user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा घरेलू कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : सितंबर में 33,750 यूनिट बेचे

Posted On : 01 October, 2024

जानें 2024 के सितंबर माह में हुई महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की बिक्री की जानकारी

सितंबर 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू कमर्शियल वाहन सेल्स में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने करीब 33,750 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष सितंबर 2023 में बेची गई 31,918 यूनिट्स तुलना में 5.74% की ज्यादा बिक्री को दर्शाता है। महिंद्रा ने विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री की और सबका प्रदर्शन अलग-अलग रहा। जहां हल्के कमर्शियल वाहनों (LCV) और तीन-पहिया वाहनों की बिक्री में अलग-अलग बदलाव दिखे।

आइए, कैटेगरीवाइज वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं :

कैटेगरी वाइज बिक्री का आंकड़ा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने LCV < 2 टन, LCV 2 टन - 3.5 टन, LCV > 3.5 टन + MHCV और 3-पहिया (इलेक्ट्रिक 3Ws सहित) श्रेणियों में बिक्री दर्ज की। जिसमें कंपनी ने 3.5 टन से ज्यादा GVW वाले वाहनों की बिक्री में 25% तक की ग्रोथ की। वहीं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 27% की सर्वाधिक ग्रोथ की। वहीं 2 टन से कम श्रेणी के वाहनों और 2 टन से 3.5 टन GVW वाले वाहनों में नकारात्मक ग्रोथ देखा गया है। कुल बिक्री में कंपनी ने 5.74% की ग्रोथ हासिल की है। जिसकी जानकारी नीचे सारिणी में दी गई है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - सितंबर 2024

श्रेणी

सितंबर 2024

सितंबर 2023

% परिवर्तन

LCV < 2 टन

3,444

3,941

-13%

LCV 2 टन - 3.5 टन

16,988

17,438

-3%

LCV > 3.5 टन + MHCV

3,274

2,618

25%

3-पहिया (इलेक्ट्रिक 3Ws सहित)

10,044

7,921

27%

कुल

33,750

31,918

5.74%

आंकड़ों का विश्लेषण :

महिंद्रा एंड महिंद्रा के LCV < 2 टन, LCV 2 टन - 3.5 टन, LCV > 3.5 टन + MHCV और 3-पहिया (इलेक्ट्रिक 3Ws सहित) श्रेणियों में हुई बिक्री की आंकड़ों का विश्लेषण इस प्रकार है : 

LCV < 2 टन : इस श्रेणी में महिंद्रा ने 13% की गिरावट दर्ज की। 3,444 यूनिट्स की बिक्री रही, जो पिछले वर्ष के 3,941 यूनिट्स से कम है।

LCV 2 टन - 3.5 टन : इस सेगमेंट में 16,988 यूनिट्स बेची गईं, जो पिछले साल की 17,438 यूनिट्स से 3% कम रही। यह हल्की गिरावट बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को दर्शाती है।

LCV > 3.5 टन + MHCV : इस श्रेणी ने 25% की शानदार वृद्धि देखी। 3,274 यूनिट्स की बिक्री के साथ, यह महिंद्रा की भारी वाहन श्रेणी में बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

3-पहिया (इलेक्ट्रिक 3Ws सहित) : 27% की बढ़ोतरी के साथ, इस श्रेणी में 10,044 यूनिट्स की बिक्री रही, जो पिछले साल की 7,921 यूनिट्स से कहीं अधिक है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ने का यह प्रमाण है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा

महिंद्रा की निर्यात बिक्री में भी 25% की वृद्धि दर्ज की गई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की मजबूत पकड़ और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है। सितंबर 2024 में 3,027 यूनिट्स निर्यात की गईं, जबकि पिछले साल 2,419 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी देखें।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - सितंबर 2024

श्रेणी

सितंबर 2024

सितंबर 2023

% परिवर्तन

निर्यात

3,027

2,419

25%

महिंद्रा का यह शानदार प्रदर्शन दिखाता है कि कंपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में लगातार अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us