Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
22 नवंबर 2023

145Km की रेंज में लॉन्च हुआ यह ई-ऑटो रिक्शा, प्राइस मात्र ₹3.46 लाख

By News Date 22 Nov 2023

145Km की रेंज में लॉन्च हुआ यह ई-ऑटो रिक्शा, प्राइस मात्र ₹3.46 लाख

न्यू टेलीमैटिक्स 2.0 के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ पियाजियो ई-ऑटो रिक्शा

पियाजियो व्हीकल्स ने तमिलनाडु में अपने नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स को लॉन्च किया है। कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स तमिलनाडु राज्य परिवहन प्राधिकरण से अप्रूवल प्राप्त करने वाला पहला पियाजियो थ्री व्हीलर यात्री इलेक्ट्रिक वाहन बन गया है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में नए पियाजियो आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत जानें।

न्यू पियाजियो ऑटो रिक्शा बारामती फैक्ट्री में हुआ तैयार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पियाजियो की बारामती फैक्ट्री में एक पूरी तरह से महिला टीम द्वारा तैयार किया गया, आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स से अंतिम मील यात्री परिवहन को फिर से परिभाषित करने की उम्मीद है, इसे स्थिरता, बढ़ी हुई ड्राइविंग रेंज और लागत प्रभावशीलता पर ध्यान देने के साथ बनाया जा रहा है। पियाजियो व्हीकल्स के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्राफी और श्री अमित सागर द्वारा अनावरण किया गया।

पियाजियो के इस नए ई-ऑटो रिक्शा में टेलीमैटिक्स 2.0

पियाजियो के इस नए इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 145 किलोमीटर की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आप इस ऑटो रिक्शा की मदद से लंबे सफर को बिना रुकावट के पूरा कर सकते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 12-इंच के टायर आते हैं, जो बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और 20 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी प्रदान करते हैं। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा की खास विशेषता इसकी बैटरी परफॉर्मेंस है, जो इसे औरों से अलग बनाती है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स एनई मैक्स ऑटो रिक्शा में रेंज की चिंता को दूर करने के लिए, वाहन में 5 किमी तक की रिजर्व रेंज मिल जाती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको टेलीमैटिक्स 2.0 देखने को मिल जाता है, जिससे ड्राइवर को नेविगेशन में आसानी हो जाती है। पियाजियो का अपने इस ऑटो रिक्शा के साथ कहना है कि इस थ्री व्हीलर में ड्राइविंग के दौरान बेहतर दृश्यता और नियंत्रण प्रदान करने के लिए सीट की ऊंचाई को भी एडजस्ट किया जा सकता है।

बेहतर रेंज, ग्रेडेबिलिटी और लोडिंग क्षमता

पियाजियो व्हीकल्स के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्रैफ़ी ने कहा, “हम चेन्नई में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इंडस्ट्री का पहला इलेक्ट्रिक वाहन, आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स पेश करते हुए रोमांचित हैं। इंजीनियरों और R&D की हमारी प्रतिभाशाली टीम ने बेहतर रेंज, ग्रेडेबिलिटी और लोडिंग क्षमता के माध्यम से ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वामित्व की प्रतिस्पर्धी कुल लागत प्रदान करने के लिए नए आपे ई-सिटी एफएक्स मैक्स को डिजाइन किया है।

शोर रहित और शून्य उत्सर्जन

पियाजियो व्हीकल्स, ईवीपी-कमर्शियल व्हीकल्स, अमित सागर ने कहा है कि,  “आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स ऑटो रिक्शा तमिलनाडु राज्य के पैसेंजर व्हीकल परिदृश्य को बदल देगा। यह एक लंबी रेंज प्रदान करता है, एक्सीलेंट टोटल कॉस्ट ऑफ़ ओनरशिप, आरामदायक और सुविधाजनक है और सबसे महत्वपूर्ण यह ऑटो रिक्शा ध्वनिरहित और शून्य उत्सर्जन उत्पन्न करता है।”

पियाजियो आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स का प्राइस

भारत में Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 3,46,240 रुपये रखा है। यदि आप भी इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना रहे है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप अपने बजट के अनुसार पियाजियो आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स ऑटो रिक्शा को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us