Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक भारत में सस्ता ट्रक कैसे खरीदें, जानें ट्रक की कीमत पूरी जानकारी भारत में 55 टन के दमदार टॉप 5 ट्रेलर: जानें, ट्रेलर ट्रक कीमत और लोडिंग क्षमता महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मैक्सी Vs टाटा ऐस एच टी प्लस : जानें कौनसा मिनी ट्रक है ज़्यादा दमदार एरो इको ई रिक्शा : किफायती दाम में 100 से 120 km की रेंज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023: इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां : जानें, टॉप 5 ट्रक कंपनियों के बारे में राजहंस डिलीवरी वैन: 1000 वॉट की पावरफुल मोटर का बेस्ट 3 व्हीलर

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर v/s अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर

News Date 24 Jan 2023

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर  v/s  अशोक लेलैंड एवीटीआर यू  4825 10x4 टिपर

जानें, कौनसा टिपर है ज्यादा अच्छा और सस्ता

भारत में कमर्शियल वाहनों का निर्माण करने में टाटा मोटर्स कंपनी सबसे शीर्ष स्थान पर आती है। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी सीवी निर्माता अशोक लेलैंड कंपनी है। यह दोनों कंपनियां हर सेगमेंट और सभी केटेगिरी में बेहतरीन व्हीकल्स का उत्पादन करती हैं। इनके टिपर्स भी पावरफुल आते हैं वहीं इनकी मांग ट्रक बाजार में  टॉप लेवल पर बनी रहती है। ग्राहकों को इन दोनों ही कंपनियों पर अटूट विश्वास है। यदि  टाटा हाउस के टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर की तुलना करें, तो इनमें कई समानताएं होते हुए भी काफी अंतर देखने को मिलता है। यह अंतर इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत आदि के हो सकते हैं।  इनकी जीवीडब्ल्यू एक समान  47,500 किलोग्राम है जबकि इंजन पावर भी दोनों की 250 एचपी ही है। यह दोनों टिपर एचसीवी सेगमेंट में आते हैं। इन दोनो टिपर में पावरफुल इंजन होने के कारण ये उच्च प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही शानदार माइलेज के कारण ईंधन बचाने का भी कार्य इनका है। वहीं ये दोनो टिपर 16 चक्के में आते हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर 4825 10x 4 टिपर की कंपेयरिंग की जा रही है। इसके आधार पर आपको इन दोनों टिपर में जो सस्ता और अच्छा टिपर लगे उसे आप खरीद कर अपने ट्रक फ्लीट में शामिल कर अपने कारोबार में वृदि्ध कर सकते हैं। वहीं इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें एवं शेयर करें।

जानें, इन टिपर्स के बीच क्या हैं समानताएं?

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर 4825 10x4 टिपर के बीच कई समानताएं देखने को मिलती हैं जो इस प्रकार हैं-:

  • ये दोनो टिपर उच्च गुणवत्ता और लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ आते हैं।
  • इनमें 300 लीटर की फ्यूल टैंक केपेसिटी मिलती है।
  • दोनो ही टिपर डीजल से संचालित इंजन में आते हैं।
  • दोनों ही टिपर में पार्किंग ब्रेक्स देखने को मिलते हैं।
  • दोनो टिपर का स्टीयरिंग पावर वाला है।
  • इनकी अधिकतम स्पीड 80 केएमपीएच है।
  • इनकी उपयोगिता खनन सामग्री, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल, पाइप, इंडस्ट्रीयल गुड्स आदि के परिवहन के लिए है।

इंजन परफोर्मेंस

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर 4825 10x 4 टिपर के इंजन की तुलना की जाए, तो टाटा के इस टिपर का इंजन कमिंस आईएसबीई 6.7 बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के साथ आता है, इसमें 6 सिलेंडर लगे हैं। यह इंजन 950 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जिससे यह कई प्रकार के भारी कार्यों को भी अंजाम दिया जा सकता है। इसके अलावा अशोक लेलैंड के टिपर में 6 सिलेंडर के साथ एच सीरीज का आई-जेईएन टेक्नॉलॉजी वाला इंजन आता है। यह 900 एनएम टॉर्क बना सकता है। इससे यह भारी वजन के साथ दुर्गम रास्तों पर भी सफल प्रदर्शन करता है।

दोनो टिपर में खास अंतर

यहां बता दें कि टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर के बीच कई स्पेसिफिकेशंस और इनके कुछ फीचर के आधार पर अंतर पाया जाता है। ये अंतर इस प्रकार है-:

  • टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का व्हीलबेस 6750 एमएम का आता है, जबकि अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर का व्हीलबेस 6600 एमएम है।
  • टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का सस्पेंशन पैराबोलिक लीफ सि्प्रंग / सेमी एलिपि्टकल लीफ सि्प्रंग एयर सस्पेंशन इन लिफ्ट एक्सल फ्रंट और सेमी एलिपि्टकल लीफ सि्प्रंग / बोगी सस्पेंशन एयर सस्पेंशन इन लिफ्ट एक्सल  रियर में आता है।
  • अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर में पैराबोलिक, विद शॉक एब्जॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन आता है और हैवी ड्यूटी बोगी सस्पेंशन रियर में आता है।
  • टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क ब्रेक आते हैं, जबकि अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air Dual line with ABS with ASA, with Parking brake आते हैं।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में पावर स्टीयरिंग के साथ 9 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर,9 स्पीड Automated manual transmission – CGR 12.73:1 गियरबॉक्स के साथ Hydraulic assisted power steering. 450 mm steering wheel में आता है।

केबिन कंपेयर  

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर के केबिन की तुलना की जाए तो टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का केबिन बॉक्स बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ आता है। यह केबिन चेचिस के साथ है और डे एंड स्लीपर केबिन के रूप में निर्मित किया गया है। इसके अलावा अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर का केबिन New improved U day cabin in economy, AC Optional के साथ निर्मित है।

टायर साइज में क्या है डिफरेंस ?

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के टायर साइज की बात की जाए तो इसके टायर 11 आर 20 16 पीआर फ्रंट और इसी साइज में रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर में 11 आर 20, 11 x 20 फ्रंट टायर और 11 आर 20, 11x 20 रियर टायर आते हैं।

अन्य फीचर्स की तुलना

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर में कई स्पेशल फीचर्स मिलते हैं इनमें 3 मोड फ्यूल एफिसिएंट, हिल स्टार्ट एसिस्ट, इंजन ब्रेक, वर्टिकल एग्जॉस्ट, आई-जीटी ब्रेक्स, टिल्ट सि्वच आदि शामिल हैं। वहीं अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर में बेस्ट इन क्लास फ्यूल एसिस्ट, टिल्ट सेंशर फिटेड एंटी टोपिंग किट, यू डे केबिन, ड्यूल टाइप लिफ्ट एक्सल आदि यूनिक फीचर्स हैं।

जानें, इनकी कीमत

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 52.81 लाख रुपये से 57.11 लाख रुपये है जबकि अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 43.71 लाख रुपये से 48 लाख रुपये है। कीमत की तुलना के आधार पर अशोक लैंलेंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर सस्ता है।

ट्रक जंक्शन पर करें ऑनलाइन खरीदारी

आप यदि भारत में निर्मित किसी भी ब्रांड का ट्रक ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं या अपना पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं तो आपको सबसे बड़े डिजीटल मार्केट प्लेटफॉर्म ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करनी होगी। यहां सब कुछ बहुत आसान है। बस एक कि्लक में किसी भी ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, टैंपो ट्रैवलर, थ्री व्हीलर, ऑटो रिक्शा आदि कमर्शियल वाहनों के बारे में पूरी जानकारी  उपलब्ध हो जाएगी।

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर  v/s  अशोक लेलैंड एवीटीआर यू  4825 10x4 टिपर से जुड़े FAQ!

सवाल-1. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- टाटा और अशोक लेलैंड के इन दोनों ही टिपर का जीवीडब्ल्यू एक समान 47,500 किलोग्राम है।
 
सवाल-2. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का इंजन कितना टॉर्क जनरेट बनाता है?
जवाब- टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का इंजन अधिकतम 950 एनएम टॉर्क बनाता है।

सवाल-3. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर कितने चक्के के टिपर हैं?
जवाब- यह दोनो टिपर 16 चक्के में आते हैं।

सवाल-4. अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर को 6600 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सवाल-5.  टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर और अशोक लेलैंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर में कौनसा टिपर सस्ता आता है?
जवाब- अशोक लैंलेंड एवीटीआर यू 4825 10x4 टिपर सस्ता है, इसका 43.71 लाख से 48 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस रखा गया है। वहीं टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर की एक्स शोरूम कीमत 52.81 लाख से 57.11 लाख रुपये है।

सवाल-6.. टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर का गियरबॉक्स के बारे में बताएं?
जवाब- यह टिपर पावर स्टीयरिंग के साथ 9 स्पीड के गियरबॉक्स में आता है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक