महिंद्रा के जबरदस्त ट्रक से अपने बिजनेस को दें नई उड़ान, जानें महिंद्रा जायो की खासियत
महिंद्रा कंपनी भारत के बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। महिंद्रा एक जबरदस्त ब्रांड है जिस पर ज्यादातर ग्राहक भरोसा करते हैं। ऐसे में अगर आप महिंद्रा का ट्रक लेने का विचार कर रहे हैं तो आप अपनी जरूरत और अपने बजट के अनुसार बेहतरीन ट्रक का चुनाव कर सकते हैं। महिंद्रा का एक ऐसा ही बेहतरीन ट्रक महिंद्रा जायो ट्रक है। ये ट्रक आपकी ज्यादातर जरूरतों को पूरी करने में सक्षम है। महिंद्रा जायो ट्रक की कीमत भी अन्य ट्रक के मुकाबले किफायती है। गौरतलब है कि बिजनेस के इस बढ़ते दौर में सामानों की आवाजाही या परिवहन के लिए मिनी ट्रक या पिकअप की जरूरत लगातार बढ़ रही है। इस ट्रक की ईएमआई 18,994 रुपए से शुरू होती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा के इस ट्रक महिंद्रा जायो की विशेषता, खासियत, कीमत और अन्य जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा जायो ट्रक की खासियत?
महिंद्रा का जायो ट्रक एक बेहतरीन ट्रक में से है जो 11 लाख से कम कीमत में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.98 लाख रुपए से शुरू है। डीजल से चलने वाले इस ट्रक की कई विशेषताएं हैं। 80 एचपी के जबरदस्त पावर के साथ यह ट्रक भारत के मुश्किल ट्रैक पर चलने में सक्षम है। इस ट्रक के जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो ये करीब 4990 किलोग्राम है। इस व्हीकल का व्हीलबेस 2654 mm है। वहीं इसकी ईंधन टैंक क्षमता की बात करें तो यह 60 लीटर है। यह ट्रक एक 4 व्हीलर ट्रक है, यानी इस ट्रक में पहियों की संख्या 4 है। वहीं इसकी कुछ और भी विशेषताएं हैं जो इस प्रकार है।
-
इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।
-
इस ट्रक की माइलेज भी काफी अच्छी है। 1 लीटर डीजल से यह 11 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर सकता है।
-
इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 220 न्यूटन मीटर है।
महिंद्रा जायो ट्रक के वेरिएंट
महिंद्रा जायो ट्रक के तीन वेरिएंट हैं। जिसका नाम और कीमत इस प्रकार है।
वेरिएंट | कीमत |
महिंद्रा जायो 2654/एचएसडी | ₹9.98 लाख से ₹10.10 लाख |
महिंद्रा जायो 2654/डीएसडी | ₹9.98 लाख से ₹10.18 लाख |
महिंद्रा जायो 2654/सीबीसी | ₹9.98 लाख से ₹10.28 लाख |
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले बेहतरीन फीचर्स से लैस महिंद्रा जायो ट्रक की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा जायो ट्रक के पेज पर जाकर आप बिलकुल मुफ्त टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। “फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें” पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर आप इस प्रोसेस को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर आप इस इस व्हीकल के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर पर क्लिक करें” और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT