user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने लांच किया नया जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो

Posted On : 30 August, 2022

Mahindra Zor Grand electric : बैटरी फुल होने पर चलेगा 100 किलोमीटर

भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगातार फोकस कर रही है। कंपनी ने हाल ही में नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो  महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर (Mahindra Zor Grand electric) की लांचिंग की है। इस नये कार्गो की कीमत 3.60 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि यह नया कार्गो बैटरी फुल होने पर 100 के एम तक चल सकता है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा के इस नये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर (3 Wheelers) कार्गो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स सहित अन्य सभी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

4 घंटे से कम समय में चार्ज होगा नया ई- थ्री व्हीलर कार्गो

महिंद्रा कंपनी की ओर से हाल ही लांच किए गए नये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक के बारे में कंपनी का दावा है कि यह वाहन 4 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा। इसमें 10.24 केडब्ल्यूएच लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया गया है। वहीं इस गाडी में में 50 एनएम टार्क उत्पन्न होता है। यह इसमें लगी बेस्ट इन इंडस्ट्री 12 केडब्ल्यू इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करता है।

12,000 से अधिक एडवांस बुकिंग

बता दें कि कंपनी के अनुसार महिंद्रा के नये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो Mahindra Zor Grand electric की 12,000 से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है। यह बुकिंग महिंद्रा को कई लॉजिस्टिक्स कंपनियों- मजेंटा ईवी सॉल्यूशंस, ईवीनाउ, येलो ईवी और जिंगो के साथ समझौते के तहत की गई है। वहीं इस वाहन की अधिकतम स्पीड 50 केएम प्रति घंटा है। कीमत 3.60 लाख रुपये एक्स शो रूम है।

ये हैं महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो के मेन फीचर्स

बता दें कि महिंद्रा का नया महिंद्रा जोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक कार्गो कई आकर्षक फीचर्स सहित पेश किया गया है। इसमें डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, जीपीएस, ऑफबोर्ड चार्जर, केबिन लाइट, मोबाइल होल्डर, लॉक करने योग्य ग्लव बॉक्स, रिवर्स बजर, स्पेयर व्हील प्रोविजन, हैजर्ड इंडिकेटर आदि शामिल हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार्गो 5 सालों में एक डीजल कार्गो के मुकाबले 6 लाख रुपये की बचत कर देगा, जबकि एक सीएनजी 3 व्हीलर कार्गो की तुलना में 3 लाख रुपये की बचत करेगा।

महिंद्रा थ्री व्हीलर्स की विशेषताएं

महिंद्रा कंपनी के 3 व्हीलर्स की विशेषताएं इस प्रकार हैं :

  • ये बजट के अनुकूल कम कीमत पर उपलब्ध होते हैं।
  • महिंद्रा के थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक, डीजल ईंधन के साथ उपलब्ध होते हैं।
  • इन वाहनों में बीएस 6 एमिशन नार्म्स के विकल्प के साथ पर्यावरण स्वच्छ रखने का विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • महिंद्रा के थ्री व्हीलर्स उच्च प्रदर्शन और अधिकतम स्पीड में सर्वोत्तम माने जाते हैं।
  • ये थ्री व्हीलर ईंधन की बचत करते हैं और इनमें रखरखाव लागत बहुत कम आती है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us