Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
08 Dec 2022
Automobile

शेनु अग्रवाल अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ नियुक्त

By News Date 08 Dec 2022

शेनु अग्रवाल अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ नियुक्त

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड से अशोक लेलैंड में शामिल हुए शेनु से कंपनी को बड़ी उम्मीद

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी अशोक लेलैंड ने गुरुवार को शेनु अग्रवाल को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। शेनु अग्रवाल को एमडी और सीईओ नियुक्त करने के पीछे कंपनी का विजन अशोक लेलैंड को विश्व की टॉप 10 कमर्शियल व्हीकल कंपनियों में शामिल करना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अग्रवाल कार्यभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर टॉप 10 वाणिज्यिक वाहन कंपनियों में शामिल होने के हमारे दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी के लिए टेक्नोलॉजी डवलपमेंट, ग्रोथ और भविष्य की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

सभी हितधारकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे

अशोक लेलैंड में एमडी और सीईओ बनने से पहले शेनु अग्रवाल एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड में प्रेसीडेंट रहे हैं। वे सात साल से अधिक समय तक एग्री बिजनेस के चीफ एक्जीक्यूटिव रहे हैं। एस्कॉर्ट्स में डिजाइन, क्वालिटी और मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल स्टैंडर्ड की शुरुआत करने के लिए उन्हें जाना जाता है। अशोक लेलैंड में अपनी नियुक्ति पर शेनु अग्रवाल ने कहा कि मैं अशोक लेलैंड का हिस्सा बनकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अशोक लेलैंड के विश्व स्तर पर टॉप 10 सीवी निर्माताओं में शामिल होने के विजन को तेजी से हासिल करने के लिए सभी हितधारकों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

शेनु के नेतृत्व में और मजबूत होगी कंपनी : धीरज हिंदुजा

अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने शेनु अग्रवाल को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शेनू का प्रसिद्ध व्यापारिक समूह के एक लीडर के रूप में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है और वह एक ऑलराउंडर है, जिसने कई विषयों में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि विश्वसनीयता पर हमारा ध्यान, वैश्विक स्तर हासिल करने की महत्वाकांक्षा, और अशोक लेलैंड में हितधारकों की वैल्यू को बढ़ाने की हमारी निरंतर खोज, शेनु के नेतृत्व में और मजबूत हो जाएगी। कंपनी उनके नेतृत्व में जल्द ही मोबिलिटी क्षेत्र में नए मुकाम बनाएगी।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us