user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

साल 2021 में बनेगा सबसे ज्यादा ट्रक बेचने का रिकॉर्ड?

Posted On : 04 February, 2021

भारत में ट्रक इंडस्ट्री :  जानें सबसे ज्यादा ट्रक किस साल बिके और टॉप-5 कंपनियों के बारे में

भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और ट्रक इंडस्ट्री में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में ट्रक उद्योग का योगदान कम नहीं आंका जा सकता है। देश की जीडीपी में आटोमोटिव उद्योग का योगदान 6 से 8 प्रतिशत के बीच है। भारत में ट्रैकिंग उद्योग की कुल कमाई 160 बिलियन डालर है। फिच रेटिंग्स ने भी अगले वित्त वर्ष (2021-22) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि का अनुमान जताया है। वहीं इस साल सबसे ज्यादा ट्रक बेचने का भी रिकॉर्ड बन सकता है क्योंकि देश में साल 2019 में सबसे ज्यादा हैवी वेट श्रेणी के साढ़े तीन लाख ट्रक बेचे गए थे। कोविड-19 के कारण 2020 में ट्रक की बिक्री कम हुई है। लेकिन अब कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद इस साल सबसे ज्यादा ट्रक बिकने का रिकॉर्ड बनने की संभावनाएं भी दिख रही है। इसके लिए  अभी और इंतजार करना होगा। आईऐ जानते हैं भारत में किस साल कितने ट्रक बेचे गए।

ट्रक इंडस्ट्री : 2.97 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़ रहा है उद्योग

देश का ट्रक उद्योग 2.97 फीसदी वार्षिक दर से आगे बढ़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार 2030 से ट्रकों की बिक्री की वृद्धि दर का प्रतिशत यही रहने वाला है। आपको बता दें कि साल 2018 में देश में हैवी वेट श्रेणी में करीब 3 लाख 4 हजार ट्रक बेचे गए थे। इसके बाद साल 2019 में करीब 3 लाख 50 हजार ट्रक बेचे गए थे जो ट्रक इंडस्ट्री में अब तक सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड है। देश में हर साल 7-8 लाख नए-पुराने छोटे व बड़े ट्रक बिकते हैं और देश की सडक़ों पर प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक ट्रक दौड़ते हैं। ट्रक उद्योग से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। इसका आंकड़ा दो से ढाई करोड़ के बीच है। देश में 50 लाख से ज्यादा ट्रक ड्राइवर हैं और ट्रक उद्योग का 92 फीसदी हिस्सा असंगठित है। अधिक ट्रक मालिकों के पास 1 से 3 ट्रक हैं। 

भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां

भारत में कई ट्रक निर्माता कंपनियां है जो व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए ट्रक बनाती है। आइये, भारत की 5 सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनियों के बारे में जानते हैं। 
1. टाटा मोटर्स देश की नबंर एक और विश्व की दूसरे नंबर की ट्रक निर्माता कंपनी है। टाटा मोटर्स का कुल रेवन्यू 37 बिलियन यूरो रहा है। इस कंपनी की शुरुआत साल 1945 में हुई थी। टाटा मोटर्स ट्रक और कमर्शियल वाहनों के लिए अलावा पैसेंजर कार, कोच, बस और मिलिट्री वाहन भी बनाती है। 
2. अशोक लीलैंड भारत की एक लोकप्रिय ट्रक निर्माता कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत 1948 में हुई थी। यह कंपनी ट्रक, बस, मिलिट्री और आपातकालीन वाहन बनाने के लिए जानी जाती है। पूरी दुनिया में इसके वाहनों की सालाना बिक्री करीब 60 हजार यूनिट होती है। 
3. महिंद्रा एंड महिंद्रा भी भारत में लोकप्रिय ट्रक निर्माता कंपनियों में से एक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की शुरुआत साल 1947 में हुई थी। इस का मुख्यालय मुंबई में है। महिंद्रा भारत में सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता और वाहन निर्माता के तौर पर जानी जाती है। 
4. आयशर भी एक प्रमुख ट्रक निर्माता कंपनी है और ट्रैक्टर उत्पादन में भी यह एक जाना पहचाना नाम है। इस कंपनी की शुरुआत 1948 में हुई थी। आयशर के ट्रक बेहतर फ्यूल इकॉनमी और बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जाने जाते है। 
5. भारत बेंज डेमलर इंडिया व्हीकल को ही भारत में भारत बेंज के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी भारत में कॉमर्शियल वाहनों के मामले में तेजी से बढ़ रही है। भारत बेंज कंपनी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इसका मैनुफेक्चरिंग यूनिट चेन्नई में स्थित है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us