user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा मोटर्स खोलेगी 10 नए वाहन स्क्रैप सेंटर, 1 साल में पूरा होगा लक्ष्य महिंद्रा का ऐलान: ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को मिलेगी 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप टाटा पावर और टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सीवी के लिए स्थापित करेंगी 200 फास्ट चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी जारी रहेगी - केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान महिंद्रा ने लांच किया वीरो एलसीवी, कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू ट्रैफिक पुलिस का शानदार ऑफर! गाड़ी के चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट नेशनल हाईवे के नियमों में संशोधन : अब इन वाहनों को नहीं देना होगा टैक्स महिंद्रा की नई पिकअप “वीरो” की लांचिंग शीघ्र, पहली बार CV में मिलेगा PV का इंजन

महिंद्रा की नई पिकअप “वीरो” की लांचिंग शीघ्र, पहली बार CV में मिलेगा PV का इंजन

Posted On : 15 September, 2024

महिंद्रा शीघ्र ही बोलेरो और एसयूवी लुक में पेश करेगी “वीरो" पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का एक भाग, महिंद्रा ऑटोमोटिव छोटे वाणिज्यिक वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें महिंद्रा पिकअप, जीतो और सुप्रो रेंज शामिल है। इस रेंज में विभिन्न पिकअप मॉडल शामिल है, जो ग्राहकों की विशेष जरूरतों को पूरा करते हैं। महिंद्रा अब इस रेंज में एक पिकअप वाहन शामिल करने के लिए तैयार है। शीघ्र ही महिंद्रा अपने नए छोटे कमर्शियल वाहन, महिंद्रा “वीरो” पिकअप ट्रक की लॉन्चिग करेगी। बोलेरो और एसयूवी लुक आधारित इस पिकअप वाहन की आधिकारिक लॉन्च 16 सितंबर के आस-पास होने की संभावना है। महिंद्रा कमर्शियल वाहनों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

महिंद्रा वीरो पिकअप कई वेरिएंट में आने की उम्मीद

होमोलॉगेशन दस्तावेजों के अनुसार, महिंद्रा वीरो पिकअप ट्रक टाटा इंट्रा और अशोक लेलैंड दोस्त रेंज जैसे प्रसिद्ध कमर्शियल वाहनों की तरह एक बड़ी पेशकश है। यह श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेगा। वीरो नए डिजाइन और कई वेरिएंट में आने की उम्मीद है। फिलहाल, यह महिंद्रा के मौजूदा छोटे कमर्शियल वाहनों जैसे महिंद्रा जीतो और सुप्रो की तरह फॉरवर्ड कंट्रोल शैली का पालन करता है।

बोलेरो पिकअप और मैक्स रेंज के बीच की खाई को कम करेगा

महिंद्रा वीरो पिकअप ट्रक, महिंद्रा के मौजूदा सीवी सब-ब्रांड में फिट करने के लिए तैयार किया है। वीरो एक नया डिजाइन रखता है और यह महिंद्रा की छोटी वाणिज्यिक वाहन लाइनअप में महिंद्रा बोलेरो पिक-अप और मैक्स रेंज के बीच की खाई को पाटता है। क्योंकि नया महिंद्रा वीरो, बोलेरो पिक-अप और मैक्स के विपरीत फॉरवर्ड कंट्रोल बनावट रखता है। इसमें छोटे टर्निंग रेडियस के साथ बेहतरीन सिटी मैन्युवरेबिलिटी होगी, जो इसे महिंद्रा बोलेरो पिक-अप और मैक्स से अलग खड़ा करेगा। महिंद्रा वीरो पिकअप ट्रक महिंद्रा की कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल तकनीक का सबसे अच्छा संयोजन है। यह भारत में सभी व्यवसायों के सभी उद्देश्यों के लिए एक शक्तिशाली विकल्प का वादा करता है। महिंद्रा वीरो का डिजाइन इसे शहरी व्यवसायों के लिए एक अच्छा पिकअप ट्रक ऑप्शन बनाता है, यह उन ऑपरेटर के लिए उपयुक्त है, जो शहर की संकरी गलियों में चलते है। 

पैसेंजर व्हीकल इंजन वाला महिंद्रा का पहला CV

महिंद्रा वीरो पिकअप के सबसे रोमांचक पहलुओं में से एक इसका हाई-परफॉर्मेंस इंजन है। काफी समय बाद पहली बार, कमर्शियल व्हीकल (CV) में महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल (PV) इंजन का इस्तेमाल कर रहा है। जब से क्लासिक बोलेरो को 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ सब 4 मीटर सेगमेंट में पोर्ट किया गया है, तब से महिंद्रा के पीवी (पैसेंजन व्हीकल) और सीवी (कमर्शियल व्हीकल) के बीच कोई पावरट्रेन शेयरिंग नहीं दिखती है। नए महिंद्रा वीरो पिकअप को 1493 सीसी डीजल इंजन के साथ जोड़ा गया है, जो 3200 आरपीएम पर 59.68 किलोवाट (kW) की पीक पावर देने में सक्षम है। यह संभवत: वहीं इंजन है, जो महिंद्रा बोलेरो और और बोलेरो नियो एसयूवी रेंज में है।

1.5 टन से 1.6 टन तक की पेलोड क्षमता 

होमोलोगेशन दस्तावेज के अनुसार, महिंद्रा वीरो में कई वेरिएंट होंगे। इसकी पेलोड क्षमता 1.5 टन से 1.6 टन तक होगी। लोड बेड साइज वेरिएंट में भी भिन्नता होगी, जिसे  XL और XXL द्वारा दर्शाए जाएगा। साथ ही इसमें अलग-अलग सस्पेंशन है, जिसे SD और HD द्वारा दर्शाया जाता है। महिंद्रा वीरो में डुअल-टोन फ्रंट फ़ेशिया, DEF (डीजल एग्जॉस्ट फ़्लूइड) लेवल इंडिकेटर के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इस सिंग कैब में तीन लोगों के बैठने की जगह होगी। वीरो में गियर सिलेक्टर को डैशबोर्ड पर रखा गया है। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us