Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
1 नवंबर 2023

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में बेचे 34,317 कमर्शियल वाहन, दर्ज हुई 4% की वृद्धि

By News Date 01 Nov 2023

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में बेचे 34,317 कमर्शियल वाहन, दर्ज हुई 4% की वृद्धि

पैसेंजर कैरियर्स वाहनों की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स ने दर्ज की 43% वृद्धि

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर माह में हुई अपने कमर्शियल व्हीकल की सेल्स रिपोर्ट सांझा कर दी है। कंपनी ने इस सेल्स रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर माह की घरेलू बिक्री में 4% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनो की 32,488 यूनिट्स को भारत में बेचा है। जबकि पिछले साल इसी महीने में 31,320 व्हीकल्स की घरेलू बिक्री की थी। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, टाटा मोटर्स को अक्टूबर 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना।

अक्टूबर 2023 टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट के आकड़ें

कैटेगरी अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2022 ग्रोथ% (Y-O-Y)
एचसीवी 10,204 9,253 10%
आईएलएमसीवी 5,351 4,690 14.00%
पैसेंजर कैरियर्स 2,514 1,759 43.00%
एससीवी कार्गो और पिकअप 14,419 15,618 -8.00%
कुल घरेलू बिक्री 32,488 31,320 4.00%
सीवी निर्यात बिक्री 1,829 1,592 15.00%
कुल सीवी बिक्री 34,317 32,912 4.00%

HCV सेगमेंट

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में अपने HCV यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 10% की ग्रोथ दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने अक्टूबर माह में 10,204 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2022 में केवल 9,253 यूनिट्स बेचे गए थे।

ILMCV सेगमेंट

ILMCV यानी इंटरमीडिएट लाइट एंड मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स ने 14% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने 5,351 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,690 यूनिट्स की भारत में बिक्री की गई थी। 

पैसेंजर कैरियर्स

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 43% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर माह में इस सेगमेंट के 2,514 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की हैं। जबकि अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने 1,759 यूनिट्स बेची थी।

SCV कार्गो और पिकअप

अक्टूबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 8% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने अक्टूबर माह में अपने इस सेगमेंट के 14,419 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट के 15,618 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे।

निर्यात बिक्री

टाटा मोटर्स की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 15% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने 1,829 कमर्शियल वाहनों को भारत से बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,592 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

घरेलू + निर्यात बिक्री

जारी किए आकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री में 4% की बेहतरीन वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर माह में अपने 34,317 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 32,912 यूनिट्स बेचे गए थे।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us