Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
15 Dec 2022
Automobile

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो- बढ़ाए आपकी कमाई और शान

By News Date 15 Dec 2022

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो- बढ़ाए आपकी कमाई और शान

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो दमदार मोटर, 48 kwh की बैटरी सहित 

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी दमदार और स्टाइलिश लुक्स वाली गाडियों के निर्माण के लिए मशहूर है। भारत की यह सीवी निर्माता बरसों से गुणवत्तापूर्ण कमर्शियल व्हीकल्स बना रही है। इसके प्रोडक्ट पूर्ण भरोसेमंद होते हैं। ट्रक  (Truck) दुनिया में भी यह तेजी से आगे बढ़ रही है वहीं अब इसने थ्री व्हीलर्स का अपना पोर्टफोलियो भी काफी विस्तृत कर लिया है। हाल ही में महिंद्रा ने इलेकि्ट्रक थ्री व्हीलर महिंद्रा अल्फा मिनी ऑटो पेश किया है, जिसकी ऑटो मार्केट में जबर्दस्त मांग बनी हुई है। यह ऑटो रिक्शा पांच शानदार कलर्स में आपको देखने को मिलता है और इसका प्राइस भी ग्राहकों के लिए एकदम एप्रोचेबल है। इसमें ब्रशलेस डीसी की 1000 w की दमदार मोटर और 48 kwh की बैटरी है। इस ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) को आप सिंगल चार्ज में 90km तक आराम से चला सकते है। महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो का जीवीडब्ल्यू 758 किलोग्राम है। वहीं इसमें ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर के लिए आरामदायक सीटें हैं। यह इलेकि्ट्रक ऑटो अधिक माइलेज प्रदान करता है जिससे कमाई में अच्छी बरकत होती है। यही नहीं इस ई- ऑटो रिक्शा में और भी बहुत कुछ ऐसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं जो अन्य ऑटो में देखने को नहीं मिलेंगे। इतना सब कुछ होने के बाद तो इसे खरीदने के लिए हर कोई तैयार होगा। आप भी यह ऑटो रिक्शा खरीदने का मन बना रहे हैं तो हमारे साथ ट्रक जंक्शन पर बने रहें और इस ऑर्टिकल में महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की फुल जानकारी हासिल कीजिए।

महिंद्रा ई- अल्फा (Mahindra E-Alfa Mini Auto) मिनी ऑटो सबसे अलग क्यो?

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो अन्य ऑटो रिक्शा से अलग पहचान रखता है। इसके पीछे इसकी वे स्पेसिफिकेशंस हैं जो कहीं नहीं मिलेंगी। यह ऑटो आकर्षक और स्टाइलिश लुक्स के साथ आता है। इसकी बड़ी विंडशील्ड पर वाइपर है जो इसे क्लीन करता है। साइड में ड्राइवर के लिए दो अच्छी विजुअलिटी के मिरर हैं। वहीं अल्फा मिनी का लोगो और महिंद्रा कंपनी की बेजिंग  इसमें आपको फ्रंट में देखने को मिलती है। यह ऑटो कंपनी ने एरोडाइनोमिक डिजायन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा पावरफुल ड्यूल हेलोजेन हैंडलैंप, इंडीकेटर्स भी स्टाइलिश डिजायन में दिए गए हैं। आपके लिए कंपनी ने इसके 5 आकर्षक कलर्स चुनने का भी विकल्प दिया है। यह ऑटो रेड, ब्ल्यू, येलो, ग्रीन और  व्हाइट इन पांच रंगों में आता है। इसका व्हीलबेस 2168 एमएम का है जो अन्य ऑटो रिक्शा के मुकाबले बड़ा है। यह ऑटो कम वाइब्रेशन यानि जीरो टेलपाइप एमिशन ग्रीन व्हीकल है। वहीं इसमें फुल कैनोपी होने से धूप और बारिश से बचाव होता है। इसके इंजन से 3.2 nm का टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह बिना किसी रुकावट के तेजी से काम करता है। महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो के तीन टायर है। ये टायर 4.5 x 10- 8 पीआर फ्रंट एवं 90/ 90-12 54 जे. रियर साइज में आते हैं।

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो के बेस्ट फीचर्स

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो के फीचर्स भी बेस्ट हैं, ये इस प्रकार हैं-:

इसके केबिन में ज्यादा हैडरूम और लैगरूम ड्राइवर को मिलते हैं।

  • महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो में ड्राइवर सीट कंफर्ट और एडजस्टेबल है, वहीं 4 यात्रियों के लिए भी आरामदायक सीटें हैं।
  • इसमें स्टाइलिश डैशबोर्ड और क्लस्टर है।
  • महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो में 120 एएच के एडवांस्ड इलेकि्ट्रक ब्रेक के अलावा फ्रंट एवं रियर दोनो एक्सल के साथ ड्रम ब्रेक्स सिस्टम है।
  • इसमें  पार्किंग ब्रेक मैकेनिकल केबल टाइप में आते हैं।
  • यह इलेकि्ट्रक ऑटो टेलीस्कोपिंग हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन और सिंगल लीफ सि्प्रंग के साथ रियर सस्पेंशन में आता है।
  • महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो में डायरेक्ट थ्रू डिफरेंटियल ट्रांसमिशन के कारण क्लच और गियर की जरूरत नहीं पड़ती।

कम कीमत और डबल वारंटी  

महिंद्रा ई अल्फा मिनी ऑटो खरीदने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.38 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये तक है। इसके साथ ही कंपनी आपको इसकी खरीद पर दोहरी गारंटी प्रदान करती है। पहली वारंटी व्हीकल पर 2 साल की है वहीं बैटरी पर 1 साल की अलग वारंटी दी गई है। यही नहीं यदि आप यह ऑटो खरीदते हैं तो आपको 10 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा इस ऑटो रिक्शा पर 6 सर्विस फ्री दी जाती  हैं।

Mahindra E-Alfa Mini Auto वेरिएंट

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो का एक वेरिएंट आता है- महिंद्रा ई- अल्फा मिनी 4 सीटर/ इलेकि्ट्रक

महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो के बारे में कुछ Faq -

सवाल-1 महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की बैटरी केपेसिटी क्या है?
जवाब- इस ऑटो रिक्शा में 48 kwh केपेसिटी की बैटरी आती है।

सवाल-2. महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की माइलेज कितनी है?
जवाब- यह इलेकि्ट्रक ऑटो एक बार बैटरी फुल चार्ज करने पर 90 केएम तक चल सकता है।

सवाल- 3. महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- इसकी जीवीडब्ल्यू 758 केजी है।

सवाल-4. महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो कितने कलर में आता है?
जवाब- यह ऑटो 5 कलर में आता है। ये रेड, व्हाइट, येलो, ब्ल्यू और ग्रीन हैं।

सवाल-5. महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो की एक्स शोरूम प्राइस क्या है?
जवाब- इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.38 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये तक है।

सवाल- 6. महिंद्रा ई- अल्फा मिनी ऑटो में ब्रेक सिस्टम क्या है?
जवाब- इसमें मेकेनिकल केबल टाइप पार्किंग ब्रेक के अलावा एडवांस्ड इलेकि्ट्रक 120 ए के ब्रेक हैं वहीं फ्रंट एवं रियर एक्सल के साथ ड्रम ब्रेक सिस्टम है। 

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us