user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे डीएक्स vs महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा

Posted On : 03 January, 2023

पियाजियो आपे डीएक्स vs महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा-जाने ज़्यादा मुनाफा वाला ऑटो रिक्शा 

कम से कम इंवेस्टमेंट और सीमित पूंजी से शुरू होने वाले ऑटो व्यवसाय में आपको जोरदार कमाई हो सकती है। भारत में दो ऐसे ऑटो रिक्शा निर्माता कंपनियां हैं जो अपने बेस्ट प्रोडक्ट के बल पर ऑटो बाजार में अपनी सफल मार्केटिंग का झंडा गाडे हुए हैं। इनमें पियाजियो (Piaggio) व्हीकल्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra) का कंपनी मुख्य हैं। इनके थ्री व्हीलर यूनिक फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। पियाजियो आपे डीएक्स (Piaggio Ape DX) ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा ऑटो (Mahindra Alfa) आधुनिकतम तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित हैं। इनमें पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा  753 kg और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा 835 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। वहीं पियाजियो की माइलेज 30 kmpl है जबकि महिंद्रा अल्फा थ्री व्हीलर 28.9 kmpl माइलेज प्रदान करता है। वहीं पियाजियो आपे डीएक्स  का इंजन 10.6 हॉर्स पावर और महिंद्रा अल्फा ऑटो 9 हॉर्स पावर प्रदान करता है। इसके अलावा इन दोनो ऑटो रिक्शा की अन्य स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि को लेकर यहां ट्रक जंक्शन पर इनकी कंपेयरिंग की जा रही है। इनमें जो भी आपको बढिया थ्री व्हीलर लगे उसे अवश्य खरीदें।

इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशंस की तुलना

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा इन दोनों के इंजन की तुलना की जाए तो पियाजियो आपे डीएक्स में फोर्स एयरकूल्ड इंजन है, यह 18.7 NM टॉर्क जनरेट करता है वहीं महिंद्रा अल्फा ऑटो में फोर स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर के साथ वाटर कूल्ड इंजन है। इसमें 23.5 NM का टॉर्क बनता है। इन दोनो ही ऑटो रिक्शा के इंजनों में बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का विकल्प आता है। इसके अलावा पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 1920 एमएम है जबकि महिंद्रा अल्फा ऑटो का व्हीलबेस 2005 एमएम है। पियाजियो आपे डीएक्स  का कर्ब वेट 453 kg है जबकि महिंद्राअल‌्फा ऑटो का कर्ब वेट 515 kg है।  इसी तरह पियाजियो आपे डीएक्स  का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है वहीं महिंद्रा अल्फा ऑटो का जीसी 170 एमएम है। इसके अलावा पियाजियो आपे डीएक्स  का फ्यूल टैंक 20.6 लीटर का है जबकि महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा 10.5 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आता है। माइलेज में महिंद्रा अल्फा ऑटो से पियाजियो आपे डीएक्स  आगे है। इसकी शानदार माइलेज 30  kmpl है और महिंद्रा अल्फा ऑटो की माइलेज 20.9  kmpl है।

केबिन निर्माण और इंटर फीचर्स

केबिन के हिसाब से कंपेयर करने पर आप पाएंगे कि पियाजियो आपे डीएक्स  में बॉडी केबिन है। इसे फुल्ली बिल्ट ऑप्सन व्हीलर के साथ पेश किया गया है। वहीं महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा का केबिन डे केबिन के रूप में है। इन दोनो ही ऑटो में ड्राइवर सीट स्टैंडर्ड साइज में है वहीं ड्राइवर इनफोर्मेशन डिस्प्ले मिलता है। दोनो ड्राइवर सीट के अलावा 3-3 पैसेंजर सीटों के साथ आते हैं। इनमें पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा में 12 वोल्ट-डीसी, 50 एएच और महिंद्रा अल्फा ऑटो में 12 वोल्ट, 50 एएच की बैटरी मिलती है।महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के अलावा ऑटो एडजस्टर के साथ डुअल सर्किट इंटरनल एक्सपैंडिंग टाइप हाइड्रोलिक ब्रेक आते हैं। वहीं पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक हैं।

गियरबॉक्स और सस्पेंशन

पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है,इसमें हैंडल बार है। यह ऑटो Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Helical Compression Spring with Damper फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Rubber Compression Spring with Damper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।
दूसरी ओर महिंद्रा अल्फा  ऑटो रिक्शा का स्टीयरिंग 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ आता है। इसमें भी हैंडल बार है। इसमें काइल सि्प्रंग हाइड्रोलिक शॉक एब्जार्बरविद एंटी ड्राइव लीडिंग लिंक फ्रंट सस्पेंशन और स्विंगिंग आर्म, हाइड्रोलिक शॉक एब्जार्बर के साथ रियर सस्पेंशन है।

कीमत कंपेयरिंग

पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 3.50 लाख रुपये से 3.55 लाख रुपये है जबकि महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.88 लाख से 2.89 लाख रुपये तक है। यदि आपने इन में से किसी एक व्हीकल को अपनी जरूरत व सुविधा के अनुसार पंसद कर लिया है तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते है।

पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल इस प्रकार हो सकते हैं?

सवाल-1. पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा में कौनसा सस्ता है?
जवाब-इन दोनों में महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा सस्ता है जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.88 लाख से 2.89 लाख रुपये है, जबकि पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा का प्राइस 3.50 - 3.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

सवाल- 2. पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा 753 kg और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा 835 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-3. महिंद्रा अल्फा ऑटो और पियाजिया आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा की माइलेज बताइए?
 जवाब- महिंद्रा अल्फा ऑटो की माइलेज 28.9 kmpl है जबकि पियाजियो आपे डीएक्स  ऑटो रिक्शा की माइलेज 30kmpl है।

सवाल-4. पियाजियो आपे डीएक्स  और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा के इंजन से कितनी पावर मिलती है?
जवाब- पियाजियो आपे डीएक्स  का इंजन 10.6 हॉर्स पावर और महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा का इंजन 9 हॉर्स पावर प्रदान करता है।

सवाल 5.  पियाजियो आपे डीएक्स और महिंद्रा अल्फा ऑटो में कितना टॉर्क जनरेट होता है?
जवाब- पियाजियो आपे डीएक्स  में 18.7 NM और महिंद्रा अल्फा में 23.5 NM का टार्क जनरेट होता है।

सवाल-6 पियाजियो आपे डीएक्स एवं महिंद्रा अल्फा ऑटो रिक्शा की ड्राइवर सीट की क्या मुख्य विशेषता है?
जवाब- इन दोनो ही ऑटो रिक्शा की ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है?

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us