Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
17 Jan 2023
Automobile

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर: जानें कौन हैं अधिक शक्तिशाली

By News Date 17 Jan 2023

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर: जानें कौन हैं अधिक शक्तिशाली

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर और अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई टिपर है जो आपको बेहतरीन माइलेज के साथ ज्यादा पेलोड क्षमता प्रदान करते हैं। यदि हम देखें तो इन दिनों भारत में कम कीमत में अच्छा माइलेज देने वाले टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर  (Tata Prima 3525.K/.TK Tipper) और अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर  (Ashok Leyland 1920 4x2 Tipper) दोनों को ही बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये दोनों ही टिपर परफॉमेंस से लेकर फीचर्स तक एक दूसरे को अच्छी खासी टक्कर देते हैं और लगभग लगभग इनकी कीमत भी एक सामान है। यदि आप भी एक शक्तिशाली टिपर  (Tipper) की तलाश में हैं और इन्हें लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि आपके लिए कौन सा टिपर बेस्ट है तो ट्रक जंक्शन का ये आर्टिकल आपके ही लिए है। आज हम आपको टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर और अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में कितना अंतर है इसकी जानकारी देंगे।

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर

यदि हम बात करें इन दोनों कंपनियों में से आपके लिए कौन सी कंपनी बेस्ट रहेगी तो ये कहना मुश्किल होगा क्योंकि टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा पर काम करती हैं। दोनों ही कम कीमत में अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन फीचर्स वाले कमर्शियल व्हीकल्स निर्मित करके देते हैं। चलिए जानते है Tata Prima 3525.K/.TK Tipper और Ashok Leyland 1920 4X2 Tipper में अंतर....

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड के टिपर को कंपेयर करें तो, टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर  में आपको 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 6.7 बीएस6 के साथ 250 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 950NM है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में आपको H series CRS with iGen6 Technology के साथ 200 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला इंजन मिलता है जिसकी अधिकतम टॉर्क 700NM है। इस टाटा टिपर में आपको 300 Ltr. का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है, वहीं अशोक लेलैंड के टिपर में 220 Ltr. का फ्यूल टैंक दिया गया है। यदि हम इन दोनों के माइलेज की तुलना करें तो टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर के साथ कंपनी 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज देने का वादा करती है, तो अशोक अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में 3.5 से 4.5 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। टाटा के प्राइमा वाले सीरीज के इस टिपर का 35000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है, वहीं अशोक लेलैंड टिपर का जीवीडब्ल्यू 18500 किलोग्राम है।

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की बॉडी

यदि इन दोनों टिपर के बॉडी लुक का कम्पेरिज़न किया जाएं, तो टाटा का टिपर और अशोक लेलैंड का टिपर दोनों ही बड़े और स्ट्रांग लुक में आते हैं, इन्हें  पहली बार में देखने वाला व्यक्ति पसंद कर लेता है। आपको बता दें टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर को 5250MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया है वहीं अशोक लेलैंड के इस टिपर में 3100MM व्हीलबेस देखने को मिलता है। टाटा प्राइमा टिपर 12 चक्के (12 Wheelers) में आता है जिसमें 11x20 Nylon फ्रंट टायर और 11x20 Nylon रियर टायर दिए गए है, वहीं अशोक लेलैंड टिपर 6 चक्के (6 Wheeler) में आता है जिसमें 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16PR फ्रंट टायर और 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16PR रियर टायर मौजूद हैं।

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के फीचर्स

अगर हम टाटा मोटर्स टिपर और अशोक लेलैंड टिपर के फीचर्स की तुलना करें तो, टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर में आपको G1150 9 speed with 1 reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ Tiltable Steering Power स्टीयरिंग देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में पावर स्टीयरिंग के साथ FGR 8.91 / 9.01, 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स है। टाटा के टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ NGT Brakes बेक्रस देखने को मिलते हैं। वहीं अशोक लेलैंड के टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only बेक्रस दिए गिए हैं। इसके अलावा सस्पेंशन में टाटा प्राइमा टिपर में Heavy Duty Parabolic leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और Heavy Duty Bogie suspension with inverted U Bolt रियर सस्पेंशन देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड के टिपर को Semi-elliptic multi leaf, Optional – Parabolic फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptic multi leaf/Optional - Hybrid Suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की कीमत

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कम से कम कीमत में भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपने वाहन लॉन्च करती आई है। टाटा ने अपने टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर की एक्स शोरूम कीमत 49.75 से 54.76 लाख रूपये रखी है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की एक्स शोरूम कीमत 30.13 से 32.18 लाख रूपये रखी गई है। यदि आपने भी अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार इनमें से किसी टिपर को खरीदने का मन बना लिया है तो आप इसे हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर Vs अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर से जुड़े FAQ!

Q.1 टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर का प्राइस?
Ans भारत में टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर की एक्स शोरूम कीमत 49.75 से 54.76 लाख रूपये रखी गई है।
 
Q.2 भारत में अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की कीमत?
Ans भारत में अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की एक्स शोरूम कीमत 30.13 से 32.18 लाख रूपये रखी गई है।
 
Q.3 टाटा प्राइमा 3525.के/.टी के टिपर का माइलेज?
Ans टाटा मोटर्स के इस टिपर में आपको 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर का माइलेज?
Ans अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में 3.5 से 4.5 kmpl का माइलेज दिया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है।ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us