जानें महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ
महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक, दूध के व्यापार के लिए बेहतरीन मिनी ट्रक में से एक है। यह मिनी ट्रक अत्याधुनिक फीचर्स और बेहतरीन माइलेज क्षमता के साथ आता है। इस मिनी ट्रक की खासियत यह है कि यह मात्र एक लीटर डीजल से 32.86 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इससे व्यापार बेहद किफायती हो जाता है। व्यापार में लगने वाला ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट कम हो जाती है। इससे व्यापार में अच्छी बचत हो पाती है। यह मिनी ट्रक बहुत पावरफुल है। यह एक साथ दूध के छोटे 10 जबकि बड़े-बड़े 6 कैन लेकर जा सकता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 715 किलोग्राम है यानी 7 क्विंटल दूध को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस व्हीकल का इस्तेमाल किया जा सकता है। महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक और भी कई मायनों में खास है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक की खासियत, इसके फीचर्स, इसकी ईंधन टैंक कैपेसिटी, और अन्य विशेषताओं की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक की खासियत?
महिंद्रा जीतो का यह मॉडल 670 सीसी के पावरफुल इंजन के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह डीजल व्हीकल है। इसकी कीमत 3.85 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपए तक है। अगर आप इस व्हीकल को 20% तक डाउन पेमेंट के साथ खरीदते हैं तो आपको प्रति माह 7334 रुपए* की किश्त भरनी होगी। इस व्हीकल में 16.01 एचपी पावर मौजूद है जो इसे भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ चलने में सक्षम बनाता है। इस व्हीकल का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1495 किलोग्राम है। इसकी व्हीलबेस 2500mm है। इसमें सिंगल सिलेंडर डीआई वाटर कूल्ड इंजन मौजूद है। इस व्हीकल की ईंधन टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है। एक बार की फ्यूलिन्ग में यह व्हीकल लगभग 320 किलोमीटर तक की दूरी का सफर कर सकता है। इसके अलावा इस व्हीकल की कुछ खासियत इस प्रकार है :
-
यह व्हीकल अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकता है
-
इसकी अधिकतम टॉर्क क्षमता 42 न्यूटन मीटर है
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप इस बेहतरीन फीचर्स से लैस बेहतरीन मिनी ट्रक को खरीदना चाहते हैं, तो ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6 मिनी ट्रक पेज पर अपनी इंक्वायरी दर्ज करें। लेटेस्ट ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर पर क्लिक करें। लोन के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई लोन पर क्लिक कर फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT