Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
21 अगस्त 2023

ओएसएम विक्टर Vs महिंद्रा ट्रेओ जोर - संपूर्ण तुलना

By News Date 21 Aug 2023

ओएसएम विक्टर Vs महिंद्रा ट्रेओ जोर - संपूर्ण तुलना

ओएसएम विक्टर और महिंद्रा ट्रेओ जोर 3-व्हीलर की संपूर्ण तुलना

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से तंग आकर अब लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। पर्सनल से लेकर कमर्शियल वाहनों तक इनका इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। भारत में वाहन निर्माताओं ने अपने बैटरी से चलने वाले एक से बढ़कर वाहन लॉन्च किए हैं, जो बेस्ट रेंज के साथ साथ बिजनेस को भी प्रॉफिटेबल बनाते हैं। ट्रक जंकशन के इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए कमर्शियल मार्केट के 2 सबसे पॉपुलर ओएसएम विक्टर और महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की संपूर्ण तुलना लेकर आए हैं। दोनों ही 3 व्हीलर बैटरी से संचालित है और इनका उपयोग लोडिंग के लिए किया जाता है। आइये ओएसएम विक्टर और महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की कंप्लीट कंपेरिजन से जानें आपके लिए कौनसा थ्री होने वाला है प्रॉफिटेबल।

जाने परफॉर्मेंस में कौनसा थ्री व्हीलर है आगे

यदि हम इन इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स की परफॉर्मेंस के बीच तुलना करें, तो ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर में आपको शक्तिशाली मोटर देखने को मिल जाती है, जो 12.8 हॉर्स पावर और 430 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में 7.37 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली Advanced IP67 rated electric मोटर आती है, जो 10 हॉर्स पावर जनरेट करती है और इसकी अधिकतम टॉर्क 42 NM है। ओएसएम के इस लोडिंग थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 47 KMPH रखी गई है। जबकि महिंद्रा थ्री व्हीलर 50 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आता है।

पेलोड कैपेसिटी और रेंज की संपूर्ण तुलना

यदि इन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की पेलोड क्षमता और रेंज की बात करें, तो ओएसएम के इस थ्री व्हीलर में आपको 450 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है। वहीं महिंद्रा का यह कार्गो थ्री व्हीलर 550 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है। ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 960 किलोग्राम है। जबकि महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर 995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। यदि हम इनकी रेंज की बात करें, तो ओएसएम के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर तक की रेंज देखने को मिल जाती है। जबकि महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक चल सकता है। ओएसएम के इस थ्री व्हीलर को 0 से 100% चार्ज करने के लिए 6 घंटे का समय लगता है। वहीं महिंद्रा के इस 3 व्हीलर को मात्र 3 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

जाने डायमेंशन और बॉडी में तुलना

ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर को 3200 MM लंबाई, 1470 MM चौड़ाई और 2070 MM ऊंचाई के साथ 2120 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर को 3100 MM लंबाई, 1460 MM चौड़ाई और 1762 MM ऊंचाई के साथ 2216 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। ओएसएम के इस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 MM रखा गया है। वहीं महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर 123 MM ग्राउंड क्लीयरेंस में आता है। दोनों ही इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सामने से देखने पर एक जैसे लगते हैं और इनके फ्रंट में मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर आते हैं। दोनों ही थ्री व्हीलर ड्यूल हेडलाइट्स में आते हैं और इनमें स्टाइलिश इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

जानें, कौनसा है सस्ता थ्री व्हीलर कंपेयर

OSM ने अपने इस ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 5 लाख से 5.60 लाख रुपये रखा है। वहीं Mahindra & Mahindra का महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर 3.13 लाख से 3.48 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस में आता है। यदि आपने भी इनमें से किसी एक थ्री व्हीलर को पंसद कर लिया और इसे फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और प्राइस

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में आपको 3 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/फ्लैट बेड ₹ 3.13 - 3.46 लाख
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/डिलीवरी वैन ₹ 3.13 - 3.46 लाख
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/पिकअप ₹ 3.13 - 3.46 लाख


वहीं ओएसएम विक्टर थ्री व्हीलर में आपको कोई भी वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks