Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
21 Nov 2022
Automobile

महिंद्रा बोलेरो पिकअप - भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉपुलर पिकअप

By News Date 21 Nov 2022

महिंद्रा बोलेरो पिकअप -  भारत में  सबसे ज्यादा बिकने वाला पॉपुलर पिकअप

जानें महिंद्रा बोलेरो पिकअप की कीमत, पावरफुल इंजन और माइलेज 

भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम ट्रक और ट्रैक्टर दुनिया में एक भरोसेमंद कंपनी के रूप में है। पिकअप निर्माण मेंं यह कंपनी 15 साल से लीडरशिप कर रही है। इसके कमर्शियल व्हीकल्स अच्छी गुणवत्ता और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इसने 1.7 टन पेलोड केपेसिटी में  यह न्यू महिंद्रा बोलेरो पिकअप कुछ दिन पहले लांच की है। वाकई यह पिकअप  कमाल की है। इसकी जीवीडब्ल्यू 3490Kg है। यह पिकअप एससीवी सेगमेंट के अंतर्गत आती है। चार चक्कों वाली यह पिकअप ईंधन की बचत के साथ 14.3 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करती है। यह किफायती कीमत पर मिल जाती है। यदि आप भी इसे खरीदना चाहेंगे तो अलग  से कोई निवेश नहीं करना होगा। शक्तिशाली इंजन वाली इस पिकअप का उपयोग फल-सब्जी, ई-कॉमर्स, पार्सल, मार्केट लोड, एलपीजी सिलेंडर, कार्टन आदि की ढुलाई के लिए किया जाता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा बोलेरो 1.7 टी पिकअप की सभी विशेषताओं के बारे में फुल जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें। 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप फुल वीडियो रिव्यु 

जानें, ऐसा क्या है महिंद्रा बोलेरो पिकअप में ? 

महिंद्रा बोलेरो की और भी बेहतर पिकअप हैं लेकिन नई महिंद्रा बोलेरो पिकअप में ऐसा क्या है कि ग्राहक इसकी ओर खिंचे चले आते हैं? इसे जाने के लिए आप इसकी स्पेसिफिकेशंस पर गौर कीजिये जो इस प्रकार हैं-: 

  • इस पिकअप का कॉर्गो बॉक्स 9 फीट लंबाई का है जिसमें ज्यादा लोड आ सकता है। इसकी पेलोड केपेसिटी 1.7 टन की है। 
  • यह पिकअप मजबूत कमानी पट्टों के सस्पेंशन के साथ आती है जिससे यह खेतों और कच्चे रास्तों में लोड के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है।
  • इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर की है। 
  • इंजन की पावर 75 एचपी की है। वहीं यह पिकअप 200 एनएम का टॉर्क बना सकती है। 
  • इसमें 175 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस एरिया मिलता है। 
  • महिंद्रा बोलेरो पिकअप का व्हीलबेेस 3260 एमएम का है। 
  • यह पिकअप शानदार फ्रंट लुकिंग और मजबूत बंपर के साथआता है ।  

इंजन 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप का इंजन  एम 2 डीआईसीआर 2.5 एल टीबी इंजन बीएस 6 एमिशन नोम्र्स के साथ है। यह इंजन 2523 सीसी क्षमता है। इसमें पावरफुल इंजन के कारण यह पिकअप बाधा रहित कार्य करती है। 

फ्रंट फीचर्स शानदार 

इस पिकअप का फ्रंट काफी आकर्षक है। इसमें मजबूत बोनट के साथ वाईपर हैं। दो हैडलाइट्स और इंडीकेटर्स हैं, फॉग लाइट नहीं है लेकिन इसके लिए बॉक्स दिया हुआ है, आप लगवा सकते हैं। कूल्ड रेडिएटर है। साइड में आपको ओआरवीएम मिलता है। बंपर मजबूत है। 

केबिन 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप में डेक बॉडी विकल्प के साथ केबिन है। यह केबिन विद चेचिस है। केबिन के अंदर पर्याप्त स्पेस मिलता है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और कंफर्टेबल है। यह  विद बेल्ट आती है। दो अन्य व्यक्तियों के लिए भी आरामदायक सीट है। केबिन में डैशबोर्ड, डाक्यूमेंट्स क्लस्टर, ग्लबज, वाइपर कंट्रोलर, सनमाइजर,हैंडब्रेक बटन, मोबाइल चार्जर सर्किट, रीसेट बटन, पार्किंग लाइट आदि आधुनिक फीचर्स हैं। 

स्टीयरिंग और क्लच 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप टी का स्टीयरिंग पावर के साथ आता है। वहीं इसमें 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स गियर के साथ गियरबॉक्स मिलता  है। इसका क्लच सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के रूप में है। 

सस्पेंशन 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 1.7 टी का फ्रंट सस्पेंशन रिजिड लीफ स्प्रिंग और रियर सस्पेंशन भी लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ आता है। इसमें पांच पट्टे आगे और 9 पट्टे पीछे की ओर दिए गए हैं, इससे लोड वहन करने में यह पूरी तरह सक्षम है।

टायर और ब्रेक्स 

महिंद्रा बोलेरो 1.7 टी पिकअप के टायरों का साइज 15 इंच में आता है। ये 7.00 आर 15 फ्रंट और 7.00 आर 15 रियर टायर्स साइज के साथ आते हैं। इस बोलेरो में डिस्क और ड्रम ब्रेक के अलावा पार्किंग ब्रेक भी हैं।  

कीमत 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 1.7 टी की एक्स शोरूम कीमत  9.12 लाख रुपये  है वहीं ऑन रोड कीमत 10.20 लाख रुपये के आसापास है। यह कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में होने के कारण इसे खरीदना में अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ता।  ऑनरोड कीमत  अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय रजिस्ट्रेशन शुल्क, रोडटैक्स आदि करों के साथ हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन की बेवसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

वारंटी 

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 1.7 टी  के खरीदने पर ग्राहकों के लिए महिंद्रा कंपनी ने 3 साल  और 1 लाख केएम तक चलने की वारंटी प्रदान की है। 

ट्रक जंक्शन आपके बीच हमेशा ही कमर्शियल वाहनों से जुड़ी जानकारियां आपके लिए लाता रहता है। यदि भारतीय बाजार में कोई नये मॉडल का ट्रक लॉन्च होता है तो सबसे पहले हम आप तक उसकी सभी विशेषताएं पहुंचाते है। भारत में रिलीज होने वाले ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट की खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर प्रतिदीन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। अगर आपने भी हमसे जुड़ना का मन बना लिया है तो आप हमसे इस बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us