Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
16 Aug 2023
Automobile

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर : सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज और 500 KG पेलोड क्षमता

By News Date 16 Aug 2023

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर : सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज और 500 KG पेलोड क्षमता

जानें, काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर के सभी खास फीचर्स और उनके बेनिफिट्स

भारत में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ गया है, पैसेंजर से लेकर कमर्शियल तक सभी सेगमेंट में इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में लास्ट माइल डिलीवरी के लिए लोडिंग थ्री व्हीलर्स का उपयोग किया जाता है, क्योकि इनकी मदद से कम समय में आसानी से माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर डिलीवर किया जा सकता है। यदि आप डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक लोडिंग थ्री व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने बिजनेस में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं और इन्हें ड्राइव करने पर थकान भी कम से कम होती है क्योंकि इनमें आपको डायरेक्ट ड्राइव मिलती है। इसके अलावा देश में लगातार बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए आप एक कदम आगे आ सकते हैं। अगर आपको भी एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को खरीदना है, तो ट्रक जंक्शन आज आपके लिए बेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर काइनेटिक सफर जंबो की जानकारी लेकर आया है। आइये जानें, काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर के सभी खास फीचर्स क्या-क्या है।

बेस्ट परफॉर्मेंस

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर में BLDC motor, 6 KW peak power with IP 67 rating Zero Tailpipe मोटर आती है, जो इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 55 KMPH रखी गई है, जिससे माल को कम से कम समय में डिलीवर किया जा सकता है। काइनेटिक कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत से ही अच्छी खासी कमाई करने लगते हैं।

पेलोड और उपयोगिता

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके डबल कमाई कर सकते हैं। काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर 990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है, और इसका उपयोग फल, सब्जियां, पानी की बोतल, मार्केट लोड और लॉजिस्टिक समेत कई चीजों की डिलीवरी करने के लिए किया जा सकता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 4.00 x 10 फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो साइज में बड़े होते हैं और भारी लोड के बाद भी चढ़ाई वाले रास्तों पर अपनी अच्छी ग्रिप बनाए रखते हैं।

डायमेंशन और लुक

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया गया है, इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है जिससे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक काफी मजबूत और बड़ी विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में ड्यूल हैडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स आते हैं। काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर को 3272 MM लंबाई, 1356 MM चौड़ाई और 2276 MM ऊंचाई के साथ 295 MM ग्राउंड क्लीयरेंस में निर्मित किया गया है।

जबरदस्त फीचर्स

काइनेटिक थ्री व्हीलर में आपको काफी अच्छी ग्रिप वाला हैंडलबार देखने को मिल जाता है, और इसमें 2 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में Manual ट्रांसमिशन दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में Hydraulic ब्रेक्स दिए गए हैं। काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर को Both side Shocker फ्रंट सस्पेंशन और Independent LH & RH shock absorber with Hydraulic Damper & Coil spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है।

अर्फोडेबल प्राइस

भारत में काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.15 लाख से 3.45 लाख रुपये रखा गया है। यदि आप इस लोडिंग थ्री व्हीलर को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और प्राइस

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
काइनेटिक सफ़र जंबो इलेक्ट्रिक 990

₹ 3.15 - 3.25 लाखऑन रोड कीमत

काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ! 

Q.1 काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर का प्राइस क्या है?

Ans काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.15 लाख से 3.45 लाख रुपये है।

Q.2 काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम पेलोड क्षमता मिल जाती है।

Q.3 काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans यह काइनेटिक थ्री व्हीलर 990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.4 काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है।

Q.5 काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस क्या है?

Ans काइनेटिक सफ़र जंबो 3 व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 295 MM रखा गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us