Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
16 Apr 2024
Automobile

10 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 महिंद्रा 4 व्हीलर ट्रक : जानें फीचर्स और माइलेज

By Saurjesh Kumar News Date 16 Apr 2024

10 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 महिंद्रा 4 व्हीलर ट्रक : जानें फीचर्स और माइलेज

जानें 10 लाख से कम कीमत वाले महिंद्रा के टॉप 5 फोर व्हीलर ट्रक की खासियत

अगर आप अपने व्यवसाय के लिए एक किफायती ट्रक की तलाश में हैं तो 10 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाला महिंद्रा ये पांच 4 व्हीलर ट्रक आपके लिए बेहद उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। इस पोस्ट में हमने महिंद्रा के उन टॉप 5 फोर व्हीलर ट्रकों की जानकारी प्रदान की है जो बेहद किफायती है और  विश्वसनीय कार्गो परिवहन सेवा प्रदान करते हैं। महिंद्रा के ये ट्रक छोटे पैमाने के व्यवसायों के संचालन और उसकी लाभप्रदता को बढ़ाते हैं और यूजर के बजट हिसाब से ये वाहन लांच किए गए हैं। महिंद्रा के टॉप 5 फोर व्हीलर ट्रक की जानकारी इस प्रकार है: 

1. महिंद्रा जीतो

महिंद्रा जीतो, कंपनी का एक एंट्री-लेवल पिकअप है जो उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और इस वाहन में बेहद अत्याधुनिक इंजन प्रदान किया गया है, जो इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। साथ ही बजट फ्रेंडली होने के कारण यह महिंद्रा 4 व्हीलर ट्रक यूजर के लिए बेहद किफायती है और यह 10 लाख रुपए से कम कीमत में आता है। कॉम्पैक्ट आकार का होने की वजह से महिंद्रा का यह जीतो मॉडल शहरी और ग्रामीण डिलीवरी के लिए एकदम सही है। इसका मजबूत निर्माण और कम परिचालन लागत इसे छोटे और मध्यम व्यवसाय के लिए लाभकारी बनाता है। अधिकांश व्यवसायी ज्यादा मुनाफे के लिए इस पिकअप पर भरोसा करते हैं। महिंद्रा जीतो पिकअप की कीमत 4.29 लाख रुपये और 4.99 लाख रुपये के भीतर है। यह वाहन 670 सीसी की इंजन क्षमता और 16 एचपी की पावर क्षमता के साथ आती है। वहीं इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो यह 1345 किलोग्राम है। इस मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 600 kg है।

2. महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक बेहद लागत प्रभावी है और ज्यादातर छोटे एवं मध्यम स्तर के बिजनेस के लिए परिवहन आवश्यकताओं को पूरी करता है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक की कीमत ₹5.76 लाख और ₹6.28 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा, इस वाहन के फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक की पावर क्षमता 26 एचपी है। इस वाहन की GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1802 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 30 लीटर है। इस मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 900 किलोग्राम है और इसकी माइलेज 23 KMPL है।

3. महिंद्रा बोलेरो कैंपर 

महिंद्रा बोलेरो कैम्पर भारत का एक विश्वसनीय कार्गो कैरियर है जो सस्ती कीमत पर यूजर के लिए उपलब्ध है। 10 लाख से कम कीमत के अंदर आने वाला यह  4 पहिया वाहन कार्गो परिवहन के लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी आकर्षक डिजाइनिंग और उच्च शक्ति इसे खास बनाता है। जबरदस्त इंजन से युक्त यह मिनी ट्रक 9.27 से 9.76 लाख रुपये की कीमत में आता है। इसकी इंजन क्षमता 2523 सीसी है, और इसकी पावर क्षमता 75 एचपी है। वहीं इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो यह 2735 किलोग्राम है। इस वाहन की व्हीलबेस 3014 एमएम है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 1000 किलोग्राम है। वहीं इसकी माइलेज की बात करें तो यह 15.1 KMPL है।

4. महिंद्रा सुप्रो वैन

महिंद्रा का यह सुप्रो वैन कॉम्पैक्ट आकार का है लेकिन  यह विशाल इंटीरियर कार्गो के साथ आता है। इस वाहन में मौजूद ईंधन-कुशल इंजन और इसकी मजबूत निर्माण इसे छोटे एवं मध्यम स्तर के व्यापारियों के लिए  बेहद खास बनाता है। यह वाहन लागत प्रभावी होने के साथ विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। साथ ही इसका उपयोग निर्माण, खनन और एफएमसीजी उत्पादों की डिलीवरी के लिए प्रमुखता से किया जाता है। महिंद्रा सुप्रो वैन की कीमत 5.42 और 5.92 लाख रुपये के बीच है। इसकी इंजन क्षमता 909 सीसी है और इसकी पावर क्षमता 47 एचपी है। वहीं इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2020 किलोग्राम है। इसकी व्हीलबेस 1950 एमएम है और महिंद्रा सुप्रो वैन की माइलेज 19.59 किलोमीटर प्रति लीटर है।

5. महिंद्रा बोलेरो पिक-अप

महिंद्रा बोलेरो पिक-अप भारत के बेहद किफायती पिकअप में से एक है, जो आपके बजट के हिसाब से शानदार साबित हो सकता है। महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 10 लाख से कम कीमत में आने वाला बेहद लागत प्रभावी विकल्प है, जिससे यह छोटे व्यवसाय के बीच बेहद प्रसिद्ध हुआ है। छोटे व्यवसायों के लिए यह पिकअप शीर्ष विकल्प में से एक है। महिंद्रा बोलेरो पिक-अप की कीमत 8.85 और 8.94 लाख रुपये की रेंज में है। इस पिकअप की इंजन क्षमता 2523 सीसी है और इसकी पावर क्षमता 75 एचपी है। वहीं इसकी व्हीलबेस 3014 एमएम और पेलोड कैपेसिटी 1015 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 57 लीटर है। महिंद्रा बोलेरो पिक-अप की माइलेज 13 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us