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के अक्टूबर माह में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में अक्टूबर 2021 की तुलना में 25.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं एचसीवी वाहनों की बिक्री में 38 प्रतिशत और लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 22.74 प्रतिशत का सालाना इजाफा हुआ है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में  ई रिक्शा पैसेंजर, ई रिक्शा विद कार्ट, थ्री व्हीलर गुड्स, थ्री व्हीलर पर्सनल  सहित एलसीवी, एमसीवी और एचसीवी की  खुदरा बिक्री के बारे में पूरी जानकारी  दी जा रही है। 

एलसीवी, एएमसीवी और एचसीवी खुदरा बिक्री अक्टूबर 2022 में 74,4473 इकाइयां  

फाड़ा की कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री अक्टूबर 2022 में 74,4473 इकाइयां रहीं जबकि अक्टूबर 2021 में यह बिक्री 59,363 इकाइयों की हुई। वहीं एलसीवी सेगमेंट में अक्टूबर 2022 में 44,896 इकाइयां बेचीं गईं जबकि एक साल पहले अक्टूबर माह में 36,678 इकाइयों की बिक्री की गई। इससे वार्षिक बिक्री दर वृद्धि में 22.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स की अक्टूबर 2022 में 4,475 इकाइयोंं की खुदरा बिक्री हुई। इससे पहले अक्टूबर 2021 में 4286 यूनिट एमसीवी बेचे गए थे। इससे सालाना बिक्री ग्रोथ 4.41 प्रतिशत रही। वाणिज्यिक वाहनों के एचसीवी सेगमेंट में अक्टूबर 2022 में 22,858 इकाइयां बेची गईं जबकि अक्टूबर 2021 में 16,564 इकाइयों की बिक्री हुई। इससे 38 प्रतिशत की बिक्री बढ़ी। 

थ्री व्हीलर की बिक्री में 65.87 प्रतिशत की वृद्धि 

अक्टूबर अक्टूबर 2022 में गत वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में सभी प्रकार के थ्री व्हीलर्स की बिक्री में वृद्धि हुई है। फाड़ा की व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट के अनुसार थ्री व्हीलर की खुदरा बिक्री अक्टूबर 2022 में 66,763 इकाइयां रहीं जबकि अक्टूबर 2021 में 40,251 तिपहिया वाहन बेचे गए थे। इसी तरह थ्री ई रिक्शा पैसेंजर की बिक्री अक्टूबर 2022 में 30519 इकाइयों की थी वहीं अक्टूबर 2021 में 15,991 इकाइयोंं की बिक्री की गई। इससे सालाना वृद्धि दर 90.85 प्रतिशत रही।  ई रिक्शा कार्ट की अक्टूबर 2022 में 1949 यूनिट बेची गईं जबकि अक्टूबर 2021 में यह बिक्री 1,198  इकाइयां रही। इससे एक साल में 7.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा माल वाहक थ्री व्हीलर की बिक्री अक्टूबर 2022 में 6,912 इकाइ यां रहीं जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 6,402 यूनिट थी। अब यदि थ्री व्हीलर पर्सनल व्हीकल की बात की जाए तो इसकी बिक्री अक्टूबर 2022 में 46 यूनिट और अक्टूबर 2021 में 42 यूनिट की रही।

अन्य कमर्शियल वाहनों अक्टूबर 2022 में 2,214 इकाइयां की बिक्री

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की सेल्स रिपोर्ट के अंतर्गत अन्य प्रकार के कमर्शियल वाहनों की बिक्री अक्टूबर 2022 में 2,214 इकाइयां रही जबकि अक्टूबर 2021 में इन वाहनों की मात्र 1935 इकाइयोंं की सेल हुई। इससे 14.42 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। 

त्योहारी सीजन में 29.25 प्रतिशत सीवी सेल बढ़ी

यहां बता दें कि फाड़ा  की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के 42 दिवसीय फेस्टिव सीजन में कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री 1 लाख 5 हजार 566 इकाइयां रहीं जबकि वर्ष 2021 के इस फेस्टिव सीजन में 81,676 इकाइयों की बिक्री  हुई। इससे 68.20 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ देखी गई। वहीं सभी प्रकार के थ्री व्हीलर्स की कुल खुदरा बिक्री वर्ष 2022 के फेस्टिव सीजन में 93,239 इकाइयों की हुई जो कि एक साल पहले इसी समान सीजन में 55, 435 इकाइयां थी।  इसी प्रकार पर्सनल व्हीकल्स की फेस्टिव सीजन 2022 में 4,56,413 इकाइयां बेचीं गई जबकि वर्ष 2021 के फेस्टिव सीजन में इस श्रेणी के व्हीकल्स की बिक्री 3,39,780 इकाइयां थीं।  इससे इस श्रेणी के वाहनों की बिक्री में  34.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckY

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata 1512 LPT
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक