user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

सुपर इको वज्रा ई रिक्शा : सिर्फ ₹75000 रुपए में बेहतरीन कार्गो ई-रिक्शा

Posted On : 06 January, 2024

जानें सुपर इको वज्रा ई रिक्शा की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता

छोटी दूरी के कार्गो परिवहन यानी माल ढुलाई के लिए अब अक्सर लोग कार्गो थ्री व्हीलर पसंद कर रहे हैं। लोग कम से कम रेट पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। सुपर इको वज्रा ई रिक्शा भी एक ऐसा ही कार्गो वाहन है जो ज्यादा से ज्यादा लोगों की कमाई का साधन बनी है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बेहद कम कीमत में आता है। यही कारण है कि वैसे लोग जिनके पास पूंजी का अभाव है लेकिन अपना रोजगार करना चाहते हैं, वह इस थ्री व्हीलर के माध्यम से सामानों की आवाजाही कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। सुपर इको वज्रा ई रिक्शा मात्र 75000 रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम सुपर इको के वज्रा ई रिक्शा के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत, लाभ एवं उपयोगिता की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है सुपर इको वज्रा ई रिक्शा की खासियत?

मात्र 75000 रुपए के एक्स शोरूम कीमत से शुरू होने वाली इस कार्गो ई रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत अधिकतम  87 हजार रुपए तक हो सकती है। बता दें कि यह 3 व्हीलर, वाहन मालिकों को अच्छी कमाई देने में सक्षम है। यह वाहन प्रति चार्ज 100 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है, जो प्रति दिन की अच्छी कमाई के लिए शानदार है। इस वाहन के जरिए ई-कॉमर्स उत्पादों की डिलीवरी, दुकानों से ग्राहकों तक सीधी होम डिलीवरी एवं अन्य जरूरी उत्पादों के लिए छोटी दूरी का परिवहन आदि किया जा सकता है। इस वाहन की कुछ अन्य खासियत इस प्रकार है।

  • इस वाहन का व्हीलबेस 2145 mm है

  • यह कार्गो ई-रिक्शा अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है

  • इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 659 किलोग्राम है

  • यह 3 व्हीलर वाहन है

  • इसमें 48V की बैटरी दी गई है

क्यों खरीदें सुपर इको वज्रा ई रिक्शा?

अगर आप छोटे व्यापारी हैं और अपने व्यापारिक जरूरत के सामानों के परिवहन के लिए अथवा स्वरोजगार के लिए यह सुपर इको वज्रा ई रिक्शा खरीद सकते हैं। यह वाहन बहुत कम कीमत में आता है। आप इसे फाइनेंस पर भी ले सकते हैं। 80% लोन मिलने पर आप इसे मात्र 15 हजार रुपए के डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस तरह आप बेहद आसान मासिक किश्तों में लोन की भरपाई कर सकते हैं।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप यह बेहतरीन 3 व्हीलर कार्गो खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पेज पर आप इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। यह कार्गो आकर्षक ऑफर के साथ बाजार में उपलब्ध है। अगर आप इस वाहन पर ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इस तरह आप इस 3 व्हीलर व्हीकल पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त आप इस वाहन को 80% तक फाइनेंस पर प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक करें और फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us