जानें टाटा के एलएनजी ट्रक के जीवीडब्ल्यू, फीचर्स, कीमत और अन्य विशेषताएं
भारत में एलएनजी ट्रक की मांग भी बढ़ती हुई देखी जा रही है। बहुत सारे ट्रांसपोर्ट व्यापारी एलएनजी ट्रक एक सस्ता और टिकाऊ विकल्प मानते हैं। एलएनजी ईंधन के जरिए मध्यम एवं भारी ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, यही वजह है कि टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, ब्लू एनर्जी जैसी कंपनियां ट्रक का एलएनजी विकल्प पेश कर रही है और भारतीय कंपनियां एलएनजी ईंधन से चलने वाले ट्रकों पर बड़ा दांव खेल रही है और देश में एलएनजी स्टेशनों की भी स्थापना कर रही है। ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा मोटर्स के पहले एलएनजी ट्रक टाटा प्राइमा 5528.एस ट्रेलर के फीचर्स और अन्य विशेषताओं का वर्णन कर रहे हैं।
टाटा प्राइमा 5528.एस ट्रेलर की खासियत
टाटा का यह ट्रेलर एलएनजी ईंधन से चलने वाला भारत का पहला ट्रेलर है। यह टाटा द्वारा निर्मित भारत के बेहतरीन वाहनों में से एक है, जो प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। टाटा प्राइमा 5528.एस ट्रेलर की पावर क्षमता 280 एचपी है और इसकी GVW 55000 किलोग्राम है। इस ट्रेलर की ईंधन टैंक क्षमता 450 लीटर है और इसके टायरों की संख्या 18 है। बता दें कि यह ट्रेलर भारत के मुश्किल सड़कों पर चलने में सक्षम है, क्योंकि यह 1100 न्यूटन मीटर की जबरदस्त टॉर्क क्षमता से लैस है। इस ट्रेलर पर अच्छे नियंत्रण के लिए 9 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
क्यों लेना चाहिए एलएनजी ट्रक?
एलएनजी ट्रक की माइलेज काफी अच्छी होती है और इसे लंबी दूरी का वाहन कहा जाता है। अगर आप ऐसे वाहन की तलाश में हैं जो एक फ्यूलिंग में 600 किलोमीटर से 1000 किलोमीटर तक रेंज दे तो एलएनजी ट्रक बेहतरीन विकल्प है। एमके रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2030 तक भारत में 400 एलएनजी स्टेशन स्थापित हो जाएंगे और इससे 50 हजार ट्रकों को सेवा दी जा सकेगी। इस ईंधन से चलने वाले ट्रकों से वायु प्रदूषण कम से कम होता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT