Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
6 अक्टूबर 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाणिज्यिक वाहनों की सितंबर 2022 में 27,440 यूनिट बेची

By News Date 06 Oct 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाणिज्यिक वाहनों की सितंबर 2022 में 27,440 यूनिट बेची

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल 120 प्रतिशत वृद्धि

एससीवी सेगमेंट की लीडर कही जाने वाली देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने बीते सितंबर माह में गत वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 2 टन से 3.5 टन वजन के  स्माल वाणिज्यिक वाहनों की कुल घरेलू  बिक्री में गत सितंबर 2021 की 12,449 इकाइयों की बिक्री की तुलना में सितंबर 2022 में  27,440 वाहन विक्रय कर 120 प्रतिशत ज्यादा लाभ कमा कर रिकार्ड कायम किया है। वहीं महिंद्रा का सितंबर 2022 में निर्यात भी गत वर्ष से 9 प्रतिशत अधिक रहा है। इस तरह से सितंबर 2022 महिंद्रा के लिए काफी उत्साहपूर्ण रहा है। यहा ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा की सितंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट के आधार पर यह महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। 

2 टन से 3.5 टन तक के वाहनों 192 % बिक्री में सितंबर 2022 में वृद्धि 

महिंद्रा ब्रांड के वर्गीकृत वाहन के सभी सेगमेंट की बिक्री में सितंबर 2022 में वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि 2 टन से कम के एलसीवी बिक्री में 192 प्रतिशत तक पहुंच गई। सितंबर 2021 मे इस श्रेणी के वाहनों की बिक्री 4452 इकाइयां रही जबकि 2021 में यह 1525 इकाइयां थी। 2 टन तक और 3.5 टन एवं 3.5 टन तक के एलसीवी की बिक्री सितंबर 2021 में 7,279 इकाइयां थी जो कि 2022 में 27,440 इकाइयां हो गई। इस तरह टी + एमएचसीवी, 3 व्हीलर एवं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में क्रमश: 126 प्रतिशत, 17 प्रतिशत और 94 प्रतिशत की वृद्धि रही। 

3.5 टन के एलसीवी और एमएचसीवी की 17% की बिक्री में वृद्धि 

आपको बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के 3.5 टन के एलसीवी और एमएचसीवी वाहनों की कुल बिक्री गत वित्त वर्ष के सितंबर माह में 684 इकाई रही वहीं इस वित्त वर्ष में यह बिक्री 801 इकाइयों की हुई है।  इससे साल दर साल वृद्धि 17 प्रतिशत की रही। वहीं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सहित सभी श्रेणी के थ्री व्हीलर्स की वित्त वर्ष 2021-22 में कुल बिक्री 2981 इकाइयों की रही। इसके विपरीत इस वित्त वर्ष के सितंबर माह में 5774 थ्री व्हीलर्स बेचे गए हैं। इस एक वर्ष में यह वृद्धि 94 प्रतिशत अधिक हुई।
 
  सितंबर 2022 में 10 प्रतिशत बढ़ा निर्यात 

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के सितंबर माह में 2 टन एवं 2 से 3.5 टन श्रेणियों के वाणिज्यिक वाहनों की कुल 2529 इकाइयों का निर्यात किया गया।  इसके अलावा इस वित्त वर्ष के आरंभ यानि एक अप्रैल से 30 सितंबर 2022 तक की अवधि में 14,379 इकाइयां और वित्त वर्ष 2022-23 की इसी समान अवधि में 15756 इकाइयों का बेचान हुआ। इससे निर्यात में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

इस वित्त वर्ष में सितंबर तक की बिक्री 

महिंद्रा एंड महिंद्रा सीवी निर्माता कंपनी की इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से 30 सितंबर तक की अवधि की तुलना गत वर्ष की इसी समान अवधि से की जाए तो इसमें भी कंपनी ने वृद्धि दर्ज की है। इसमें 2 टन से कम वजन वाले एलसीवी की बिक्री इस वित्त वर्ष में अब तक 21,608 इकाइयों की हुई जबकि वित्त वर्ष 2021-22 यह बिक्री 13,095 इकाइयों की रही। इससे 65 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसी तरह वित्त वर्ष 2022-23 में 2 टन तक एवं 3.5 टन से कम श्रेणी के वाणिज्यिक वाहनों की 97260 इकाइयां सेल की गई जो गत वित्त वर्ष की 54,422 इकाइयों के मुकाबले 79 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं 3.5 टन से कम और एमएचसीवी सहित इस वित्त वर्ष में अब तक 42,08 इकाइयां बेचीं गई जो कि गत वित्त वर्ष की 2492 इकाइयों से 69 प्रतिशत ज्यादा हैं। इसके अलावा  इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सहित सभी श्रेणी के थ्री व्हीलर्स की वित्त वर्ष 2022-23 में 25,580 इकाइयां सेल की गई जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह बिक्री 10,785 इकाइयों की थी। इसमें 137 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है। इस प्रकार इस वित्त वर्ष की अब तक की अवधि में महिंद्रा ने 1,48,656 यूनिट्स थ्री व्हीलर बेचे हैं। पिछले वित्त में की इसी समान अवधि में यह बिक्री 80,794 प्रतिशत ज्यादा थी। इसमें 84 प्रतिशत की वृद्धि रही  है।

क्या कहते हैं एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के चेयरमेन ? 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा सितंबर 2022 में हुई एसयूवी 3.5 टन से कम और एलसीवी की जोरदार बिक्री को लेकर खासे उत्साहित हैं। इनका कहना है कि त्योहारों के मौसम में मजबूत शुरूआत के साथ सितंबर का महीना रोमांचकारी रहा है। हम 3.5 टन से कम एसयूवी और एलसीवी सहित अंतिम मील डिलीवरी वाले ब्रांड से अपने उत्पादों के पोर्टफोलियो में बहुत अधिक मांग एवं प्रदर्शन देखन चाहते हैं। हमें खुशी है कि सितंबर में अब तक की सबसे अधिक 34,262 वाहनों की बिक्री के साथ -साथ 64,486 वाहनों की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। 

महिंद्रा समूह का जीवन में लक्ष्य समृद्धि लाना

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. कंपनी के अनुसार उसका लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाना है। बता दें कि महिंद्रा ब्रांड को सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय संघों में एक माना जाता है। 100 से अधिक देशों में इसके 26,000  के लगभग कर्मचारी हैं। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us