user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो व्हीकल्स ने 2023 में लगभग 26,000 इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर वाहन बेचे

Posted On : 27 October, 2023

तमिलनाडु में लॉन्च हुआ पियाजियो Ape E-city FX NE Max थ्री व्हीलर

इटालियन व्हीकल निर्माता पियाजियो एंड सी. एसपीए की सहायक कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस साल यानी वर्ष 2023 में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की लगभग 26,000 यूनिट्स को बेचा हैं। जबकि पिछले साल कंपनी ने मात्र 12,000 यूनिट्स की ही रिटेल बिक्री की थी। इसकी जानकारी पियाजियो के कमर्शियल वाहनों के कार्यकारी उपाध्यक्ष, अमित सागर ने दी है। साथ ही कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री व्हीलर भी लॉन्च किया है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में पियाजियो के इस नए यात्री इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के फीचर्स जानें।

3.46 लाख में Ape E-city FX NE Max लॉन्च

पियाजियो व्हीकल्स ने तमिलनाडु में अपना 3 व्हीलर पैसेंजर EV - Ape E-city FX NE Max को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.46 लाख रुपये रखी है। पियाजियो के यात्री थ्री व्हीलर रेंज में यह एक नया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने इस बैटरी ऑटो रिक्शा को 145 किलोमीटर की रेंज के साथ पेश किया है। अमित सागर ने इस ऑटो रिक्शा की लॉन्चिंग पर संवाददाताओं से कहा है कि, "हम आज न केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं, हम एक मानसिकता लॉन्च कर रहे हैं, हम यात्रा का एक नया तरीका लॉन्च कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, तमिलनाडु में आपको एक अलग तरह का तिपहिया वाहन दिखेगा और इस वाहन को चलाने की लागत 0.50 पैसे प्रति किलोमीटर है।

भारत में लगभग 26,000 यूनिट्स बेची गई

कार्यकारी उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि, कंपनी ने पूरे भारत में लगभग 26,000 यूनिट्स बेची हैं। पिछले साल कंपनी ने करीब 12,000 यूनिट्स की रिटेल बिक्री की थी। उन्होंने कहा, पियाजियो व्हीकल्स ने लॉन्च के बाद पूरे तमिलनाडु में 11 डीलरशिप नेटवर्क नियुक्त किए हैं। बता दें, नए आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स में 12 इंच का टायर आते है जो बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करता है। कंपनी की ईवी रेंज को पूरी तरह से महाराष्ट्र में पुणे के पास बारामती में कंपनी की फैक्ट्री में एक महिला टीम द्वारा असेंबल किया जाता है।

ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया डिज़ाइन

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी, डिएगो ग्राफी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, "हम चेन्नई में पैसेंजर्स व्हीकल सेगमेंट में उद्योग की पहली ईवी, आपे ई-सिटी एफएक्स एनई मैक्स पेश करते हुए व्याकुल हैं। यह वाहन टिकाऊ और किफायती शहरी गतिशीलता के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसे हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो न केवल परिवहन का एक स्वच्छ और हरा-भरा तरीका प्रदान करता है, बल्कि उनके समग्र यात्रा अनुभव को भी बढ़ाता है।" उन्होंने आगे कहा कि, मोबिलिटी के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पियाजियो व्हीकल्स वैकल्पिक ईंधन को अपनाने और ग्राहकों की हर जरूरत के लिए ईंधन-अज्ञेयवादी समाधान प्रदान करने में भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us