Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
28 Sep 2022
Automobile

महिंद्रा जीतो प्लस मिनी ट्रक जानें, 32 माईलेज वाला नया जीतो प्लस ज्यादा बचत, ज्यादा कमाई

By News Date 28 Sep 2022

महिंद्रा जीतो प्लस मिनी ट्रक जानें, 32 माईलेज वाला नया जीतो प्लस ज्यादा बचत, ज्यादा कमाई

महिंद्रा जीतो प्लस BS6 डीज़ल ट्रक, जानें 32 माईलेज वाला नया जीतो प्लस 715 KG पेलोड क्षमता वाला मिनी ट्रक पूरी जानकारी 

महिंद्रा एंड महिंद्रा वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों में खास पहचान रखती है। महिंद्रा के गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद प्रोडक्ट में शामिल महिंद्रा जीतो प्लस bs6 मिनी ट्रक कम लागत में अधिक भार वहन की क्षमता रखता है। यह मिनी ट्रक पेट्रोल,डीजल और सीएनजी इन तीन वेरिएंटस में आता है। महिंद्रा जीतो प्लस उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है। इसका शक्तिशाली इंजन है और माइलेज शानदार होने से यह बचत प्रदान करता है।  इससे बचत के साथ कमाई बढ़ती है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीतो प्लस के पेट्रोल वेरिएंट के बारे में फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत, माइलेज आदि सभी की पूरी जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल की स्पेसिफिकेशंस 

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल की स्पेसिफिकेशंस 

यहां आपको महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल वेरिएंट मिनी ट्रक की स्पेसिफिकेशंस दी जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  •  महिंद्रा जीतो प्लस मिनी ट्रक की शानदार और आकर्षक लुकिंग है। एक वाइपर लगा होता है जो इसे हर वक्त क्लीन रखने में मदद करता है। 
  •  सामने हैडलाइट के साथ ही इंडीगेटर्स हैं, इनके बीच महिंद्रा जीतो प्लस का लोगो लगा है। 
  •  इसमें मजबूत ब्लैक कलर का बंपर है जो गाडी को सुरक्षित रखने में सहायक है। 
  •  इस गाडी का जीवीडब्ल्यू 1450 Kg का है। 
  •  महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल की लोड बॉडी क्षमता 715 Kg की है। 
  •  यह 2500 MM व्हीलबेस के साथ आती है। 
  •  यह ट्रक 21.2 Kmpl की माइलेज प्रदान कर सकता है। 
  •  इसका ईंधन टैंक 10.5 Litre क्षमता का है। 
  •  यह चार मजबूत टायरों वाली ऐसी गाडी है जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों की परवाह किए बिना शान से चलती है। 
  •  यह ट्रक पार्किंग और ड्रम ब्रेक्स के साथ आता है। स्टीयरिंग और ट्रांसमिशन मैन्युअल है। 
  • कम लागत में अधिक दूरी तक चलने वाला यह ट्रक ईंधन की बचत करता है। 

1. शक्तिशाली इंजन

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल गाडी का इंजन पावरफुल इंजन है। यह फोरस्ट्रॉक पॉजिटिव इग्निशन पेट्रोल संचालित है। इसका इंजन सिंगल सिलेंडर एवं डीआई वाटरकूल्ड है। 625cc के इंजन से 48 NM का टार्क उत्पन्न होता है। वहीं  इस मिनी ट्रक के इंजन की पावर 23.19 HP की है। इंजन में बीएस 6 एमिशन का विकल्प है। 

2. सस्पेंशन 

महिंद्रा जीतो प्लस मिनी ट्रक का फ्रंट सस्पेंशन मैकफर्जन स्ट्रट विद कॉइल स्प्रिंग के साथ है वहीं रियर सस्पेंशन सेमी ट्रेलिंग आर्म के साथ आता है। 

3. ट्रांसमिशन

महिंद्रा जीतो प्लस ट्रांसमिशन

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल गाडी का ट्रांसमिशन मैन्युअल है। इसमें सिंगल प्लेट ड्राई प्लेट क्लच है। इसमें आगे के ब्रेक पार्किंग एवं पीछे के ब्रेक ड्रम ब्रेक्स हैं। 

4. केबिन 

मिनी ट्रक महिंद्रा जीतो प्लस का केबिन अत्यंत आकर्षक है। यह केबिन चेचिस के साथ आता है।  इसमें ड्राइवर को हैडरूम और लैगरूम की सुविधा है, स्पेस काफी होने से ड्राइवर को कतई परेशानी नहीं होती। केबिन में ड्राइवर सहित दो सीटें हैं। ये सीट कंफर्टेबल और एडजस्टेल हैं। इसमें  4 फॉरवर्ड  + 1 यानि कुल पांच का गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा इसके केबिन में रेडियो, मोबाइल फोन आदि के लिए अलग से बॉक्स हैं। मोबाइल चार्ज के लिए 12 वॉल्ट का सर्किट दिया गया है। 

5. कीमत 

पेट्रोल महिंद्रा जीतो प्लस मिनी ट्रक की एक्स शो रूम कीमत 3.87 लाख रुपये से 4.10 लाख रुपये तक है। 

6. वेरिएंट्स 

महिंद्रा जीतो प्लस वेरिएंट्स 

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल मिनी ट्रक तीन वेरिएंट में आता है। इनमें महिंद्रा जीतो प्लस बीएस 6, महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी बीएस 6 और महिंद्रा जीतो एस 6, 16 बीएस 6 शामिल हैं। 

7. डाइमेंशन्स

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल डाइमेंशन्स Bs6 मिनी ट्रक लंबाई - 3876 MM, चौड़ाई - 1498 MM, ऊंचाई - 1750 MM और व्हीलबेस साइज 2500 MM.

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल डाइमेंशन्स
 

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल के अन्य फीचर्स

महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल गाडी में अन्य कई ऐसे फीचर्स हैं जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ये इस प्रकार हैं। 

  • यह तीन साल अथवा 72,000 KM तक चलने की वारंटी पर आती है। 
  • वहीं बैटरी के पास ही एक एक्स्ट्रा व्हील है। 
  • इसमें बॉडी के पीछे लाइट के साथ नंबर प्लेट की जगह दी गई है। 
  • महिंद्रा जीतो प्लस पेट्रोल वेरिएंट मिनी ट्रक तीन कलर में आता है। इनमें सनराइज रेड, डायमंड व्हाइट, अल्ट्रामैरिन कलर हैं।
  • इसमें लोड बॉडी के साइडों में सामान को रस्सियों से सुरक्षित बांधने के लिए कुल पांच मजबूत हुक भी दिए गए हैं। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us