Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
24 फरवरी 2023

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 : जानें कौनसा पिकअप है अधिक प्रॉफिटेबल

By News Date 24 Feb 2023

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 : जानें कौनसा पिकअप है अधिक प्रॉफिटेबल

टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में तुलना

अगर आप भी किसी ऐसे व्हीकल की तलाश में है जिसकी मदद से आप कम लागत में अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें, तो आपके लिए पिकअप सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। पिकअप बड़े ट्रक के मुकाबले सस्ते आते हैं और इनमें काफी अच्छा माइलेज भी मिल जाता है। इनका छोटा साइज होने की वजह से शहरी इलाकों में डिलीवरी के लिए अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। पिकअप के जरिए आप खुद का दूध, कृषि उपज, फल और सब्जियां, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, पार्सल/कूरियर, कंटेनर, खानपान, FMCG , हार्डवेयर, सीमेंट, LPG सिलेंडर, कैश वैन और निर्माण कार्य के साथ साथ कई अन्य कामों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कई पिकअप मौजूद है लेकिन आज हम देश के दो सबसे पॉपुलर टाटा इंट्रा वी30 पिकअप और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के सस्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

देश के यदि हम इन दो मोस्ट पॉपुलर पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में 4 सिलेंडर और 1496 cc डीआई इंजन दिया गया है जो 70 हॉर्स पावर जनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 140 एनएम है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर डीजल बीएस VI कॉम्पलिएंट इंजन मिलता है जो 70 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 190 एनएम है। टाटा के इस पिकअप में 35 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इंट्रा V30 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है। वहीं बड़ा दोस्त i2 पिकअप की पेलोड क्षमता 1425 किलोग्राम और 2880 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। यदि हम इन दोनों पिकअप के माइलेज की तुलना करें, तो टाटा के इस पिकअप में 14 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप का माइलेज 13 से 15 kmpl है। दोनों ही पिकअप 80 kmph की अधिकतम स्पीड के साथ आते हैं।

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का बॉडी लुक

अगर हम इन दोनों पिकअप के लुक का कम्पेरिजन करें, तो देखने में दोनों ही पिकअप एक जैसे ही लगते हैं। दोनों कंपनियों ने अपने इन पिकअप का लुक काफी आकर्षक रखा है, पहली नजर में देखने पर हर कोई व्यक्ति इन्हें पसंद कर लेता है। दोनों पिकअप के फ्रंट में एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिलते हैं। इनके फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर आते हैं। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप को 4460 एमएम लंबाई, 1692 एमएम चौड़ाई और 1930 एमएम ऊंचाई के साथ 2450 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप 4818 एमएम लंबाई, 1842 एमएम चौड़ाई, 2056 एमएम ऊंचाई और 2510 एमएम व्हीलबेस के साथ आता है। इन दोनों ही पिकअप में 4 चक्के आते हैं, लेकिन इनके टायरों के साइज अलग अलग है। इंट्रा V30 पिकअप में 185 R14 14 इंच के फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। वहीं बड़ा दोस्त i2 पिकअप 195 R15 LT (Tubeless) फ्रंट और रियर टायर में आता है। टाटा का यह पिकअप ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट में आता है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है।

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के फीचर्स

टाटा और अशोक लेलैंड के यदि हम इन पिकअप के फीचर्स की तुलना करें, तो टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में Electric Power Steering के साथ GBS 65 ,5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में Power Steering के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। टाटा इंट्रा पिकअप में Single Plate Dry Friction Diaphragm Type क्लच देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में 240 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated क्लच आता है। इंट्रा पिकअप Manual ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं बड़ा दोस्त पिकअप में Manual Synchromesh ट्रांसमिशन दिया गया है। टाटा के इस पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum Brakes देखने को मिलते हैं। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted brakes Disc/Drum ब्रेक्स आते है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप semi-elliptical 5-Leaf Springs फ्रंट सस्पेंशन और semi-elliptical 8-Leaf Springs रियर सस्पेंशन में आता है। वहीं अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप को Parabolic suspension with double acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf suspension with double acting shock absorber रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है।

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का प्राइस

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सालों से अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत वाले वाहनों को लॉन्च करता आया है। देश में इन दोनों ही कंपनियों के वाहनों का बड़ी संख्या में उपयोग किया जाता है। Tata Motors ने अपने टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद किसी एक पिकअप को पसंद कर लिया और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माधयम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में वेरिएंट और कीमत

टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी नॉन एसी 2565 ₹ 8.11 - 8.25 लाख
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी एसी 2565 ₹ 8.11 - 8.44 लाख
टाटा इंट्रा वी30 2450 / हाई डेक बॉडी 2565 ₹ 8.11 - 8.38 लाख

 

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त I2 एफएसडी/2510 2880 ₹ 8.72 - 9.25 लाख

टाटा इंट्रा वी30 VS अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 में सबसे सस्ता पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों पिकअप में सबसे सस्ता टाटा इंट्रा वी30 पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 में ज्यादा माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में अधिक माइलेज वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप है, इसमें 13 से 15 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 में अधिक पेलोड क्षमता वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों पिकअप में अधिक पेलोड कैपेसिटी वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप है, इसकी पेलोड क्षमता 1425 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 में ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों पिकअप में अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 2880 किलोग्राम है।

Q.5 टाटा इंट्रा वी30 OR अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 में बड़े व्हीलबेस वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों पिकअप में बड़े व्हीलबेस वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप है, इसे 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us