user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा : 30 Kwh बैटरी क्षमता वाला दमदार ऑटो रिक्शा

Posted On : 15 March, 2023

जानें, सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

अगर आप भी कम लागत में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपके लिए ऑटो रिक्शा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भारत में सार्वजनिक परिवहन के रुप में ऑटो रिक्शा शहरों, कस्बों और गांवों में एक मजबूत विकल्प बनता दिख रहा है। इन्हें खरीदना आसान होता है साथ ही इन्हें ऑपरेट करना भी काफी सरल है। अगर आपको एक कम दाम के साथ बेहतर मजबूती में आने वाले ऑटो रिक्शा की तलाश है तो आज ट्रक जंक्शन का यह आर्टिकल आप ही के लिए है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई ऑटो रिक्शा मौजूद है लेकिन अगर हम किफायती कीमत के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में आने वाले ऑटो रिक्शा की बात करें, तो इसमें सबसे पहले सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा का नाम आता है। सारथी कंपनी का यह ऑटो रिक्शा बैटरी द्वारा संचालित है, जिसका प्राइस भी काफी कम है। चलिए जानें, सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत.

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

सारथी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 30 Kwh बैटरी क्षमता वाली 3000 Watts AC Motor देखने को मिलती है। सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 50 KMPH रखी गई है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 350 किलोग्राम है। सारथी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में आपको काफी अच्छी रेंज देखने को मिल जाती है। इस ऑटो रिक्शा को फुल चार्ज करने के लिए 4 से 5 घंटे का समय लगता है। सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा में 60V 135 AH वाली बैटरी देखने को मिल जाती है। सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा को 2600 MM लंबाई, 1300 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 1980 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस बैटरी ऑटो रिक्शा को काफी बेहतर लुक में डिजाइन किया है, पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा के फीचर्स

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको Handle bar type स्टीयरिंग के साथ Automatic ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Both Disk ब्रेक्स आते है। सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा में आपको Driver Info Display भी देखने को मिल जाती है जिसमें गाड़ी की सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिल जाती है जिसमें सिंगल वाइपर लगा हुआ है। सारथी कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 145-70 R12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए है।

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में शानदार परफॉर्मेंस और बेस्ट रेंज वाले वाहनों के लिए पहचाने जाने वाली सारथी कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की कीमत भी कम रखी है। Saarthi ने अपने इस सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 3.60 लाख से 3.65 लाख रुपये रखा है। अगर आपने भी इस ऑटो रिक्शा को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा के वेरिएंट और कीमत

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
सारथी शावक ई ऑटो 4-सीटर/इलेक्ट्रिक 350 ₹ 3.60 - 3.64 लाख

सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा से जुड़े FAQ!

Q.1 सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा की कीमत क्या हैं?
Ans भारत में सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख से 3.65 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा की सीट क्षमता क्या हैं?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है।

Q.3 सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या हैं?
Ans सारथी के इस बैटरी ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 350 किलोग्राम है।

Q.4 सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या हैं?
Ans सारथी शावक ई ऑटो रिक्शा को 1980 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us