Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

फरवरी 2023 में महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स में 9% की वृद्धि, 26,193 वाहन बेचे

News Date 01 Mar 2023

फरवरी 2023 में महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल सेल्स में 9% की वृद्धि, 26,193 वाहन बेचे

महींद्रा ने फरवरी में 40% की ग्रोथ के साथ 5,350 थ्री व्हीलर बेचे

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। 2023 फरवरी माह में कंपनी ने अपनी घरेलू बिक्री में 9.23% की वृद्धि के साथ 26,193 व्हीकल बेचे हैं, जबकि पिछले साल के इसी महीन में कंपनी ने कुल 23,978 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी का लगभग सभी सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। चलिए जानें, आकड़ों के अनुसार महिंद्रा को किस सेगमेंट में मिली है ग्रोथ और किसमें कंपनी को करना पड़ा है गिरावट का सामना।

आकड़ों के अनुसार महिंद्रा की फरवरी 2023 सेल्स रिपोर्ट

LCV<2T सेगमेंट

फरवरी माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी को LCV सेगमेंट में 2 टन से कम वाले कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री में 38% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने फरवरी 2022 में इस सेगमेंट के 4,048 वाहनों की बिक्री की थी, जबकि फरवरी 2023 में केवल 2,515 व्हीकल ही बेच पाई है।

LCV 2T से 3.5T सेगमेंट

महिंद्रा कंपनी ने LCV सेगमेंट में 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 12% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2023 में 17,241 वाहन बेचे हैं, जबकि फरवरी 2022 में कंपनी 15,431 व्हीकल ही बेच पाई थी।

LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट

जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने फरवरी 2023 में LCV सेममेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की बिक्री में 58% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल 687 व्हीकल बेचे थे, जबकि इस साल के फरवरी में 1,087 यूनिट्स बेचे गए है।

3 व्हीलर सेगमेंट

महिंद्रा कंपनी को फरवरी माह में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 40% की वृद्धि मिली है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 3,812 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल फरवरी में 5,350 थ्री व्हीलर बेचे गए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर भी शामिल है।

निर्यात बिक्री फरवरी 2023

फरवरी माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का निर्यात बिक्री में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, कंपनी को निर्यात बिक्री में 20% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 2,814 यूनिट्स का निर्यात किया था, जबकि फरवरी 2023 में कंपनी विदेशों में अपने 2,250 कमर्शियल व्हीकल ही बेच पाई है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक