Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
13 Mar 2023
Automobile

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट : जबरदस्त रेंज वाला कंपन और शोर मुक्त थ्री व्हीलर

By News Date 13 Mar 2023

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट : जबरदस्त रेंज वाला कंपन और शोर मुक्त थ्री व्हीलर

जानें, ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में तेजी से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से तंग आकार अब लोगों ने पर्सनल से लेकर कमर्शियल तक में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का उपयोग करना तेज कर दिया है। देश में एक के बाद एक कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक सीवी पेश कर रही है। इन्हीं में से एक भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहचाने जाने वाली OSM (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) ने देश में अपने कई कार्गो थ्री व्हीलर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने हमेशा ही किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स और बेस्ट माइलेज वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को निर्मित किया है। अब इसी श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपना ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर पेश किया है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

ओमेगा सेकी मोबिलिटी के इस थ्री व्हीलर में आपको बैटरी से चलने वाली एक मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलती है। ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 45 KMPH है। इसके अलावा OSM अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 3 से 4 घंटे का समय लगता है। कंपनी के इस ई थ्री व्हीलर में आपको डे केबिन देखने को मिलता है जिसमें काफी अच्छा स्पेस दिया गया है। रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर में केवल आपको ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है।

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर के फीचर्स

OSM Rage Plus Frost 3 Wheeler में आपको Handle bar type स्टीयरिंग के साथ Automatic ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर को 1660 MM लंबाई, 1474 MM चौड़ाई और 1400 MM ऊंचाई के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको NO VIBRATION और NO NOISE मिलती है, जिससे की चलने पर यह व्हीकल कंपन और शोर मुक्त रहता। इसे आप घर में भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। ओएसएम अपने इस थ्री व्हीलर के साथ 3 साल और 80,000 किलोमीटर की वारंटी प्रदान करती है।

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर का प्राइस

ओमेगा सेकी मोबिलिटी शुरूआत से ही अपने शानदार फीचर्स वाले वाहनों को किफायती कीमत में लॉन्च करती आई है। Omega Seiki Mobility ने अपने इस ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की कीमत अभी जारी नहीं की है।

ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है।

Q.2 ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

Q.3 ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर का चार्जिंग टाइम क्या है?
Ans ओएसएम के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

Q.4 ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर की सीट क्षमता क्या है?
Ans ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट थ्री व्हीलर में केवल ड्राइवर के लिए सीट देखने को मिलती है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us