Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
2 जनवरी 2024

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 : 20% डाउनपेमेंट पर ले जाएं यह जबरदस्त ट्रांजिट मिक्सर

By News Date 02 Jan 2024

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 : 20% डाउनपेमेंट पर ले जाएं यह जबरदस्त ट्रांजिट मिक्सर

महिंद्रा के इस जबरदस्त ट्रांजिट मिक्सर से होगी बंपर कमाई, जानें लाभ

कंस्ट्रक्शन या निर्माण क्षेत्र में अक्सर ट्रांजिट मिक्सर की जरूरत पड़ती है। ट्रांजिट मिक्सर की मदद से सीमेंट, गिट्टी, बालू आदि जैसे मैटेरियल या केमिकल को मिक्स किया जाता है। यह मिक्सर बहुत प्रभावी होता है और इसका निर्माण उद्योगों में बहुत उपयोग होता है। यदि आप भी ट्रांजिट मिक्सर खरीदना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम महिंद्रा के एक ऐसे ट्रांजिट मिक्सर की जानकारी दे रहे हैं जो 40 लाख रुपए से कम कीमत में उपलब्ध है। अगर अन्य ट्रांजिट मिक्सर के साथ इस व्हीकल की तुलना करें तो यह कीमत बहुत कम है। कीमत की बात करें तो इस ट्रांजिट मिक्सर की एक्स शोरूम कीमत 33.98 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 36.98 लाख रुपए तक हो सकती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 के बारे में, वाहन की खासियत, कीमत, उपयोग और लाभ आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 की खासियत?

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28, एक बेहतरीन ट्रांजिट मिक्सर है। महिंद्रा द्वारा निर्मित यह उच्च क्वालिटी का ट्रांजिट मिक्सर है जो ज्यादा से ज्यादा निर्माण कार्य में सहयोग करता है। यह वाहन 280 एचपी पावर से युक्त है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो यह 28000 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 4250 mm है। इसके अलावा यह व्हीकल एम पावर 7.2 लीटर फ्यूल स्मार्ट इंजन से लैस है, जिससे यह वाहन फ्यूल एफिशिएंट हो जाता है। यह वाहन 260 लीटर ईंधन टैंक कैपेसिटी से लैस है। इससे मिलने वाला माइलेज की बात करें तो यह 3 से 4 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह वाहन 10 व्हीलर वाहन है, जो 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स से लैस है। इस वाहन की इंजन क्षमता 7200 सीसी है। यह वाहन अधिकतम 1050 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 के वेरिएंट

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 4250/6 कम ₹33.98 लाख से 36.98 लाख रुपए
महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 4250/7 कम ₹33.98 लाख से 36.98 लाख रुपए

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर के फायदे

कंस्ट्रक्शन साइट पर महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर के व्यापक उपयोग हैं। ट्रांजिट मिक्सर की मदद से निर्माण में बहुत समय का बचत हो पाता है। इस मिक्सर की मदद से रेडी मिक्स कंक्रीट को कंस्ट्रक्शन साइट तक प्रभावी तरीके से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। इससे लेबर और समय दोनों की बचत होती है। 

इसके अलावा इस उपकरण का दूसरा फायदा यह है कि इससे क्वालिटी वर्क हो पाता है। मैनुअली रेडी मिक्स कंक्रीट बनाना आसान नहीं होता। ना ही मैनुअल मिक्सिंग से मैटेरियल आपस में अच्छी तरह मिल पाते हैं। इससे क्वालिटी वर्क सुनिश्चित हो पाता है।

इस उपकरण का तीसरा फायदा यह है कि यह लागत प्रभावी होता है। इससे लेबर कॉस्ट और मैनेजमेंट कॉस्ट कम हो जाता है। 

इसके अलावा इस उपकरण का चौथा फायदा यह है कि इसका अनुप्रयोग विभिन्न जगहों पर किया जा सकता है। जैसे रोड, ब्रिज, और डैम आदि।

ट्रांजिट मिक्सर के उपयोग 

इस उपकरण का उपयोग सभी टाइप के कंस्ट्रक्शन जैसे रेजिडेंशियल कंस्ट्रक्शन, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल कंस्ट्रक्शन आदि में किया जाता है। 

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप यह बेहतरीन ट्रांजिट मिक्सर परचेज करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन और आप इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी के लिए महिंद्रा ब्लाज़ो सीरीज़ के एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर के पेज पर Get Offer पर क्लिक करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us