Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
30 Jan 2023
Automobile

टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप : स्मार्ट फीचर्स से आप भी रहें स्मार्ट

By News Date 30 Jan 2023

टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप : स्मार्ट फीचर्स से आप भी रहें स्मार्ट

जानें, टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी

देश में किसी भी बड़ी वस्तु या फिर ज्यादा सामान को लाने ले जाने के लिए सड़क परिवहन का उपयोग किया जाता है। यदि आप भी अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर आप पहले से कारोबारी है। परंतु डेली आपको भारी सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करने के साथ - साथ हजारों रूपये भी खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आपको एक पिकअप की आवश्यकता हो सकती है। आपको बता दें, पिकअप का दूध, कृषि उपज, फल और सब्जियां, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, पार्सल/कूरियर, कंटेनर, खानपान, FMCG, हार्डवेयर, सीमेंट, LPG सिलेंडर, कैश वैन और निर्माण कार्य के साथ साथ कई अन्य कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई पिकअप मौजूद है, लेकिन यदि हम बेहतरीन फीचर्स, ज्यादा पेलोड क्षमता और कम कीमत में आने वाले पिकअप की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का आता है। आपको बता दें, टाटा मोटर्स का यह पिकअप काफी अच्छे पेलोड और शानदार माइलेज के साथ आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की बात करेंगे।

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 3 सिलेंडर और 1.2L bi-fuel engine इंजन दिया गया है जो 58/52 हॉर्स पावर को जेनरेट करता है। टाटा के इंट्रा सीरीज वाले पिकअप की अधिकतम टॉर्क 106 एनएम है। इस पिकअप में आपको 110/35 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। इसके पेलोड और जीवीडब्ल्यू की बात की जाएं, तो टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप में 1000 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और 2295 किलोग्राम इसका जीवीडब्ल्यू मिलता है। इस पिकअप के साथ टाटा मोटर्स 15 - 17 kmpl (Petrol) माइलेज और  CNG टैंक के Full Fill होने पर 300 से 800 km की रेंज देने का दावा करता है। इसके शानदार माइलेज के साथ आपकी कमाई दोगुनी होने लगती है।

टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप का बॉडी लुक

Tata Motors के इस पिकअप का काफी बेहतरीन लुक रखा गया है, पहली नजर में देखने पर ही लोग इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ 2 वाइपर देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट में दो काफी बड़ी हैड लाइट दी गई है, जिसके साथ में इंडिकेटर्स भी लगे हैं। टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप को 4460 एमएम लंबाई, 1692 एमएम चौड़ाई और 1921 एमएम ऊंचाई के साथ 2450 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस पिकअप में 4 चक्के आते हैं जिसमें 165 R14 LT 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। कंपनी के इस पिकअप में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट देखने को मिलती है।

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप के फीचर्स

टाटा Intra V20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप में आपको EPAS - Column mounted Electric power assisted stg system स्टीयरिंग के साथ GBS 65, 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। टाटा के इस पिकअप को Semi-elliptical leaf spring फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप Eco Mode Switch और Gear Shift Advisor के साथ में देखने को मिलता है। इस पिकअप में Connectivity के लिए काफी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्मार्ट पिकअप बनाते हैं।

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का प्राइस

टाटा मोटर्स भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम दाम में लेटेस्ट टेकनोलॉजी वाले वाहनों को लॉन्च करने के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी है। Tata Motors ने अपने टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इसे खरीदने का मन लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का प्राइस क्या है?
Ans भारत में टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 15 से 17 kmpl (Petrol) माइलेज और CNG टैंक के Full Fill होने पर 300 से 800 km की रेंज देखने को मिलती है।
 
Q.3 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप की पेलोड क्षमता 1000 किलोग्राम है।
 
Q.4 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans टाटा मोटर्स के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है।
 
Q.5 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी20 Bi Fuel (CNG+Petrol) पिकअप को 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us