Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
04 Dec 2022
Automobile

टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स नवंबर 2022 में 10% की गिरावट

By News Date 04 Dec 2022

टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स नवंबर 2022 में 10% की गिरावट

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट में टाटा मोटर्स ने 42% ज्यादा वाहन बेचें

भारत की कमर्शियल व्हीकल मार्केट में सालों से अपने ग्राहकों के बीच भरोसा बनाए बैठी टाटा मोटर्स ने नवंबर माह की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। ट्रक बिक्री के आंकड़ों में कंपनी ने अपने बिक्री की कैटेगरी, घरेलू और निर्यात के हिसाब से दिखाई है। आपको बता दें पिछले साल के मुकाबले इस महीने में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल में 10% की गिरावट देखने को मिली है। नवंबर 2022 में कंपनी ने 29,053 वाहनों की ही बिक्री की है जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने अपने 32,345 कमर्शियल वाहन बेचे थे।

जानें, टाटा मोटर्स को किस सेगमेंट में मिली ग्रोथ

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की लीडिंग कंपनी टाटा मोटर्स को किस सेगमेंट में ग्रोथ मिली है और कहां उसे गिरावट का सामना करना पड़ा है? यह जानने के लिए बने रहें ट्रक जंक्शन के साथ। यहां आपको टाटा मोटर्स मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स, इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल सेगमेंट, पैसेंजर कैरियर्स कमर्शियल व्हीकल और स्माल कमर्शियल व्हीकल्स एंड कार्गो पिकअप सेगमेंट की पूरी जानकारी मिलेगी।

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में कंपनी ने इस माह में भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, पिछले साल इसी महीने के मुकाबले टाटा मोटर्स ने इन वाहनों की बिक्री में 42% की वृद्धि हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार, नंवबर 2022 में कंपनी ने M&HCV सेगमेंट में अपने 8,879 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यानी नवंबर 2021 में 6,266 यूनिट्स ही कंपनी ने बेचे थे। इसके अलावा आपको बता दें कि टाटा मोटर्स अपने एलपीटी और प्राइमा सीरीज के जरिए मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में अपने कदम जमाए बैठी है।

इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स

टाटा मोटर्स के भारत में इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल सेगमेंट में ट्रकों की बिक्री में 32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने अपने इसी सेगमेंट में 5,099 यूनिट्स बेचे थे,  जबकि इस वर्ष के नवंबर 2022 में टाटा मोटर्स के 3,462 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है।

पैसेंजर व्हीकल्स

रिपोर्ट के अनुसार, पैसेंजर कैरियर्स कमर्शियल व्हीकल (यात्रियों को ले जाने वाले वाहन) के सेगमेंट में कंपनी का एक अच्छा प्रदर्शन रहा है, टाटा मोटर्स ने पिछले साल इस महीने के मुकाबले इस सेगमेंट में 73% की वृद्धि दर्ज की है। इस साल नवंबर 2022 में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 2,041 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में केवल 1,183 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

छोटे कमर्शियल व्हीकल्स और कार्गो पिकअप 

जारी की गई टाटा मोटर्स की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के स्माल कमर्शियल व्हीकल्स और कार्गो पिकअप सेगमेंट में नवंबर 2022 की बिक्री में 17% की गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने इस सेगमेंट की केवल 13,048 यूनिट्स ही बेची हैं, जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने इसके 15,747 यूनिट्स बेचे थे।

इसके अलावा आपको बता दें भारत में टाटा मोटर्स ने पिछले साल के इस महीने में 28,295 यूनिट्स ट्रक की बिक्री की थी, जबकि इसी सेगमेंट में कंपनी ने नवंबर 2022 में 3% की गिरावट के साथ 27,430 यूनिट्स ही बेचे हैं। वहीं अगर हम टाटा मोटर्स के निर्यात बिक्री को देखें तो कंपनी को इसमें भारी झटका मिला है। नंबर 2022 में कंपनी को कमर्शियल व्हीकल के निर्यात में 59% की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने नवंबर 2022 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने कमर्शियल व्हीकल की 1,623 यूनिट्स ही बेची है, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये संख्या 3,950 थी।

ट्रक जंक्शन भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रक, पिकअप या हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us