Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
21 Nov 2022
Automobile

महिंद्रा बोलेरो मैक्स : पॉपुलर और दमदार पिकअप

By News Date 21 Nov 2022

महिंद्रा बोलेरो मैक्स : पॉपुलर और दमदार पिकअप

जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और प्राइस

वैसे तो भारतीय बाजार में एक से बड़ कर एक कर्मशियल व्हीकल निर्माता कंपनियां है लेकिन क्या आप जानते है आज भी देश में सालों से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कदम मार्केट में जमा रखे हैं। इसके केवल एक कारण हैं कि देश ही नहीं पुरी दुनिया महेंद्रा कंपनी के कमर्शियल व्हीकल पर विश्वास करती है। कंपनी हमेशा से ही अपने उपभोक्ताओं को एक मजबूत और अच्छे माइलेज देने वाले प्रोडक्ट्स पर काम करती है और उन्हें इसे खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी ना हों इसके लिए कंपनी इनकी कीमत भी कम रखती है। आपने भारत के छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक में पिकअप को देखा होगा इन जगहों पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिए जाने वाले पिकअप महेंद्रा के बोलेरो सिरीज के होते है। महिंद्रा बोलेरो के पिकअप में कंपनी अपने ग्रहकों के अनुसार उन्हें अच्छी सुविधा देने के लिए इन पिकअप को अपग्रेड करती आई है। अब इसी श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX को निर्मित किया है। ये एक मेक्स पॉवर वाला दमदार पिकअप है जो एक अच्छे माइलेज और पेलोड कैपेसिटी के साथ में आपको देखने को मिलाता है। आज ट्रक जंक्सन आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX की सभी स्पेसिफिकेशन्स, लेटेस्ट फीचर्स, माइलेज और इसकी कीमत के बारे में बताने जा रहा है।

जानें, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वीडियो का फुल रिव्यु 

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा बोलेरो के इस मॉडल में आपको 4 सिलेंडर और एम 2 डीआई, 4 सिलेंडर, 2523 cm3 के साथ 65 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है। वहीं इसके टार्क की बात की जाएं तो महिंद्रा बोलेरो का ये टॉप मॉडल में 195 NM टार्क उत्पन्न करने की क्षमता होती है तो कई मुश्किल कामों को आसान बनाने का काम करता है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स सिटी 3000 LX  एक बीएस6 मॉडल है और जिसकी पेलोड कैपेसिटी 1300 KG है ये एक शक्तिशाली पिकअप भी है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की बॉडी

महिंद्रा के इस पिकअप में आपको 4800MM लंबाई, 1755MM चौड़ाई और 1873MM ऊंचाई और  3150 MM का व्हीलबेस देखने को मिलने वाला है। इसमें आपको डबल वाइपर के साथ में एक हेवी विंडशील्ड देखने को मिलती है। महेंद्रा के इस पिकअप में 15 इंच के टायर है और यदि इसके काग्रो बॉक्स की बात की जाए तो इसमें आपको लंबाई 2500 MM, चौड़ाई 1700 MM और इसकी ऊचाई आपको 458 MM दी जा रही है। इस चार टायर वाले पिकअप में 45 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक मौजूद है। वहीं इसके पिकअप के जीवीडब्ल्यू की बात की जाए तो इसमें आपको 2825 KG का GVW देखने को मिल रहा है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 एल एक्स में आपको चढ़ाई और उबड़ खाबड़ वालें रास्तों से गुजरने के लिए ग्रेडेबिलिटी को और बेहतर कर दिया गया है। साथ ही इसमें पिकअप के टर्निंग रेडियस को भी बड़ा कर अपडेट किया गया है। इस पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ में फ्रंट Rigid leaf spring और रियर Overslung, Rigid leaf spring ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलता है। इसका आपको एक अच्छी ग्रिप वाला पॉवर स्टीयरिंग देखने को मिलता और वहीं इसमें 6 गियर दिए गए है जिसमें 5 फार्वड और 1 रिर्वस गियर गियरबॉक्स दिया जा रहा है। यदि महिंद्रा के इस पिकअप की माइलेज की बात की जाएं तो इसमें आपको 17.2 kmpl का सुपर डुपर माइलेज देखने को मिलता है तो आपके पिकअप को शक्तिशाली बनाने के साथ साथ आपकी जेब का भी ख्याल रखता है। 
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX के केबिन में आपको ड्राइविंग सिट एडजेस्टेबल के साथ में ये तीन सीट वाली पिकअप आती है। इस पिकअप में आपको पुरा ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत पार्किंग बटन और 12V का चार्जिंग सोकेट देखने को मिलता है। वहीं इसमें Single plate dry कल्च दिया गया है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का प्राइस

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को पुरा करने के उद्देश्य से इसकी कीमत रखी है। कंपनी इसे खरीदनें वाले ग्रहकों को कम कमीत में एक मजबूत और प़ॉवरफूल इंजन वाले पिकअप को दे रही है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX की जो एक्स शोरूम कीमत रखी है वो 7.68 लाख रूपये है। यदि आप महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 LX की ऑन रोड कीमत जानना चाहते है या फिर आपने इसे खरीदने का विचार बना लिया है तो आप इसे हमारी ट्रक जंक्सन बेवसाइट की जरिए भी खरीद आसनी से खरीद सकते है।

FAQ

Q.1 - भारत में महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की कीमत क्या है?
Ans - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी की कीमत शुरूआती कीमत 7.68 लाख रुपये है।

Q.2 - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की माइलेज और फ्यूल टैंक की क्षमता क्या है?
Ans - महिंद्रा का ये पिकअप डीज़ल वेरिएंट में है जिसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 45 लीटर है और इसमें आपको 17.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।

Q.3 - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का पेलोड कितना है?
Ans - इस पिकअप में आपको 1300 किलों की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।

Q.4 - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी में कितनी क्षमता वाला इंजन मौजूद है?
Ans - महिंद्रा के इस पिकअप में 65 एचपी, 195 एनएम टॉर्क जेनरेट करने वाला 2523 सीसी इंजन मौजूद है।

Q.5 - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप में कितनी सीट मौजूद है।
Ans - महिंद्रा के इस पिकअप में ड्राइवर की सीट को मिलाकर तीन सीट मौजूद है।
 
Q.6 - महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans - महिंद्रा के इस पिकअप का 2825 KG जीवीडब्ल्यू है।

ट्रक जंक्शन आपके बीच हमेशा ही कमर्शियल वाहनों से जुड़ी जानकारियां आपके लिए लाता रहता है। यदि भारतीय बाजार में कोई नये मॉडल का ट्रक लॉन्च होता है तो सबसे पहले हम आप तक उसकी सभी विशेषताएं पहुंचाते है। भारत में रिलीज होने वाले ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट की खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर प्रतिदीन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। अगर आपने भी हमसे जुड़ना का मन बना लिया है तो आप हमसे इस बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us